केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल :

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने प्रियंका गांधी को ‘पप्पू की पप्पी’ कहा :



सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है, ‘पप्पू (राहुल गांधी) का कहना है कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके लिए पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी अब राजनीति में आ गई हैं।’ इसके साथ ही महेश शर्मा ने सवालिया लहजे में कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि प्रियंका गांधी क्या नया लेकर आई हैं। क्या पहले वे देश की बेटी नहीं थीं। क्या वे पहले कांग्रेस की बेटी नहीं थीं। क्या भविष्य में वे सोनिया गांधी की बेटी नहीं रहेंगी। वैसे यह पहली बार नहीं है जब महेश शर्मा ने कोई विवादित बयान दिया है. बीते हफ्ते ही उन्होंने एक सभा में ‘भगवान’ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. तब उन्होंने कहा था कि भगवान ने ही हम सब को दुनिया में भेजा है. ऐसे में सबके भोजन, शिक्षा, रोजगार, मकान का बंदोबस्त करने की जिम्मेदारी भगवान की है. उन्होंने आगे कहा था जब भगवान ही लोगों की सभी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता तो एक सांसद कैसे लोगों की हर उम्मीद पूरी कर सकता है।     


Add:


               


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी