यशस्वी प्रधानमंत्री जी का वाराणसी दौरा

5 सालों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की हुंकार



शिवदासपुर स्थित विश्वनाथ गार्डन में दिनांक 7 जुलाई 2019 ,दिन रविवार, समय प्रातः 9:00 बजे .हुंकार हरियाली 2019  का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में वृक्षों एवं पौधों का वितरण किया जाएगा ।जिससे इस शहर को हरा-भरा बनाया जा सके ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति श्री तेज नारायण सिंह अतिथि रोहनिया विधानसभा विधायक श्री सुरेंद्र नारायण सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री हंसराज विश्वकर्मा जी है।



             वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी का वाराणसी दौरा कई मायनों में खास रहा । एक तरफ जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज काशी से किया, वहीं दूसरी ओर अगली पीढ़ी की ओर बढ़ते हुए पर्यावरण सुधार हेतु वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण का संदेश दिया। यह काशी के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का शुभारंभ काशी से ही किया जाता है।उन्होंने काशी से जल परिवहन बढ़ाने पर जोर दिया। फल सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्यात पर जोर देते हुए उन्होंने इससे संबंधित संरचना और सुविधा बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया  कि जल परिवहन एक तरफ जहां पर्यटन को बढ़ावा देगा वहीं दूसरी तरफ निर्यात को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को अगले 5 सालों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की हुंकार भरी। वर्तमान में यह इसकी आधी है।



         उन्होंने तंज करते हुए कहा कि आलोचना अच्छी चीज है किंतु कुछ प्रोफेशनल पैसिमिस्ट है, जिनका दृष्टिकोण पूर्णत: नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि सपने देखना और उनको पाने के लिए पसीना बहाना कहीं से भी बुरा नहीं है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल,बड़ा लालपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने उद्बोधन किया ।



                                                                                                                  ब्यूरो चीफ वाराणसी


                                                                                                                            अमित मिश्रा 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी