यूक्रेन की महिला सैनिक, हिस्सेदारी 15 फीसदी

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा। रूस की संसद ने व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर बल प्रयोग करने की अनुमति दे दी है, जिससे यूक्रेन पर व्यापक हमले की आशंका बढ़ गई है। रूस ने यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्का क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता दे दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान, कहा- नाटो की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करेंगे। उन्होंने रूस के दो फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर प्रतिबंध का ऐलान किया है। बाइडेन ने कहा- रूस को पश्चिमी देशों से मिलने वाली मदद पर भी रोक लगाई गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि हम पर हमला हुआ तो पूरी दुनिया खतरे में होगी। रूस से सारे संबंध खत्म करने पर विचार करेंगे। युद्ध होने की संभावना कम है।

रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ब्रिटेन ने पांच रूसी बैंकों और तीन धनी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनकी यूके की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है और ब्रिटेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यूक्रेन संकट के बीच जर्मनी ने रूस के साथ जारी अहम नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन परियोजना को रद्द करने का फैसला किया। इस पाइपलाइन के ज़रिए जर्मनी को तेल-गैस की सप्लाई दोगुनी करने वाला था रूस। परियोजना रद्द होने से उसे बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

यूक्रेन की राजधानी कीव से 242 भारतीयों को लेकर आ रहा है एयर इंडिया का विमान। इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि इस मामले का समाधान कूटनीतिक और राजनयिक बातचीत से होना चाहिए।

साल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन की सेना में करीब 31,000 महिला सैनिक हैं। साल 2018 के बाद इन्हें स्नाइपर्स की भूमिका दी जाने लगी। यूक्रेन की महिला सैनिक देश की सुरक्षा के लिए मर-मिटने के लिए तैयार हैं।यूक्रेन की सेना की कुल संख्या में इनकी हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को लेकर लंबे समय से डिबेट चल रही है। महिलाओं की कम संख्या और महत्वपूर्ण ऑपरेशंस में उनकी नगण्य भूमिका को लेकर चर्चा होती रही है। आर्मी में महिलाओं की भूमिका भारत और दूसरे देशों में कैसी है जानें. भारत में महिलाओं ने 1990 के दशक में आर्मी में जाना शुरू किया, लेकिन अब तक यह आंकड़ा 1,610 एयरफोर्स में, 1561 आर्मी में और 489 ही नौसेना में पहुंचा है। 14 लाख की मजबूत भारतीय सेना में ऑफिसर रैंक में इस वक्त सिर्फ 64,770 महिलाए ही हैं। शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत चुनी महिलाएं सिर्फ 14-15 साल तक ही अधिकतम अपनी सेवाएं दे पाती हैं, बहुत कम महिला अधिकारियों को ही स्थायी कमिशन में जगह मिलती है। महिलाओं को फाइटर जेट उड़ाने की अनुमति प्रायोगिक तौर पर मिली है, लेकिन युद्ध क्षेत्र, सबमरीन और संकटग्रस्त इलाकों में महिलाओं की नियुक्ति अभी तक नहीं होती है. अफगानिस्तान जब युद्ध की स्थिति में था, तब गठबंधन सेनाओं के सामने कस्बों और गांवों में रहने वाली महिलाओं से जानकारी हासिल करना बड़ी चुनौती बन गया था, क्योंकि स्थानीय महिलाएं, पुरुष सैनिकों से बात करने में हिचकिचाती थीं। तब उन इलाकों में महिला सैनिकों को भेजा गया, जिन्होंने स्थानीय महिलाओं से बात कर महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल की। सुरक्षाबलों में लैंगिक विविधता के फायदों का ये सिर्फ एक उदाहरण है।महिलाओं की भागीदारी सेना को और ज्यादा प्रभावी बना सकती है लेकिन अब तक बहस सिर्फ महिलाओं की शारीरिक क्षमता या लैंगिक समानता पर ही हो रही है। ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ऐसी पहली सेवा है जिसने शुरुआत में सभी पदों पर भर्तियों के लिए महिलाओं को भी आमंत्रित किया। इससे पहले ये पद सिर्फ पुरुषों के लिए होते थे। 2018 में नौसेना भी रॉयल मरीन कमांडो के लिए महिलाओं से भी आवेदन मांगेगी। इससे ब्रिटेन अपने कई करीबी सहयोगियों की कतार में शामिल हो जाएगा। युद्धक सेना के लिए ऐसी जरूरत इसलिए भी होती है क्योंकि उन्हें लंबे समय तक भारी सामान उठाना होता है। कई आलोचक मिश्रित लिंग वाली टीम में एकता की कमी होने का डर भी जता चुके हैं। लेकिन ट्रेनिंग और लिडरशीप के जरिए इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। हाल के संघर्षों में महिलाओं ने डॉक्टर और इंजीनियर के रूप में अहम योगदान दिया है। इन महिलाओं ने गठबंधन सेनाओं की लड़ाकू टुकड़ियों में शामिल महिलाओं के साथ भी काम किया है। अब अधिकतर युद्ध अधिक जनसंख्या वाले इलाकों में होते हैं। सुरक्षाबलों को सिर्फ दुश्मनों से ही लड़ना नहीं होता, बल्कि अलग-अलग पृष्ठभूमि के महिला, पुरुषों और बच्चों से अच्छे संबंध भी बनाने होते हैं। सैन्य बलों को युद्ध में लड़ने के अलावा भी और कई ऑपरेशन में लगाया जाता है। उन्हें कई बार मानव सहयोग के लिए भी लगाया जाता है। संघर्ष में दुश्मनों ने महिलाओं का बेहिचक इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बोको हराम जैसे संगठन महिलाओं को आत्मघाती हमलावरों की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। तथाकथित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट भी अब महिलाओं को भर्तियों के लिए आमंत्रित कर रहा है। आर्म्ड फोर्सेज (फ्लेक्सिबल वर्किंग) बिल 2017 फिलहाल संसद में हैं। इसके तहत सशस्त्र बलों में पार्ट-टाइम भर्ती का प्रावधान होगा। जिससे परिवार वाले रंगरूटों को सेना में काम के लिए आकर्षित किया जा सके। महिलाओं के लिए खास तौर पर युद्ध के लिए यूनिफॉर्म और हथियार तैयार किए जाएंगे। अब तक उन्हें पुरुषों के लिए बनी यूनिफॉर्म और हथियार इस्तेमाल करने होते हैं। सेना प्रतिभाशाली और सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार को ट्रेनिंग और अवसर देती है।

 जेड प्लस सिक्योरिटी में रहेगा राम रहीम। गृह मंत्रालय के मुताबिक उसे खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा है। इसलिए उसकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रेप केस में दोषी राम रहीम अभी फरलो पर जेल से बाहर है। 27 फरवरी को वापस उसे सुनारिया जेल जाना है।

भारत अफगानिस्तान के लोगों को बिना शर्त समर्थन की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है, जो गंभीर भोजन और दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। भारत ने आज 50 ट्रकों में लदे 2500 मीट्रिक टन गेहूं की पहली किश्त अफगानिस्तान भेजी है। पहला काफिला जलालाबाद (अफगानिस्तान) में विश्व खाद्य कार्यक्रम को खेप सौंपेगा।

फॉक्सवैगन इंडिया भारत में आने वाले महीनों में अपनी हैचबैक पोलो और वेंटो सेडान का प्रोडक्शन बंद कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि देश में वेंटो और पोलो का प्रोडक्शन जून 2022 से बंद हो जाएगा।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा तेज होने वाली है। ऐसे में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर विचार किया जा सकता है।

कर्नाटक के शिवमोगा में हर्ष मर्डर केस में PFI लिंक के आरोप लगे हैं। शिवमोगा के CDC मेंबर यशपाल सुवर्णा ने कहा कि हिंसा में कुछ आसामाजिक तत्वों का हाथ था। आरोपी नदीम की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में 6 लोग गिरफ्तार। सभी के आपराधिक रिकॉर्ड। राज्य के गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा था कि हिजाब विवाद से जुड़े संगठन भी जांच के दायरे में हैं। हर्ष की हत्या के बाद हिंसा की घटनाएं हुई थीं। अब भी तनाव है।

कर्नाटक हाई कोर्ट में हिजाब विवाद पर 9वें दिन भी सुनवाई जारी रही। चीफ जस्टिस ने कहा कि एक हफ्ते में दलीलें पूरी करें, एक हफ्ते में सुनवाई खत्म करें।

कर्नाटक में चल रहा हिजाब विवाद धीरे-धीरे देश के अन्य शहरों में भी पहुंच रहा है। मंगलवार को ये बिहार की एक बैंक तक पहुंच गया। आरोप है कि बेगूसराय की यूको बैंक में कैश लेने पहुंची लड़की से बैंक कैशियर ने हिजाब हटाने को कहा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो हंगामा हो गया। लड़की और उसके पिता ने आरोप लगाया कि बैंक में कहा गया कि पहले हिजाब उतारो, तभी पैसे दे पाएंगे। इस पर लड़की और उसके पिता ने बैंक वालों से काफी बहस की। लड़की ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस पूरे विवाद पर बैंक मैनेजर रितेश कुमार ने कहा कि कैशियर को हस्ताक्षर में गड़बड़ी महसूस हुई, जिसके चलते उसने महिला को पहचान के लिए अपना चेहरा दिखाने को कहा। हमें हिजाब से कोई दिक्कत नहीं है। यूको बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस घटना पर बयान दिया कि बैंक नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है और जाति या धर्म के आधार पर अपने सम्मानित ग्राहकों के साथ भेदभाव नहीं करता है। बैंक इस मुद्दे पर तथ्यों की जांच कर रहा है।  इस वीडियो पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, कुर्सी की खातिर आप बिहार में यह सब क्या करवा रहे है? माना आपने अपना विचार, नीति, सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है लेकिन संविधान की जो शपथ ली है कम से कम उसका तो ख्याल रखिए। इस कुकृत्य के दोषी लोगों को गिरफ्तार कीजिए।

लालू यादव को चारा घोटाले में सजा होने के बाद उनके पक्ष में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य कुछ ज्यादा ही गुस्से में नजर रही हैं और उन्होंने सजा के एलान के बाद से ही ट्वीट कर मोर्चा खोल रखा है। वीर सावरकर से लेकर तमाम लोगों को लिया निशाने पर.

पंजाब पॉलिटिक्स टीवी पर सरकार का एक्शन, SFJ से कनेक्शन पर ऐप्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स हुए ब्लॉक

 चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रचार पर लगाए गए कोविड प्रतिबंधों को और कम कर दिया है। आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को बैठक और रैलियां आयोजित करने की अनुमति दी है। अब रोड शो की भी अनुमति दी गई है।

 यूपी विधानसभा चुनावः चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू. पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। चौथे चरण के लिए वोटिंग आज, सपा और बीजेपी के साथ कांग्रेस के लिए भी अहम ये फेज.

बलिया में पूर्व मंत्री सपा उम्मीदवार नारद राय अपने ही घर पर भाजपा का झंडा देख रोते दिखे और बाद में बेहोश भी हो गए, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

बहराइच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों पर यूपी में एक नहीं बल्कि कई-कई बम धमाकों का आरोप था, ये (समाजवादी पार्टी) लोग उन आतंकवादियों को जेल से रिहा करने का पक्का निर्णय करके बैठै थे। ये आतंकवादियों पर मुकदमा तक नहीं चलाना चाहते थे। समाजवादी सरकार, आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने तक से खिलाफ थी। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन पहुंचा है, योगी जी ने 5 लाख युवाओं को नौकरी दी: मोदी

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर आरोपों में साबरमती जेल में बंद हैं, उसके दो बेटे उमर और अली फरार चल रहे हैं, पुलिस ने अली पर जहां अब इनाम घोषित किया है वहीं, उमर पर पहले ही इनाम घोषित किया जा चुका है। मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी.

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई और छिटपुट हिमपात हुआ। मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की वर्षा हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान, 23 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी सकती है। पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है।



Active COVID-19 cases in India settle below two lakh after 49 days

Russia-Ukraine dispute should be resolved through talks: Rajnath

Vote for BJP as this election will decide Manipur's future for next 25 years: Modi

Explosion in Himachal factory, seven dead

SC directs Maha govt to put 'hands on hold' in probe against former police commissioner Param Bir Singh

Yogi confident of riding on vikas, sushasan, suraksha

Pegasus: SC considers SG's submissions, agrees to hear PILs on Feb 25 instead of Feb 23

SC to hear on Wednesday plea seeking cancellation of offline board exams for classes 10, 12

Jaishankar meets counterparts from Bangladesh, South Korea, Czech Republic & EU in Paris

Escalation of tension along Russia-Ukraine border matter of deep concern: India at UN

Bajrang Dal activist's murder: 2 more detained in Shivamogga

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी