उत्तरप्रदेश में राजनैतिक भूचाल :


ममता ने सपा-बसपा गठबंधन का किया स्वागत :


सपा-बसपा गठबंधन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, यूपी-बिहार से भाजपा का सफ़ाया तय।


उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हो चुका है। इसका ऐलान खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने करते हुए कहा कि हम सपा के साथ खड़े हैं।


बीएसपी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 2 सीटों को रिजर्व रखा गया है और अन्य दो अमेठी और रायबरेली हैं जिन्हें हमने कांग्रेस के लिए छोड़ दिया है।


लखनऊः सपा-बसपा गठबंधन का एलान हो चुका है। लखनऊ में अखिलेश यादव और मायावती ने साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा कि, दोनों पार्टियाँ लोकसभा चुनाव में 38-38 सीटों पर चुनाव लडेंगी।


अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं तो 2 सीटें इस गठबंधन में शामिल होने वाली छोटी पार्टी के लिए।


बसपा सुप्रीमों मायावती ने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ये गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनाव में भी क़ायम रहेगा।


गठबंधन के एलान के साथ मायावती ने कहा "गेस्ट हाउस कांड को भुला कर ये गठबंधन हो रहा है। ये देश हित में किया गया गठबंधन है। सपा-बसपा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक हुए हैं।इस गठबंधन से कल्याणकारी रास्ते खुलेंगे। लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी रहेगा ये गठबंधन। ये मोदी-शाह यानी गुरू चेला की नींद उड़ा देने वाली प्रेस कॉन्फ़्रेंस है। ग़रीबी, भ्रष्टाचार कांग्रेस शासन में बढ़े, ये बीजेपी सरकार में भी जारी है, कार्यशैली में दोनों एक जैसे। राफ़ेल घोटाले पर बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ेगी।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी