संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेरिएंट C.1.2 हो सकता है ज्यादा खतरनाक- covid-19

चित्र
  देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 42 हजार 909 नए मामले। 380 की हुई मौत। उधर, दक्षिण अफ्रीका, चीन, मॉरिशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में मिला कोविड 19 का नया वेरिएंट C.1.2। पहले के वेरिएंट्स के मुकाबले हो सकता है ज्यादा खतरनाक। वैक्सीन का भी नहीं होगा कोई असर।अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है 42 राज्यों तक इसका कहर देखा जा रहा है जहां कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लोग देश छोड़ने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। उधर तालिबान लोगों को देश में रहने की अपील कर रहा है कि किसी को परेशान होने की जरूरत नही हैं। वह मीडिया से बंदूक की नोक पर अपनी तारीफ करवा रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एंकर के पीछे तालिबान लड़ाके बंदूक लेकर खड़े हैं। अफगानिस्तान में 20 साल तक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने वाले अमेरिका ने अपने सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अफगान

‘पबजी’खेलने के लिए उड़ा दिए 10 लाख

चित्र
  देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी को हुआ था. इस दिन अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति से मनाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में संतान एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस बार जन्माष्टमी का संयोग 30 अगस्त 2021 को बन रहा है. हमारी प्राचीन कहानियों का सौंदर्य यह है कि वे कभी भी विशेष स्थान या विशेष समय पर नहीं बनाई गई हैं। रामायण या महाभारत प्राचीन काल में घटी घटनाएं मात्र नहीं हैं। ये हमारे जीवन में रोज घटती हैं। इन कहानियों का सार शाश्वत है। श्री कृष्ण जन्म की कहानी का भी गूढ़ अर्थ है। इस कहानी में देवकी शरीर की प्रतीक हैं और वासुदेव जीवन शक्ति अर्थात प्राण के। जब शरीर प्राण धारण करता है , तो आनंद अर्थात श्री कृष्ण का जन्म होता है। लेकिन अहंकार ( कंस ) आनंद को खत्म करने का प्रयास करता है। यहाँ देवकी का भाई कंस यह दर्शाता है कि शरीर के साथ