जागरूकता अभियान

 प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान एवं शिक्षा व कौशल विकास पाठ्यक्रमों हेतु लोगों को किया जा रहा जागरूक
        श्रावस्ती 25 जुलाई, 2019/सू0वि0/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह ने बताया है कि 2 अक्टूबर 2019 को भारत सरकार महात्मा गांधी जी के 150वीं जयन्ती पर उनके सन्देश के प्रचार प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत मिनिस्ट्री ऑफ आई टी एंड इलेक्ट्रॉनिक द्वारा संचालित सी0एस0सी0-एस0पी0वी0 समाज के हाशिये पर रहने वाले समाज विशेष के समुदायों को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान शिक्षा व कौशल विकास पाठ्यक्रमों में एक सप्ताह अभियान चलाकर पंजीकृत कर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। जिसके अन्तर्गत ओ0बी0सी0/एस0सी0/एस0टी0 एवं पी0डब्लू0डी0 जैसे सीमांत उम्मीदवारों को नीलेट पाठयक्रम, इग्नू, टैली, सरकारी परीक्षा एवं स्किल डवलपमेंट पाठ्यक्रम आदि में पंजीकृत कर जिले के विभिन्न कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से प्रशिक्षण दे रहे है। इस अभियान के तहत अर्थव्यस्था  में पारदर्शीता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल पेमेंट, डिजीपे, यू0पी0आई0, भीम जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्मों पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान अन्तर्गत आज जनपद में  लाभार्थियों का पंजीकरण जनपद के ग्रामपंचायतों में किया जा रहा है।


 


                                                                                                         रिपोर्ट दिलीप कुमार मिश्रा श्रावस्ती


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी