प्रचार के दौरान मेनका और प्रियंका गांधी का सुल्तानपुर में हुआ आमना-सामना

प्रचार के दौरान मेनका और प्रियंका गांधी का सुल्तानपुर में हुआ आमना-सामना



ये पहला मौका है जब गांधी परिवार के किसी उम्मीदवार के खिलाफ सीधा प्रचार करने गांधी परिवार का एक सदस्य मैदान में उतरा है। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी और मेनका गाँधी का आमना सामना हो गया।  सुल्तानपुर की पतली सड़कों पर प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान जाम लगा तो चाची मेनका गांधी की गाड़ी फंस गईं। जब प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ उसी दौरान केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गाँधी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा से लौट रही थीं और इस प्रकार से दोनों का काफिला एक दूसरे के सामने आ गया।  इस दौरान प्रियंका ने हाथ हिला कर मेनका का अभिवादन किया। पल भर के लिए दोनों अपनी अपनी गाड़ियों में आमने सामने हुईं फिर अपनी अपनी राह निकल गईं। आपको बता दें कि मेनका गांधी पिछली बार पीलीभीत से चुनाव लड़ी और जीती थीं। इस बार बेटे वरुण की सीट सुल्तानपुर पर से उनकी अदला बदली हुई है। मेनका गांधी से जब यह पूछा गया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रियंका उस क्षेत्र में गई हों जहां से वे या वरुण चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन इस बार वह सुल्तानपुर आई हैं, तो मेनका ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी