आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़







दो आतंकियों को मार गिराया


गणतंत्र दिवस पर कश्मीर में हमले, 2 आतंकी ढेर, 5 जवान जख्मी



 

 


हिंदुस्तान गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने में जुटा है और आतंकी कश्मीर घाटी में अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दे रहे हैं । शनिवार को गणतंत्र दिवस पर भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमले किए, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए।आतंकवादियों ने कश्मीर घाटी के पुलवामा के पंपोर और खानमो इलाके में हमले किए। आतंकियों ने SOG और CRPF कैंप को निशाना बनाया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। गणतंत्र दिवस की सुबह तक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही. अब तक सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।आतंकियों के शव बरामद करने के साथ ही इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और एम्युनिशन भी बरामद किया गया है. इससे पहले इन आतंकियों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही थी. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे।ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनके मंसूबों में  पानी फेर दिया. इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान ने पुंछ, राजौरी सेक्टर और सुंदरबनी सेक्टर समेत लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से सटे चार स्थानों पर सीजफायर तोड़ा था। इन इलाकों में सीमा पार से स्मॉल आर्म्स से फायरिंग की गई थी और मोटार से गोले दागे गए थे।भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया था।




                                                                                                                                                                 Desk

 

 


 



 





 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी