देश को राजनैतिक साधुओं की दरकार

देश को राजनैतिक साधुओं की दरकार :



लखनऊ 7 अप्रैल :प्रोफेसर योगेन्द्र यादव के साथ लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शिक्षा,स्वास्थ, बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर नागरिक संवाद कार्यक्रम स्वराज इंडिया और युवा शक्ति संगठन द्वारा लखनऊ में आयोजित किया गया। प्रोफेसर योगेन्द्र यादव ने कहा की सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के पास जननीति का अभाव है ,हमें समाज को जागरूक कर एक नए विकल्प को खड़ा करना होगा जिसमें युवा पीढ़ी का योगदान आवश्यक है। प्रोफेसर यादव ने लोगों को देश में चल रहे वर्तमान राजनैतिक आर्थिक और सामाजिक हालात से अवगत कराया। उन्होंने ने आने वाले समय में देश किन गंभीर चुनौतियों में घिरने वाला है इस बारे में लोगों से बात-चीत किया और साथ ही लोगों से एक जुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान देने की मांग की। उन्होंने कहा की देश पतन की तरफ जा रहा है, हमे बाहरी ताकतों से ज्यादा देश में मौजूद राजनितिक संगठनो से खतरा है। देश को बचने के लिए राजनैतिक साधुओं की आवशकता है। ऐसे राजनैतिक साधू जिन्हे अपने लिए कुछ बदले में न चाहिए हो, जो देश और समाज को निस्वार्थ भाव से अपना योगदान दे सकें। देश के वर्तमान हालात का दो पीढ़ियों सहित खुद को जिम्मेदार बताते हुए श्री यादव ने कहा की हमे लोकतंत्र आजादी के बाद मुफ्त में बिना किसी संघर्ष के मिल गया शायद यही कारण है की हम इसके महत्वा को आजतक समझ ही नहीं पाए, जिसके कारन आज पूरा का पूरा लोकतंत्र मात्र कागजों में ही रह गया है। अब इस लोकतंत्र को बचने के लिए एक बड़े आंदोलन की आवशकता है जो कि स्वतंत्रता आंदोलन से कम नहीं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी