प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा को ईडी दफ़्तर छोड़ा

 प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इस मुद्दे पर अपने पति के साथ हैं



प्रियंका गांधी वाड्रा को जब से कांग्रेस महासचिव का पदभार जब मिला है, तब से वो लगातार ख़बरों में बनी हुईं हैं। प्रियंका गांधी की तस्वीरें आए दिन आपकी नज़रों से भी गुज़री होंगी। फिर चाहे दिल्ली में झुग्गी में रहने वाले लोगों से मुलाक़ात हो या फ़िर रॉबर्ट वाड्रा को कार से ईडी दफ़्तर छोड़ना। ऐसा ही एक दिन बुधवार का रहा। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के दफ़्तर में मनी लॉन्डरिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा से क़रीब छह घंटे लंबी पूछताछ चली। रॉबर्ट को ईडी दफ़्तर छोड़ने गईं प्रियंका गांधी से जब इस बारे में पूछा गया तो वो बोलीं- पूरी दुनिया को पता है कि क्या हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इस मुद्दे पर अपने पति के साथ हैं। प्रियंका गांधी का दिन रॉबर्ट वाड्रा को ईडी दफ़्तर छोड़ने के बाद अपनी नई ज़िम्मेदारी की ओर बढ़ा। ये ज़िम्मेदारी है कांग्रेस को जोड़ने और 2019 चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी