25 हजार का इनामी गिरफ्तार

 25 हजार का इनामी विनोद खरवार गिरफ्तार
 25 हजार के इनामी विनोद खरवार (38) को रामनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टेंगरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। क्रॉस फायरिंग में विनोद के पैर में गोली लग गई। उसका साथी भागने में सफल रहा। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और पांच खोखे बरामद हुए हैं।
        एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनोद खरवार दोस्त के साथ भीटी क्षेत्र में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने जा रहा है। इस पर टेंगरा मोड़ के पास उसकी घेरेबंदी की गई तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। क्रास फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला।                                                               Image result for dakait arrest cartoon
           सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि विनोद अपने साथियों के साथ वर्ष 2012 में फूलपुर के नाथपुर गांव में रिटायर्ड फौजी कृष्णभूषण त्रिपाठी के घर डकैती करने पहुंचा था। उस दौरान फौजी का इकलौता बेटा आशीष तिवारी उर्फ रजनीश जग गया, जिसकी डकैतों ने हत्या कर दी थी।
a: इनामी बिहार के रोहतास जिले के उसियाकला गांव का रहने वाला है। विनोद पर फूलपुर थाने से 25 हजार का इनाम घोषित है। वह वर्ष 2012 से फरार चल रहा था।
                गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर रामनगर अनूप शुक्ला, एसआई अजय प्रताप सिंह, विनय कुमार दुबे, अरुण प्रताप सिंह, कांस्टेबल संजय दुबे, सूरज कुमार सिंह, विनय सिंह, अरविंद यादव,असगर खान, सोनू यादव शामिल हैं। मुठभेड़ में 2015 बैच की सब इंस्पेक्टर सुमन यादव भी शामिल रहीं। वह रामनगर थाने पर बीते 18 महीने से तैनात हैं।


                                                                                                                              ब्यूरो चीफ वाराणसी  अमित मिश्रा 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी