बिहार : नवादा से टिकट कटने के बाद गिरिराज सिंह नाराज

बिहार : नवादा से टिकट कटने के बाद गिरिराज सिंह नाराज


बिहार से भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को लोकसभा चुनाव के दंगल से बाहर कर दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट को भी लोजपा के खाते में डाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक भागलपुर सीट जदयू के खाते में जाने के बाद शाहनवाज ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, गिरिराज सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। बताया जाता है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बेगूसराय से लड़ने को कहा है। लेकिन, वे नवादा पर अड़े हुए हैं। इस बीच लोजपा के नेता चिराग पासवान ने गिरिराज सिंह को मनाने की बात कही है। वहीं, बेगूसराय से भाजपा एमएलसी और टिकट के अन्य दावेदार रजनीश कुमार कहा कि वे अपने लोगों को बेगूसराय में तैयारी करने को कह रहे हैं और नाराजगी भी जता रहे हैं। 


Add :


                    


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी