गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त







बिजनौर में गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त


बिजनौर में गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त, अफसरों में मची खलबली, वाहनों का आवागमन रोका. उत्तराखंड और दिल्ली से जिले को जोड़ने वाले दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बना गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर शुक्रवार को दिन भर वन वे ट्रैफिक कर चलाया गया। बाद में देर शाम वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। अब दिल्ली से मेरठ होकर पौड़ी जाने वाले ट्रैफिक को गजरौला चांदपुर होकर बिजनौर आना होगा और इसी मार्ग से जाना होगा।
          दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गंगा बैराज पर 1985 में करोड़ों रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार हुआ था। पुल पर बनी सड़क अब तक सही सलामत थी। शुक्रवार को पुल के बाईं ओर गेट नंबर 14 के सामने डेढ़ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होकर धंस गई। पुल में लगी रेत, सीमेंट आदि गिर गए हैं, जिसकी वजह से सड़क के सरिये दिखने लगे हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही सिंचाई विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। सड़क का जो हिस्सा टूटा है उस पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टूटे हिस्से के सामने बैरियर लगा दिए गए हैं। सड़क के टूटे हिस्से के सामने वन वे ट्रैफिक कर दिया गया है। वन वे ट्रैफिक होने से पुल पर जाम के हालात बन रहे हैं।.

                                                                                                                                          ब्यूरोचीफ बिजनौर रासिक हसन



 


 



 


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी