संदेश

मार्च, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलिस की तत्परता

चित्र
सहारनपुर पुलिस : अपने मित्र क सलाह  मान कर कॉलर ने मोटर साइकिल चोरी होने की खबर 100 नम्‍बर पर दी, PVR0986 ने चेकिंग के दौरान चोरी हुई मोटर साइकिल को लावारिस हालत में जनसेवा केन्‍द्र के पास से बरामद कर सुरक्षित उसके मालिक के सुपुर्द किया।  बिजनौर पुलिस : आज दिनांक 27.03.19 को थाना धामपुर पुलिस द्वारा मुस्कान ओपरेशन के तहत एक गुम बच्चे को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।  अमरोहा पुलिस : पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन मे थाना अमरोहा नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वालेे 03 अभियुक्तो को मय 13 तंमचो, 7 अर्ध निर्मित तमंचों, शस्त्र बनाने के उपकरणो सहित गिरफ्तार किया गया।  नोएडा पुलिस : थाना फेस-3 नोएडा  पुलिस द्वारा 25-25 हजार के 02 इनामी शातिर बदमाश आसिफ और भूरा गिरफ्तार को गिरफ्तार किया जिनके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ। वहीं थाना फेस-2 नोएडा  ने 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया , कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व नाजायज चाकू बरामद।  मुरादाबाद पुलिस : थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा महिला के साथ छेडछाड करने वाले दीपू नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की नियुक्ति से जुड़ी जानकारियां देने से सरकार ने किया इनकार

चित्र
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास से जुड़ी यह जानकारी RTI के तहत मांगी गयी थी : सूत्रों के मुताबिक यह आरटीआई समाचार एजेंसी पीटीआई के एक पत्रकार ने वित्तीय सेवा विभाग के समक्ष लगाई थी। साथ ही इसमें आरबीआई के गवर्नर पद की रिक्ति से जुड़े विज्ञापन, इस पद के लिए आए सभी आवेदकों के नामों के अलावा उनमें से छांटे गए नामों का ब्यौरा पूछा था। इसके अलावा आवेदकों को छांटने वाली खोज समिति और गवर्नर का नाम तय करने के लिए हुई बैठक की जानकारी भी मांगी गई थी।  इसके जवाब में इस विभाग ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर का चयन मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अपॉइन्मेंट सर्च कमेटी की सिफारिश पर किया है। इसके अन्य सदस्यों में प्रधानमंत्री, प्रधान सचिव, संबंधित विभाग के सचिव और उनके अलावा तीन बाहरी विशेषज्ञ भी शामिल थे। इसके बाद वित्तीय सेवा विभाग ने वह आरटीआई कैबिनेट सचिवालय के पास आगे बढ़ा दी थी। इस पर कैबिनेट सचिवालय ने आरटीआई कानून की धारा आठ (1) (आई) का हवाला देते हुए इस नियुक्ति से जुड़ा ब्यौरा साझा करने से इनकार कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि यह धारा उसे मंत्रिपरिषद्, सचिवों और अन्य अधि

रघुराम राजन : जीडीपी वृद्धि दर के आंकड़े संदेहास्पद

चित्र
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने यह भी कहा कि जीडपी के आंकड़ों से जुड़े संदेह को दूर करने के लिए एक निष्पक्ष समूह की नियुक्ति की जानी चाहिए , भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत के 7% की आर्थिक वृद्धि दर के आंकड़े पर संदेह जताते हुए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों को लेकर उपजे संदेह को दूर करने के लिए एक निष्पक्ष समूह की नियुक्ति किए जाने की बात भी कही।  रघुराम राजन ने एक टीवी चैनल से साक्षात्कार में कहा, ‘जब देश में नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा है, तब सात प्रतिशत की वृद्धि दर का आंकड़ा संदेह के घेरे में आ जाता है, संदेह के इन बादलों को दूर किया जाना चाहिए।’ राजन के मुताबिक उन्हें यह नहीं पता है कि मौजूदा सांख्यिकी आंकड़े किस ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन देश की सही वृद्धि दर का पता लगाने के लिए इन्हें ठीक किये जाने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं नरेंद्र मोदी सरकार में एक मंत्री को जानता हूं, जिन्होंने कहा था कि नौकरियां नहीं हैं तो हम कैसे सात प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर रहे हैं।’ हालांकि, राजन ने मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया। 

कांग्रेस सत्ता में आई तो मिलेंगे 72 हज़ार रुपये सालाना

चित्र
कांग्रेस सत्ता में आई तो मिलेंगे 72000 रुपये सालाना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर लोकसभा चुनाव बाद कांग्रेस सत्ता में आई, तो 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों के बैंक खातों में हर साल 72 हजार रुपये आएंगे. इससे 25 करोड़ सबसे गरीब लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. राहुल ने कहा कि ये पैसे न्यूनतम आमदानी गारंटी के तहत दिए जाएंगे।  बता दें यूनिवर्सल बेसिक इनकम एक निश्चित आय है, जो देश के सभी नागरिकों- गरीब, अमीर, नौकरीपेशा, बेरोजगार को सरकार से मिलती है। इस आय के लिए किसी तरह का काम करने या पात्रता होने की शर्त नहीं रहती। आदर्श स्थिति है कि समाज के हर सदस्य को जीवन-यापन के लिए न्यूनतम आय का प्रावधान होना चाहिए।  देश की गरीबी खत्म करने के दावे वाले इस ऐलान के बाद में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि इसके लिए कौन लोग पात्र होंगे और उन्हें इस बेसिक इनकम का लाभ पाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। आय प्रमाण पत्र- इस योजना का लाभ पाने के लिए आय प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य हो सकता है। कांग्रेस ने ऐलान किया है बेसिक इनकम उन्‍हीं लोगों को मिलेगी जिनकी मासिक आय 12 ह

पुलिस की तत्परता

चित्र
                                                  इलाहाबाद पुलिस : ट्रेन में बैग खो जाने की सूचना पर इलाहाबाद पुलिस  में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र अवस्थी ने कर्त्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए तत्काल ट्रेन की लोकेशन पता कर मौके पर पहुंचकर बैग खोजकर उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया। नोएडा पुलिस : थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश ताजिम गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व एक मोटरसाइकिल बरामद । हाथरस पुलिस : हाथरस पुलिस ने 35,000 रुपए के इनामी बदमाश को एक तमंचा 315 बोर, 09 जिंदा कारतूस 315,02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 देसी जिंदा बम एवं एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UP 80 DB 8876 सहित किया गिरफ्तार | लखनऊ पुलिस : थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद तमन्चा बरामद । लखनऊ पुलिस : आज सुबह 10:30 बजे एक्सिस बैंक के ATM मे पैसा निकालने गये PVR0490  के कमाण्‍डर इशरार खान  को एक पर्स मिला, खोल कर देखने पर उसमें 7000 रूपये व जरूरी कागजात थे, PRV ने लाइसेंस में लिखे पते पर जाकर  महिला को उसका पर्स वापस किया, पर्स

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढ़ेर

चित्र
छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए              सूत्रों  के मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन की एक टीम गश्त पर थी। सुबह करीब छह बजे यह जब चिंतलनार नाम के एक इलाके में थी तो उस पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से काली वर्दी में चार नक्सलियों के शव, एक इन्सास रायफल, दो 303 रायफलें और अन्य सामान बरामद किया गया।  अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

गोवा के नए मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत

चित्र
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद से ही गोवा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थीं : काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष रहे प्रमोद सावंत ने मंगलवार रात करीब पौने दो बजे राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके अलावा 11 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। प्रमोद सावंत की सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। ये हैं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के सुधिन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई। बाकी सभी मंत्री वे ही हैं जो मनोहर पर्रिकर सरकार में भी मंत्री थे।       रविवार को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद से ही गोवा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थीं। इससे पहले, राज्य में कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। रविवार शाम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा पहुंचे। खबरों के मुताबिक पहले सुधिन धवलिकर और विजय सरदेसाई, दोनों ने ही मुख्यमंत्री पद की मांग की थी। उनका कहना था कि मनोहर पर्रिकर के अलावा वे भाजपा में किसी को मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं मानते थे इसलिए उन्होंने पर्रिकर का स

दिग्विजय सिंह ने अपनी सीट का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा

चित्र
दिग्विजय सिंह ने अपनी सीट का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी सीट का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। दा इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत में शुमार रहा है। साल 1977 के चुनाव में जनता दल की लहर होने के बाद भी मैंने राघोगढ़ से जीत हासिल की थी।’ इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनसे वैसी सीट पर लड़ने को कहा था जहां कांग्रेस तीन दशक या इससे अधिक वक्त तक चुनाव नहीं जीत पाई है।   

बिहार : नवादा से टिकट कटने के बाद गिरिराज सिंह नाराज

चित्र
बिहार : नवादा से टिकट कटने के बाद गिरिराज सिंह नाराज बिहार से भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को लोकसभा चुनाव के दंगल से बाहर कर दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट को भी लोजपा के खाते में डाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक भागलपुर सीट जदयू के खाते में जाने के बाद शाहनवाज ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। बताया जाता है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बेगूसराय से लड़ने को कहा है। लेकिन, वे नवादा पर अड़े हुए हैं। इस बीच लोजपा के नेता चिराग पासवान ने गिरिराज सिंह को मनाने की बात कही है। वहीं, बेगूसराय से भाजपा एमएलसी और टिकट के अन्य दावेदार रजनीश कुमार कहा कि वे अपने लोगों को बेगूसराय में तैयारी करने को कह रहे हैं और नाराजगी भी जता रहे हैं।  Add :                     

मुम्बई ओवर ब्रिज हादसे में पहली गिरफ्तारी

मुम्बई ओवर ब्रिज हादसे में स्ट्रक्चर आडिटर नीरज देसाई गिरफ्तार, ब्रिज की आडिट पर उठते रहे हैं सवाल! 

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

चित्र
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन के दौरान तीन सैनिक घायल भी हुए हैं जम्मू-कश्मीर में सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. भारत-पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर यह घटना राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में हुई। इस घटना में एक भारतीय सैनिक के शहीद होने की खबर है, तीन अन्य सैनिक घायल भी हैं। सेना के सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना सोमवार को सुबह 5.30 बजे के आसपास हुई। पाकिस्तान ने छोटे हथियारों और मोर्टार आदि से गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना की ओर से भी उपयुक्त जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों तरफ से सिलसिला करीब डेढ़-दो घंटे चलता रहा। इसके बाद सुबह सवा सात-साढ़े सात के करीब गोलीबारी थम गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने भी इसकी पुष्टि की है।                  

नक्सलवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में किया हमला

चित्र
छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत, चार घायल, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवादियों की तरफ से किए गए एक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई है। इस हमले में चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन का एक दल जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान नक्सल चरमपंथियों ने आईईडी विस्फोट के जरिये इस हमले को अंजाम दिया। विस्फोट के अलावा उनकी तरफ से सुरक्षा बलों पर गोलियां भी बरसाई गई थीं।  सीआरपीएफ के एक उच्च अधिकारी के मुताबिक यह हमला शाम करीब साढ़े चार बजे किया गया। सुरक्षा बल के घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया है। इससे पहले बीते साल आठ नवंबर को नक्सवादियों ने इसी जिले में राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान एक बड़े हमले को अंजाम दिया था। तब इन चरमपंथियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट करके एक यात्री बस को निशाना बनाया था। उस हमले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। इसी इलाके में उसी

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल :

चित्र
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी को ‘पप्पू की पप्पी’ कहा : सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है, ‘पप्पू (राहुल गांधी) का कहना है कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके लिए पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी अब राजनीति में आ गई हैं।’ इसके साथ ही महेश शर्मा ने सवालिया लहजे में कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि प्रियंका गांधी क्या नया लेकर आई हैं। क्या पहले वे देश की बेटी नहीं थीं। क्या वे पहले कांग्रेस की बेटी नहीं थीं। क्या भविष्य में वे सोनिया गांधी की बेटी नहीं रहेंगी। वैसे यह पहली बार नहीं है जब महेश शर्मा ने कोई विवादित बयान दिया है. बीते हफ्ते ही उन्होंने एक सभा में ‘भगवान’ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. तब उन्होंने कहा था कि भगवान ने ही हम सब को दुनिया में भेजा है. ऐसे में सबके भोजन, शिक्षा, रोजगार, मकान का बंदोबस्त करने की जिम्मेदारी भगवान की है. उन्होंने आगे कहा था जब भगवान ही लोगों की सभी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता तो एक सांसद कैसे लोगों की हर उम्मीद पूरी कर सकता है।      Add:                

बेखौफ बिलडरों का बढ़ता हौसला

चित्र
लखनऊ, ओमैक्स ने लखनऊ के ग्राम कल्ली पश्चिम में अवैध रूप से नहर पाट कर सड़क निर्माण किया :         संविधान का उल्लंघन करते हुए जिस तरह से तालाब और नहर को पाटा जा रहा है वह कानून की दयनीय स्थिति और बढ़ते हुए भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है और उसी का जीता जागता प्रकरण है ग्राम क्रं. 113558 ग्राम कल्ली पश्चिम बिजनौर तहसील सरोजिनी नगर जनपद लखनऊ फसली वर्ष 1417-1422 भाग 1, खाता खतौनी क्रम सं. 5126 के अंतर्गत खसरा सं. 3312 में 1.1910 हेक्टेयर और खसरा सं. 3339 में 1.5670 हेक्टेयर भूमि नहर (कल्ली माइनर) के रूप में दर्ज है पर यह विडम्बना है कि यह नहर सिर्फ कागजों पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इस नहर का सम्पूर्ण स्वामित्व सिंचाई विभाग का है तथा अवैघानिक रूप से ओमैक्स इन्फ्रास्ट्रचर/ बिल्डर द्वारा नियमों को ताक पर रख कर जबरिया ग्राम वासियों के विरोध को दरकिनार करते हुए सिंचाई विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से नहर (कल्ली माइनर) को पाटकर डामर की सड़क बना दी गई है जिसका सीधा फायदा ओमैक्स इन्फ्रास्ट्रचर/बिल्डर को पहुंचाया जा रहा है।         यहां पर यह भी विदित है कि पूर्व में भी ग्राम वासियों

उत्तर प्रदेश में सातों चरण में मतदान होगा :

चित्र
उत्तर प्रदेश में सातों चरण में मतदान होगा : पहला चरण, 11 अप्रैल- सहारनपुर, कैराना, मुजफ़्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर. दूसरा चरण, 18 अप्रैल- नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत चौथा चरण, 29 अप्रैल- शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर. पांचवां चरण, 6 मई-धौराहा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा. छठा चरण, 12 मई- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालागंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोई. सातवां चरण, 19 मई- महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

धड़ल्ले से संचालित हो रहे अबैध रूप से पैथोलॉजी सेंटर

चित्र
धड़ल्ले से संचालित हो रहे अबैध रूप से पैथोलॉजी सेंटर । सुल्तानपुर, कूरेभार : जहां बीमार पड़े लोगों को इलाज के नाम पर नाजायज कीमत चुकानी पड़ रही है। बिचौलियों के बूते फल-फूल रहे चिकित्सा बाजार में अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजिकल सेन्टर जांच के बहाने मरीजों का जम कर दोहन किया जा रहा है। बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर लोग अयोध्या प्रयाग राज मार्ग पर स्थित कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन सुदूर इलाकों से आनेवाले मरीजों की ओ पी डी दो से तीन सौ से कम नही है इनमें अधिकतर मरीजों को एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड एवं विभिन्न प्रकार की जांच के नाम सलाह दिया जाता है। कूरेभार कस्बे में चल रहे अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड एवम पैथोलॉजी सेंटर पर जांच के नाम पर मरीजों से मनमाना पैसे वसूल रहे हैं। इन केन्द्रों पर एक ही प्रकार की जांच के लिए अलग-अलग कीमत अदा करनी पड़ती है। जांच की दर निर्धारित नहीं होने और इस बारे में आम मरीजों को कोई जानकारी नही है बाजारों में ऐसे केन्द्रों की कमी नहीं है, जो बिना निबंधन के अवैध रूप से चलाये जा रहे है। कायदे से प्रत्येक जांच केन्द्र में एक चिकित्सक और एक पैरा मेडिकल स्टाफ का हो

महाशिवरात्रि

चित्र
                  महाशिवरात्रि   हिन्दुओं  का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान  शिव  का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग ( जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है ) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कश्मीर शैव मत में इस त्यौहार को  हर-रात्रि  और बोलचाल में 'हेराथ' या 'हेरथ' भी कहा जाता हैं।                         समुद्र मंथन  अमर अमृत का उत्पादन करने के लिए निश्चित थी, लेकिन इसके साथ ही हलाहल नामक विष भी पैदा हुआ था। हलाहल विष में ब्रह्मांड को नष्ट करने की क्षमता थी और इसलिए केवल भगवान शिव इसे नष्ट कर सकते थे।  भगवान शिव  ने हलाहल नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था। जहर इतना शक्तिशाली था कि भगवान शिव बहुत दर्द से पीड़ित थे और उनका गला बहुत नीला हो गया था। इस कारण से भगवान शिव ' नीलकंठ ' के नाम से प्रसिद्

25 हजार का इनामी गिरफ्तार

चित्र
  25 हजार का इनामी विनोद खरवार गिरफ्तार  25 हजार के इनामी विनोद खरवार (38) को रामनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टेंगरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। क्रॉस फायरिंग में विनोद के पैर में गोली लग गई। उसका साथी भागने में सफल रहा। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और पांच खोखे बरामद हुए हैं।         एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनोद खरवार दोस्त के साथ भीटी क्षेत्र में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने जा रहा है। इस पर टेंगरा मोड़ के पास उसकी घेरेबंदी की गई तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। क्रास फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला।                                                                           सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि विनोद अपने साथियों के साथ वर्ष 2012 में फूलपुर के नाथपुर गांव में रिटायर्ड फौजी कृष्णभूषण त्रिपाठी के घर डकैती करने पहुंचा था। उस दौरान फौजी का इकलौता बेटा आशीष तिवारी उर्फ रजनीश जग गया, जिसकी डकैतों ने हत्या कर दी थी। a: इनामी बिहार के रोहतास जिले के उसियाकला गांव का रहने वाला है। विनोद पर फूलपुर थाने से 25 हज

शहीदों को नमन

चित्र
3 साल के मासूम ने जब पुलवामा में शहीद हुए पिता को मुखाग्नि दी पुलवामा चरमपंथी हमले की ज़िम्मेदारी चरमपंथी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है।  इस आत्मघाती हमले के ज़िम्मेदार 21 साल के आदिल अहमद थे। आदिल अहमद पुलवामा के पास ही गुंडीबाग के रहने वाले थे और कहा जा रहा है कि पिछले साल ही वो जैश ए मोहम्मद में शामिल हुए थे। आत्मघाती हमला जिस जगह हुआ वो राजधानी श्रीनगर से दक्षिण में लगभग 25 किलोमीटर दूर है और अगर आदिल के गांव की बात करें तो घटनास्थल से ये तकरीबन 15 किलोमीटर दूर है।      पाकिस्तान के जियो समाचार चैनल से बातचीत में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि वह इसकी निंदा करते हैं और हिंसा उनके देश का रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, "ये जो घटना हुई है उसकी मैं निंदा करता हूं. मैं समझता हूं कि हिंसा न हमारा रास्ता था और न है." क़ुरैशी ने कहा कि यह उनकी सरकार की नीति नहीं है। 3 साल के मासूम ने जब पुलवामा में शहीद हुए पिता को मुखाग्नि दी तो जैसे पत्थर के दिल भी मोम हो गए। आंसुओं का सैलाब बांध तोड़ कर बह निकला। ऐसी तस्वीरें देश के कई गांवों, कई शहरों से आईं और दिल छलन

मजदूरी मांगने पर राइफल तानी

चित्र
https://www.youtube.com/watch?v=f5sZVL5VvWE मजदूरी मांगने पर राइफल तानी मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा ग्राम की घटना .खैरा में निर्माणाधीन मकान में कुछ मजदूर पुट्टी का काम कर रहे थे। जब वह अपनी मजदूरी मांगने मालिक के पास गए तो मालिक ने उनसे बहस कर लिया तथा इस बहस में उसने राइफल तान दी।               मजदूरों ने इसकी सूचना तत्काल 100 नंबर पर दिया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं।                                                                                                                                                      ब्यूरो चीफ वाराणसी अमित मिश्रा