संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन के प्रस्ताव में भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

चित्र
दिल्ली में तेज होते किसान आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार इसके समाधान पर चर्चा के लिए जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर अभी भी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। पीएम मोदी देव दिवाली के अवसर पर आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। ये पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री काशी की देव दीपावली में शामिल होंगे। इस्लामिक देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC)के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान की जिद पर कश्मीर का जिक्र कर एक प्रस्ताव पारित किया गया है। भारत ने ओआईसी के इस कदम पर प्रतिक्रिया दी है और पारित किए गए प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही कंपनियों के संयंत्रों का दौरा करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। आनंद शर्मा ने कहा कि इससे भारतीय वैज्ञानिकों का सम्मान हुआ है और इन संस्थानों की स्वीकार्यता को दर्शाता है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में स्थापित किया है। राजस्थान के राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक किरण माहेश्वरी (Kiran Maheshwari) का निधन

जम्मू-कश्मीर में आज डीडीसी चुनाव

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस की वैक्सीन के विकास और विनिर्माण की प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा के लिए 3 शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का भ्रमण करेंगे। वहीं पानी की बौछारें और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प के बाद हजारों किसान शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी ग्राउंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मिलने के उपरांत टिकरी बार्डर से शहर में दाखिल हुए। दिल्ली मार्च कर रहे किसानों से बातचीत को तैयार केंद्र सरकार। केंद्रीय कृषि मंत्री ने तीन दिसंबर को दिया वार्ता का प्रस्ताव। नए कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली में घुसने की मिल गई है इजाज़त। आज हरियाणा के कई हिस्सों, यूपी और उत्तराखंड के किसान भी राजधानी की ओर होंगे रवाना। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता। राज्य सरकारों को फटकार। शीर्ष अदालत ने कहा- स्थिति बद से बदतर हुई। राज्यों को राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। देश में पिछले 24 घंटों में आए हैं कोरोना के 43

एक राष्ट्र एक चुनाव को देश की ज़रूरत-PM

चित्र
​पूर्वी लद्दाख में चीन से तनाव के बीच भारतीय सेना के लगभग 50 हजार जवान वहां तैनात हैं। चीनी सैनिकों का बड़ा जमावड़ा है। भारत तनाव दूर करने के लिए सैनिकों को वहां से हटाने पर जोर दे रहा है। तमाम इंतजाम भी दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने में रहे नाकाम। हरियाणा में कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प। केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को दिया बातचीत का प्रस्ताव। इस बीच दिल्ली में आज भी एनसीआर के लिए बाधित रहेगी मेट्रो सेवा। भारतीय किसान यूनियन का यूपी-उत्तराखंड में आज चक्काजाम। कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ और दूसरे मुद्दों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं किसान। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का हल निकलने की उम्मीदें धुंधली पड़ी। पूर्वी लद्दाख से पीछे हटने को लेकर दोनों देशों में नहीं बन पाई सहमति। चीन ने नौंवे दौर की सैन्य वार्ता के लिए अभी तक नहीं बताया समय। चीन चाहता है कि पैंगोंग झील-चूशूल इलाक़े के दक्षिणी किनारे से हटे सेना। भारत ने यहां बनाई हुई है बढ़त। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव को देश की ज़रूरत बताया। पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को

कोरोना वायरस पतली तरल परतों से चिपककर सतह पर जीवित बना रहता है

चित्र
आईआईटी-बंबई के अनुसंधानकर्ताओं के एक अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस पतली तरल परतों से चिपककर सतह पर जीवित बना रहता है। इससे इस बारे में जानकारी मिलती है कि दुनियाभर के लिए 'जी का जंजाल' बना यह घातक विषाणु ठोस सतहों पर कई घंटे और कई दिन तक कैसे अस्तित्व में बना रहता है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। केंद्र ने राज्यों से एहतियाती उपायों तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं को सख्ती से लागू करने को कहा है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साफ रखें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। प्रशासन इसके लिए सार्वजनिक और कार्यस्थलों पर जुर्माने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी स्वतंत्र है। नई गाइडलाइन 1 दिसंबर से लागू होगी। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से इन दिशा-निर्देशों को पूरी सख्ती से लागू करने को कहा है। नए दिशा-निर्देशों में इस बात पर जोर दिया गया है कि

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन;प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

चित्र
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से चक्रवाती तूफान निवार की वजह से कुछ तमिलनाडु, आंध्र और पुदुचेरी में अगले कुछ घंटे बहुत अहम साबित होने जा रहे हैं। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच चक्रवात ‘निवार’ के आने की आशंका जताई है। वहीं  देश के कुछ राज्यों में कोरोना केसों की बढ़ती तादात ने लोगों को चिंता में डाल दिया है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन हो गया है। अहमद पटेल करीब एक महीना पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट करते हुए अपने पिता के निधन की खबर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पटेल का कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते गुडगांव के मेदांता अस्पताल में अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई।मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि अहमद पटेलजी के निधन से दु:खी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक समाज की सेवा की। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जान

इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा

चित्र
देश के कुछ राज्यों में कोरोना केसों की बढ़ती तादात ने लोगों को चिंता में डाल दिया है, महाराष्ट्र सरकार ने अहम फैसला लिया है और दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से मुंबई आने वाले यात्रियों को आरटी पीसीआर टेस्ट गुजरना अनिवार्य कर दिया है, वहीं  राजधानी दिल्ली की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है और मामले सामने आने की रफ्तार जारी है,देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी आज एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में जिन राज्यों के सीएम शिरकत करेंगे उनमें  दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।  यूपी के कानपुर में लव जिहाद मामले की जांच कर रही एसआईटी ने किसी साजिश से किया इनकार। विदेशी फंडिंग भी नहीं पाई गई। हालांकि तीन मामलों में लड़कों ने ग़लत नाम बताकर की थी शादी। कानपुर में कुल 14 केस सामने आए थे, जहां परिवार का आरोप था कि उनकी बेटियों का धर्म परिवर्तन कर धोखे से शादी की गई।  भारत ने दुनिया को बताया नगरोटा साजिश का सच। अमेरिका, जापान, फ्रांस और रूस को जानकारी दी कि किस तरह पाकिस्तान कर रहा है नापा

5 स्टार कल्चर से ग्रस्त है पार्टी'- गुलाम नबी आजाद

चित्र
देश में कोरोना के कहर को लेकर चिंता बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। रविवार को इस वायरस से दिल्ली में 121 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6700 से ज्यादा नए मामले सामने आए। राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर इसे रोकने के लिए प्रयास कर रही . दिल्ली में नागलोई इलाके में 2 बाजारों को 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल, यहां मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन नहीं हो रहा था। अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी साझेदार बायोएनटेक ने अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति लेने के लिये अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) में आवेदन किया था और एफडीए की टीके से संबंधित परामर्श समिति की 10 दिसंबर को बैठक होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (23 नवंबर) वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सांसद सदस्यों के लिए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। ये फ्लैट्स नई दिल्ली में डॉक्टर बीडी मार्ग पर बनाए गए हैं। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस

आयुर्वेद के डॉक्टर भी कर सकेंगे कई तरह की सर्जरी

चित्र
देश में कोरोना का कहर एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। इसी के चलते एक बार फिर कई राज्य लॉकडाउन की ओर लौट रहे हैं। कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। दिल्ली की स्थिति सबसे ज्यादा चिंतनीय है। शनिवार को यहां 6000 के करीब नए मामले सामने आए और111 मरीजों की मौत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जी 20 सम्मेलन में कहा कि कोविड-19 महामारी दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है।देश में कोरोना के कुल मामले 91 लाख के करीब पहुंचे। पिछले 24 घंटों में 45 हज़ार से ज़्यादा नए केस। राजस्थान ने आठ जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया। असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई की हालत गंभीर। इस बीच एक संसदीय समिति ने कहा है कि प्राइवेट अस्पतालों ने कोविड-19 के इलाज के नाम पर अधिक पैसे लिए। ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह के बाद अब हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारती और हर्ष के ऑफिस व घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की भर्ती में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। इस साल 191 आतंकवादी मारे गए हैं तो 145 युवा आतंकी संगठनों में