पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी भारत रत्‍न


पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत रत्न


                                         


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के नामों की घोषणा कर दी गई। समाजसेवी नानाजी देशमुख और संगीतकार-गायक भूपेन हजारिका को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी भारत रत्‍न से दिया जाएगा। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में भारत रत्न के नामों का ऐलान किया गया। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भी भारत रत्न दिया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जहां लंबे समय तक राजनीति में रहे और देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे हैं । प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे हैं तो वहीं नानाजी देशमुख समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। प्रसिद्ध गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका ने अपने संगीत और गायन से देश विदेश में खासी लोकप्रियता अर्जित की थी। भारत रत्न के लिए नामों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों नामचीन हस्तियों की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रणब दा हमारे समय के एक उत्कृष्ट राजनेता हैं। उन्होंने दशकों तक देश की निस्वार्थ और अथक सेवा की है। संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका के लिए उन्होंने लिखा कि उनके गीत और संगीत पीढ़ियों से लोगों द्वारा सराहे जाते हैं। उनसे न्याय, सौहार्द और भाईचारे का संदेश जाता है.। वहीं समाजसेवी नानाजी देशमुख के समाजिक कार्यों की तारीफ करते हुए पीएम ने लिखा कि ग्रामीण विकास के लिए नानाजी देशमुख के महत्वपूर्ण योगदान ने हमारे गांवों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने के एक नए प्रतिमान की राह दिखाई।


             मैं देश का कृतज्ञ हूं कि मुझे भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैं फिर से कहा हूं कि मैंने जितना देश को दिया उससे ज्यादा देशवासियों से मिलाः पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी। राष्ट्रपति ने 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें 4 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इसमें 21 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैं। प्रणव दा इस समय के महान व्यक्ति हैं। उन्होंने निःस्वार्थ होकर देश की सेवा की। उनको भारतरत्न मिलने पर खुशी हैः पीएम मोदी



""

 

 

 

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी