अब होटल-पब बना सकेंगे ताजी बीयर

Lucknow 12 june 2019 : यूपी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि उत्तरप्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट,पब अब खुद अपनी ताजी बियर बना सकेंगे। ये जानकारी खुद सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दी। उन्होंने कहा की होटल, रेस्टोरेंट, पब में अब रोजाना 600 लीटर बियर बनाई जा सकती है। इसके लिए सरकार प्रदेश में लघु माइक्रो ग्रेवी की स्थापना हेतु नियमावली 1961 में छठवां संसोधन किया गया है। ताजी बीयर के तहत यह संशोधन किया गया है जिसमे होटल में माइक्रो ग्रेवी लगाया गया है जिसमे बियर का उत्पादन होता है, देश के 7 राज्यों में ऐसी व्यवस्था है। 



यूपी के होटल, रेस्टोरेन्ट, पब में पहले लाइसेंस फीस 25 हजार थी जिसे बढ़ाकर ढाई लाख की गई है। लाइसेंस नवीनी करण के लिये 2 लाख रुपये लगेंगे। प्रतिदिन 600 लीटर 2.1 लाख लीटर प्रतिवर्ष से अधिक बीयर नहीं बनेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी