संदेश

अप्रैल, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नामांकन से पहले काशी की सड़कों पर पीएम मोदी का रोड शो

चित्र
नामांकन से पहले  काशी की सड़कों पर  पीएम मोदी का रोड शो     भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में पीएम मोदी  रोड शो के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हैं। रोड शो से पहले उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की औपचारिक शुरुआत की। ये तस्वीर 2014 की याद ताजा कराती है जब उन्होंने ठीक ऐसे ही अपने रोड शो का आगाज किया था।काशी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है और मकानों की छतों से लोग अपने प्रिय नेता का दीदार कर रहे हैं। वाराणसी की फिजां में सिर्फ और सिर्फ मोदी की गूंज सुनाई दी.गंगा आरती में पीएम मोदी पूरे विधि विधान के साथ शामिल हुए। करीब आधे घंटे के इस विधान में वो खुद मंत्रोच्चार करते हुए नजर आए।         

जहरीली शराब का कारोबार

चित्र
जहरीली शराब का कारोबार सहारनपुर कांड के बाद भी नही रुक रहा जहरीली शराब का कारोबार चंदक की देशी शराब की दुकान पर बिक रही जहरीली शराब.. शील बंद बोतल के अंदर जमा है  भारी मात्रा में ज़हरीली गंदगी... आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही ब्यूरीचीफ बिजनौर रासिक हसन

हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या

हथोड़े  से वार  कर पत्नी की हत्या अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या  हथोड़े  से वार  कर पत्नी की हत्या। पति पुलिस की  हिरासत में नहटौर के ग्राम बैरमनगर का मामला।                                                                          ब्यूरीचीफ बिजनौर रासिक हसन

पत्रकार- हत्या की आशंका

चित्र
  पत्रकार-  हत्या की आशंका   पत्रकार मनोज के बेटे का शव मिलने से परिजनो मे मचा कोहराम चार दिन से लापता था युवक  परिजन जता रहे है हत्या की आशंका  थाना नजीबाबाद के गुनियापुर क्षेत्र का मामला. ब्यूरीचीफ बिजनौर रासिक हसन

मैनपुरी की ऐतिहासिक रैली

चित्र
  मैनपुरी की ऐतिहासिक रैली मायावती और मुलायम सिंह यादव पुरानी तल्खियों, नाराजगियों और नफरतों को भुलाकर 24 साल बाद एक मंच पर आ गए। मैनपुरी की ऐतिहासिक रैली में दोनों ने एक दूसरे के लिए भली बातें कीं। मंच से संकेतों की भाषा कहती रही कि अखिलेश ने पिता और 'बुआ' को करीब लाने के लिए बहुत मेहनत की है। आगे की तस्वीरों के जरिए देखिए आज मैनपुरी में माया और मुलायम ने कौन सी बड़ी बातें कहीं। 1995 के स्टेट गेस्ट हाउस कांड के बाद पहली बार मायावती और मुलायम सिंह एक मंच पर नजर आए। मुलायम ने इस दौरान कहा कि मायावती का एहसान वह कभी नहीं भूलेंगे। वहीं, मायावती ने भी मुलायम की तारीफ करते हुए उन्हें पिछड़ों का असली नेता करार दिया। मंच पर मुलायम बैठे थे। माया ने भाषण शुरू किया तो 24 साल पुरानी उस घटना का जिक्र किया, जो एसपी-बीएसपी के रिश्तों में दरार की वजह बनी। मायावती ने गठबंधन करने के फैसले पर सफाई देते हुए कहा कि जनता और मीडिया जानना चाहेगी कि बीएसपी की प्रमुख के साथ मुलायम सिंह यादव की सरकार के चलते हुए, खासकर 2 जून 1995 को हुए गेस्ट हाउस कांड के बावजूद यूपी में बीएसपी-एसपी गठबंधन आम चुनाव क्‍य

गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त

चित्र
बिजनौर में गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त बिजनौर में गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त, अफसरों में मची खलबली, वाहनों का आवागमन रोका. उत्तराखंड और दिल्ली से जिले को जोड़ने वाले दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बना गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर शुक्रवार को दिन भर वन वे ट्रैफिक कर चलाया गया। बाद में देर शाम वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। अब दिल्ली से मेरठ होकर पौड़ी जाने वाले ट्रैफिक को गजरौला चांदपुर होकर बिजनौर आना होगा और इसी मार्ग से जाना होगा।           दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गंगा बैराज पर 1985 में करोड़ों रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार हुआ था। पुल पर बनी सड़क अब तक सही सलामत थी। शुक्रवार को पुल के बाईं ओर गेट नंबर 14 के सामने डेढ़ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होकर धंस गई। पुल में लगी रेत, सीमेंट आदि गिर गए हैं, जिसकी वजह से सड़क के सरिये दिखने लगे हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही सिंचाई विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। सड़क का जो हिस्सा टूटा है उस पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टूटे हिस्से के सामने बैरियर लगा दिए गए हैं। सड़क के टूटे हि

प्रतियोगिता

चित्र
प्रतिभा प्रकृति की गोद में अनमोल पुष्प की तरह है जो जाने अनजाने सभी को, जो उसके समीप से गुजरता है उसे सुगन्ध ही देता है। हमारा प्रयास ‘प्रतिभा एक खोज' इसी क्रम में एक सार्थक प्रयास है। आप सभी इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी बनकर अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ प्रेरणा स्रोत बने, जो कि समाज के प्रति आपका एक सार्थक योगदान होगा। I विषयः- शिक्षा और उसकी समस्या । अर्हयताः- 1-प्रतिभागी की आयुसीमा 11 से 16 वर्ष होनी चाहिए। 2- भाषा हिन्दी या अंग्रेजी। पुरस्कार:- सफल प्रथम प्रतिभागी का लेख पग पग । मैगजीन में छापा जायेगा तथा प्रथम, द्वितीय और । तृतीय प्रतिभागियों को सम्मान तथा उचित पुरस्कार संस्थान द्वारा प्रदान किया जायेगा। नोट:- प्रतिभागी अपना लेख अपने नाम, पता, मो0 नं0 और ईमेल के साथ, Email: pagpagmedia2017@gmail.com पर भेजे। 

किसान

चित्र
किसी गांव में एक किसान था। उसका नाम भेरो था। उसका एक पुत्र था जिसका नाम रामू था। भेरो को जंगल के उस पार बसे गांव रामपुर जाना था उसके साथ उसका पुत्र रामू भी था जंगल के टेडे.मेडे रास्तों को लांघते हुए सारा दिन निकल गया पर उन्हें गांव दिखाई नहीं दिया। पिता-पुत्र रास्ता भटक गए और अब वह ऊपर किसी रास्ते से जाते और नीचे दूसरे से आते। मगर नीचे पहुंच कर पाते जहां से उन्होंने ऊपर चढ़ना शुरू किया था उसी स्थान पर दोबारा आ गए उन्हें रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग रहा था। यहां तक कि वापस अपने गांव लौटने की वह सोच रहे थे मगर गांव का रास्ता भी समझ में नहीं आ रहा था ।वे भटकते रहे। इसी बीच सूर्यास्त का समय हो गया। सूर्यास्त का अंदाजा लगा पिता.पुत्र भयभीत हो गए उन्होंने इधर-उधर दृष्टि दौड़ाई। उन्हें दूर-दूर तक जंगल ही जंगल दिखाई दिया वह सोचने लगे कि अब जंगली जानवर हमें खा जाएंगे मृत्यु के डर ने उनमें दहशत पैदा कर दी थी। वह पुरे जंगल में इस आशा और विश्वास के साथ भटकने लगे कि कोई न कोई गाँव दिखेगा मगर कोई गांव नहीं दिखा। हां! जंगल से थोड़ी नीचे समतल भूमि में एक मकान अवश्य दिखा। पिता पुत्र ने सोचा कि उस मकान

pollution

चित्र
New Delhi, Gwalior, Varanasi and Kanpur were among the 14 Indian cities that figured in a list of 20 most polluted cities in the world, based on their toxic air quality, data released by World Health Organization showed. On PM 2.5, most polluted city is Varanasi, Prime Minister Narendra Modi's constituency. Major sources of air pollution from particulate matter - pollutants like sulphate, nitrate and black carbon - include inefficient use of energy by households, industry, agriculture and transport sectors, and coal-fired power plants. The study found that "around seven million people die every year from exposure to fine particles in polluted air".NEW DELHI: According to the World Health Organisation (WHO) global air pollution database released in Geneva, India has 14 out of the 15 most polluted cities in the world in terms of PM 2.5 concentrations -- the worst being Kanpur with a PM 2.5 concentration of 173 micrograms per cubic metre, followed by Faridabad, Varanasi and

डी एल डब्लू मुख्य मार्ग पर फूटा झरना

चित्र
डी एल डब्लू मुख्य मार्ग पर फूटा झरना  पानी की पाइप फटने के कारण डीएलडब्ल्यू मुख्य मार्ग पर झरना फूट पड़ा ।  डीएलडब्ल्यू पेट्रोल पंप के ठीक सामने न्यू कॉलोनी गेट पर वाटर सप्लाई की पाइप फट जाने के कारण बीच सड़क पर झरना फूट पड़ा । मौके की नजाकत का फायदा उठाते हुए राहगीरों ने बाइक और टेंपू धुलनी शुरू कर दी। वहीं चितईपुर चौराहे पर गड्ढे और जल जमाव के कारण चलना दूभर हो गया है।                                                                                                                                                   ब्यूरो चीफ वाराणसी अमित मिश्रा          

हॉस्पिटल का उद्धघाटन

चित्र
अल इकबाल नामक हॉस्पिटल का उद्धघाटन बिजनौर के चांदपुर में आज पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल ने अल इकबाल नामक हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की इस अस्पताल से चांदपुर क्षेत्र की जनता को एक छत के नीचे कई तरह के इलाज की सुविधा मिलेंगी। अब उन्हें बाहर जाने की ज़रूरत नही पड़ेगी इस अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी.                                                                                                                                             ब्यूरो चीफ बिजनोर रासिद हसन

भारतीय समाज में महिला

चित्र
भारत में यदि किसी का सबसे ज्यादा शोषण हुआ है तो वो स्त्री है, फिर वो चाहे किसी भी जाती या धर्म की हो। पुरुष ने हमेशा उसको अपनी निजी सम्पति समझा, इस लिए उस पर समय समय पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए। पर्दा प्रथा, पराये पुरुष से बात न करना, घर की चार दिवारी में रहना , पिता की सम्पत्ति पर अधिकार न होना, स्त्री पराया धन, आदि ऐसे नियम बनाये ताकि पुरुष हमेशा स्त्री का शोषण कर सके। एक बालिका को अपने पिता के निर्देशों पर जीना, युवा अवस्था में भाई के, विवाह उपरान्त अपने पति के और प्रौढ अवस्था में अपने बेटे के, यानि पुरुष ने उसे हमेशा मानसिक रूप से कमजोर रखा ताकि वो उसकी दासता से मुक्त न होने पाए। हिन्दू धर्म में स्त्री के बारे में कहा गया है कि- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलारू क्रिया। अर्थात जहां पर स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता रमते हैं, जहाँ उनकी पूजा नहीं होती, वहाँ सब काम निष्फल होते हैं। परन्तु क्या कारण है कि जहाँ स्त्रियों को पूजनीय समझा जाता था उसके बिना हर कार्य को निष्फल समझा जाता वहीं स्त्री की इतनी दुर्दशा हो गई। प्राच

EVM मशीन के खिलाफ भ्रामक प्रचार,मुकदमा दर्ज,

चित्र
EVM मशीन के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर मीडिया को बयान देने वाले बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के पोलिंग बूथ एजेंट धारा सिंह  के खिलाफ चुनाव आयुक्त के आदेश के बाद गम्भीर धाराओं में  भोपा थाने में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू।                                                                                                                                                  ब्यूरो चीफ बिजनोर रासिक हसन  

युवक हादसे का शिकार

 थाना नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पूरा निवासी बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार   थाना नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पूरा निवासी बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार .जिसमे 2युवक गंभीर हालत में है . एक कि मोके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों युवक apache बाइक पर सवार थे                                                                                                                    ब्यूरो चीफ बिजनोर रासिक हसन

राजनीति का गिरता कद

चित्र
भारत की राजनीति अपने संविधान के ढाँचे में काम करती हैं, क्योंकि भारत एक संघीय संसदीय, लोकतांत्रिक गणतंत्र हैं, जहाँ पर राष्ट्रपति देश का प्रमुख होता हैं और प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता हैं। भारत एक राजतन्त्र का अनुसरण करता हैं, अर्थात, केन्द्र में एक केन्द्रीय सत्ता वाली सरकार और परिधि में राज्य सरकारें । संविधान में विधान मंडल के द्विसदनीयता का प्रावधान हैं, जिस में एक ऊपरी सदन ; राज्य सभा जो भारतीय संघ के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करता हैं, और निचला सदन लोक सभा जो भारतीय जनता का प्रतिनिधित्व करता हैं, सम्मिलित हैं। शासन व सत्ता सरकार के हाथ में होती है। संयुक्त वैधानिक बागडोर सरकार व संसद के दोनों सदनों, लोक सभा व राज्य सभा के हाथ में होती है। न्याय मण्डल शासकीय व वैधानिक, दोनो से स्वतंत्र होता है। संविधान के अनुसार, 'भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है। जहां पर सरकार जनता के द्वारा चुनी जाती है। आम आदमी से जुड़े मुद्दों जैसे बेहतर आधारभूत सुविधाँ,, सामाजिक न्याय, सबके लिए शिक्षा और रोजगार, भ्रष्टाचार से मुक्ति , शासन प्रशासन

यह गिरफ्तारी कुछ हजम नहीं हुई एसएसपी साहब

चित्र
यह गिरफ्तारी कुछ हजम नहीं हुई एसएसपी साहब  साइलेंसरयुक्त पिस्टल से मारी गई थी सतीश राय को गोली - जिस पिस्टल को बरामद दिखाया गया उससे चली गोली से गूंज उठेगा इलाका -पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल से चली गोली की आवाज कुछ दूर रहे भाई ने नहीं सुनाई देने की कही थी बात चेतगंज पुलिस ने भले ही सतीश राय हत्याकांड के राज से पर्दा उठा लिया है लेकिन जानकार बताते हैं कि इस खुलासे में झोल ही झोल है. जिस 32 बोर की पिस्टल से हत्या होने का दावा पुलिस कर रही है, बता दें कि उससे चली गोली की आवाज दूर तक सुनाई देती है. जबकि जिस जगह पर सतीश राय को गोली मारी गई उस दुकान से कुछ ही दूर भाई मनीष राय मौजूद थे लेकिन गोली की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दी थी. बरामदगी में पिता की गाड़ी चर्चा यह भी है कि चार दिनों पूर्व गिरफ्तार दोनों आरोपी एक दरोगा से उलझ गये थे. उसी दौरान मालूम चला कि दोनों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. इसी बीच शनिवार को पुलिस ने दोनों को उठा लिया और उन पर पुलिसिया जुल्म भी ढाए गए. सूत्र यह भी बताते हैं कि जिस मोबाइल और गाड़ी की बरामदगी दिखाई गई है वह लालू यादव के पिता दयाराम की है. घर में अन्य सदस्यों का भ

5000 रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए चौकी प्रभारी

 बनारस  / 5000 रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए चौकी प्रभारी, कहा- मिठाई खाने का पैसा देकर फंसा दिया वाराणसी. जिले के सिगरा थाना क्षेत्र में सोनिया चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी को 5000 रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम की वाराणसी यूनिट ने शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के नाम पर पीड़ित से उन्होंने 5000 रुपए मांगे थे। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी दरोगा ने कहा है कि उन्हें मिठाई खाने के नाम पर पैसा देकर फंसा दिया गया।  प्रभारी निरीक्षक एंटी करप्शन ब्यूरो वाराणासी रामशरण ने बताया 22 मार्च को राजकुमार गुप्ता ने शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। राजकुमार ने बताया कि मैं कोरियर कंपनी मे काम करता हूं। मेरे एक साथी ने कोरियर चुराकर दूसरे को बेच दिया। जब उससे बात किया तो उसने धमकी दी। इसके बाद राजकुमार ने मामला दर्ज करवाया। जिसकी विवेचना सोनिया चौकी प्रभारी महेश सिंह को मिली थी। उसने बताया महेश सिंह अक्सर मुझ पर पैसे का दबाव बनाते थे।कम्पनी ने डेढ़ साल से पेमेंट रोक रखा है।मुश्किल से मैंने पार्सल गायब करने वाले का

लखनऊ पुलिस :

चित्र
लखनऊ पुलिस : गोमतीनगर के खर्गापुर क्षेत्र से गोमतीनगर पुलिस ने सत्यम श्रीवास्तव उर्फ़ लालू नाम के शातिर अभियुक्त  को गिरफ्तार कर उसके पास से 01 पिस्टल व 01 कार बरामद किया। हसनगंज पुलिस टीम द्वारा मारफीन पाउडर समेत 02 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, वहीं थाना बीकेटी पुलिस व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने डीजल चोरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया, पुलिस ने 550 लीटर अवैध डीजल, 01 टैंकर व 02 कार बरामद कर 05 अभियुक्तों  को गिरफ्तार किया। 

प्रथम चरण की वोटिंग के लिए प्रचार थमा :

चित्र
प्रथम चरण की वोटिंग के लिए प्रचार थमा शाम 5 बजे से खत्म हुआ चुनाव प्रचार पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार खत्म पहले चरण में 8 सीटों पर होगी वोटिंग सहारनपुर,कैराना में 11 अप्रैल को वोटिंग मुजफ्फरनगर,बिजनौर में 11 अप्रैल को वोटिंग मेरठ,बागपत में 11 अप्रैल को वोटिंग होगी गाजियाबाद,गौतमबुद्धनगर में 11 अप्रैल को वोटिंग प्रथम पचर की सभी 8 सीटों पर कांटे की टक्कर कई राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर महेश शर्मा,जनरल वीके सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर सत्यपाल सिंह,जयंत चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर याकूब कुरैशी,इमरान मसूद की प्रतिष्ठा दांव पर प्रथम चरण की 8 सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान I

संकल्पित भारत, सशक्त भारत पर मोदी मौन

चित्र
संकल्पित भारत, सशक्त भारत पर मोदी मौन : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए  ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत ’ नाम से अपना 50 पन्नों का संकल्प पत्र जारी कर दिया है जिसमे कई क्षेत्रों के लिए कई वादे किए गए हैं। संकल्प पत्र को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जारी किया गया, लेकिन इसे जारी करने के बाद पीएम मोदी ने पत्रकारों से बात नहीं की। वे पत्रकारों के सवाल लिए बगैर ही वहां से चले गए।  चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद किसी भी पार्टी का बड़ा नेता जरुर अपने घोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों के क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी पत्रकारों के माध्यम से जनता को देता है, लेकिन आज एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पत्रकारों के सवालों के बच निकले।  प्रधानमंत्री द्वारा पत्रकारों से बातचीत नहीं करने के मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने आलोचना करते हुए  ट्वीट किया,  “ मोदीजी बधाई। आप इतिहास के पहले प्रधानमंत्री हैं जिसने अपने कार्यकाल मे पत्रकारों के सवाल नहीं लिये। आज बीजेपी के संकल्प पत्र जारी होने के अवसर पर आपके पास ये मौका था जिसे आपने गंवा दिय

देश को राजनैतिक साधुओं की दरकार

चित्र
देश को राजनैतिक साधुओं की दरकार : लखनऊ 7 अप्रैल :प्रोफेसर योगेन्द्र यादव के साथ लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिक्षा,स्वास्थ, बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर नागरिक संवाद कार्यक्रम स्वराज  इंडिया और युवा शक्ति संगठन द्वारा लखनऊ में आयोजित किया गया। प्रोफेसर योगेन्द्र यादव ने कहा की सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के पास जननीति का अभाव है ,हमें समाज को जागरूक कर एक नए विकल्प को खड़ा करना होगा जिसमें युवा पीढ़ी का योगदान आवश्यक है। प्रोफेसर यादव ने लोगों को देश में चल रहे वर्तमान राजनैतिक आर्थिक और सामाजिक हालात से अवगत कराया। उन्होंने ने आने वाले समय में देश किन गंभीर चुनौतियों में घिरने वाला है इस बारे में लोगों से बात-चीत किया और साथ ही लोगों से एक जुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान देने की मांग की। उन्होंने कहा की देश पतन की तरफ जा रहा है, हमे बाहरी ताकतों से ज्यादा देश में मौजूद राजनितिक संगठनो से खतरा है। देश को बचने के लिए राजनैतिक साधुओं की आवशकता है। ऐसे राजनैतिक साधू जिन्हे अपने लिए कुछ बदले में न चाहिए हो, जो देश और समाज को निस्वार्थ भाव से अपना योगदान दे सकें। देश के वर्

एक नजर

लखनऊ: परिजनो ने की नशेड़ी बेटे की पिटाई की, परिजनो की पिटाई से नशेड़ी बेटा घायल, बेटे ने थाने में पुलिस से की शिकायत, पुलिस ने नशेड़ी बेटे को भेजा टीबी हॉस्पिटल, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र का मामला। फतेहपुर: फतेहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, घटना से इलाके में सनसनी, पड़ताल शुरू, सदर कोतवाली के बेलदरइया का मामला। फतेहपुर: पावर हाउस के वर्कशाप में लगी भीषण आग, घनी आबादी के बीच में लगी भीषण आग, दमकल की 2 गाड़िया आग बुझाने में जुटी, आसपास के घरों के लोग सड़कों पर आए, 2 माह पूर्व भी वर्कशाप में लगी थी भीषण आग, शहर के मुराइनटोला पावर हाउस का मामला। कानपुर: कानपुर में स्वास्थ्य महकमे का हाल बेहाल, रिटायर्ड दाई अपने घर पर कराती है प्रसव, दाई से सभासद बनी है दबंग राम बेटी, अपने घर पर कराती है अवैध रूप से प्रसव, आशा बहुओं से राम बेटी की सांठगांठ, आशा बहुएं प्रसूताओं को राम बेटी के घर लाती हैं, अवैध रूप से डिलीवरी और गर्भपात का आरोप। कानपुर: कानपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला, अवैध रूप से चलाया जा रहा है क्लिनिक, फार्मेसिस्ट अनिता सिंह करती है इलाज, प्रसव समेत कई