सरस्वती सेवा समिति ने बच्चों को वितरित किया स्वेटर, शाल।


सरस्वती सेवा समिति ने बच्चों को वितरित किया स्वेटर, शाल।


 


फतेहपुर।मलवांं ब्लाक के कुंवरपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मे समाज सेवी स्वर्गीय लखन लाल ओमर की पुण्य तिथि पर स्वेटर,शाल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप मेंउपजिलाधिकारी बिंदकी सुशील कुमार गौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिंदकी विधानसभा के विधायक करण सिंह पटेल द्वारा की गई। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में विद्या लय मे अध्ययनरत एक सैकड़ा बालिकाओं को गर्म स्वेटर और विद्यालय की अध्यापिकाओं को शाल का वितरण जिलाधिकारी व विधायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी व क्षेत्रीयविधायक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सरस्वती सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मंचासीन जिलाधिकारी आजनेय कुमार सिंह, विधायक करण सिंह पटेल, उप जिलाधिकारी बिंदकी सुशील कुमार गौड़, ग्राम प्रधान पति पुष्प नाथ दुबे सहित सभी का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। विद्यालय के बच्चों एवं उपस्थित अभिभावको को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंज नेय कुमार सिंह ने कहां कि बच्चों का भविष्य तैयार करने में जितनी भूमिका विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका की होती है उससे अधिक जिम्मेवारी अभिभावकों की भी बनती है बच्चों के भविष्य को सजानेे सवारने की जिम्मेवारी दोनों की रहती है उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ  उनके वातावरण पर भी ध्यान रखें तभी बच्चे शिक्षित होकर विद्यालय देश प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।



उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनो से बच्चोंं का मनोबल बढता है। क्षेत्रीय विधायक करण सिंह पटेल ने कहां कि मनुष्य के भूखे मां बाप अपने बच्चेे की भूख मिटाने के लिए एक रोटी से एक टुुुकडा तब तक नही खाते जब तक बच्चा न नही कर देेता यह आदत सिर्फ मनुष्यो मे ही होती है। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उप जिला अधिकारी बिदकी सुशील कुमार गौड़ ने कहा कि सेवा समिति द्वारा किया गया बहुत ही सराहनीय कार्य है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है उन्होंने कहां कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह वर्धन होता है। कार्य क्रम का संचालन सरस्वती सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद बाबूू टाटा द्वारा किया गया इस मौके पर समित के  डॉ एस के मिश्रा,अनिल ओमर, कमल ओमर गोपाल ओमर,पुरुषोत्तम ओमर, राम प्रकाश ओमर, आदेश ओमर,अरविंद ओमर तथा महिलाओं में सीता ओमर नीलम ओमर, मीरा, मंजू, स्वाति, श्वेता, सहित अनेक महिलाएंं मौजूद रही।


                                                                                                                                         ब्यूरोचीफ फतेहपुर मृत्युन्जय पाण्डेय


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी