भ्रष्टाचारी बचाओ मंच-PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विश्व के मंच पर किसी का डंका बज रहा है तो वह भारत है। ऐसे में देश के अंदर और बाहर की भारत विरोधी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर चोट की जा रही है, उनकी विश्वसनीयता खत्म करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान के संदर्भ में पीएम का यह बयान अहम माना जा रहा है। पीएम ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में फंसे हैं, उन पर एक्शन होता है तो वे न्यायिक प्रणाली पर हमला करते हैं। कुछ लोगों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। भ्रष्टाचार में लिप्त जितने चेहरे हैं, एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। देश यह देख रहा है। नौ साल में बीजेपी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया और भ्रष्टाचारियों की जड़ें हिलाकर रख दीं। इस सब पर कुछ लोग अपना गुस्सा भी निकालेंगे लेकिन इनके झूठे आरोपों से न देश झुकेगा, न भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई थमने वाली। पीएम ने कहा, 1984 में जो हुआ, देश उस काले पृष्ठ को भूल नहीं सकता। उसके बाद जो चुनाव हुआ, कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत मिला। भावनाओं से भरे माहौल