प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6वीं बार लालकिले की प्राचीर से


'5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है, मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा


देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6वीं बार लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया और इसके बाद देश को संबोधित किया। अपने दूसरे कार्यकाल का पीएम मोदी का ये पहला भाषण रहा।  भाषण के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के संरक्षण और समर्थन पर परोक्ष हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने आर्टिकल 370 के विरोधियों के खिलाफ भी बोला।


आतंकवाद का समर्थन करने वाले बेनकाब हों'
लालकिले से लोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कहीं आतंकवादी घटना हो रही है। ऐसे में भारत मूकदर्शक नहीं बना रहेगा। पीएम मोदी के ऐलान किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी जंग जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद को संरक्षण देने वाले और इसका समर्थन करने वालों को बेनकाब होना चाहिए। बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका भी आतंकवाद से प्रभावित हैं। इस खतरे से लड़ने के लिए दुनिया के सभी देशों को एक साथ आने की अपील की । दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हर पार्टी में ऐसा व्यक्ति है जो आर्टिकल 370 के खिलाफ है। लेकिन जो लोग आर्टिकल 370 को हटाए जाने के खिलाफ है उनसे देश के लोग पूंंछ रहे हैं कि ये इतना जरूरी था तो बीते 70 साल से आपने इसे अस्थायी क्यों बनाए रखा। आप इसे स्थायी बना देते, लेकिन आपमें इतनी हिम्मत नहीं थी।


'जो काम 70 साल में नहीं हुआ हमने 70 दिन में किया'
आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के फैसले पर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर भी प्रधानमंत्री आज बोले। उन्होंने कहा कि हम समस्या को टालते नहीं है और टालते भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो काम इस देश में 70 साल में नहीं हो पाया वो हमने 70 दिन में कर दिखाया। जम्मू कश्मीर को लेकर 70 साल हर किसी ने कुछ ना कुछ किया, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं आया। घाटी के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं।वहां पर भ्रष्टाचार, अलगाववाद ने अपने पैर जमा लिए थे।


अनुच्छेद 370 पर सरदार पटेल का सपना किया साकार
आजादी के दिन पर लोगों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने देश के विकास में योगदान किया। उनको नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि 10 हफ्ते के अंदर आर्टिकल 370, 35ए का हटाया जाना सरदार पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर चले थे, लेकिन यह सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हो गया। तीन तलाक पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की मुस्लिम बहनें डरकर अपनी जिंदगी जी रही थीं। भले ही वो तीन तलाक की शिकार नहीं बनीं हो लेकिन उनके मन में हमेशा डर रहता था। तीन तलाक को इस्लामिक देशों ने खत्म कर दिया था तो हमने क्यों नहीं गई। अगर देश में दहेज, भ्रूण हत्या, सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ कानून बना सकते हैं तो तीन तलाक के खिलाफ क्यों नहीं।'


      लालकिले से पीएम मोदी ने सेना को लेकर बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने बताया कि अब तीनों सेनाओं का एक सेनापति होगा। इसे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(Chief Of Defence Staff) कहा जाएगा। तीनों सेनाओं में तालमेल को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सेना के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। अब तीनों को एकसाथ चलना होगा।


       स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के भाषण में भ्रष्टाचार को लेकर कहा गया। उन्होंने कहा कि हम आजादी के 75 साल मनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं तो हमें व्यवस्था में बदलाव लाने होंगे और समाज को भ्रष्टाचार मुक्त करना पड़ेगा। हमारे इस मिशन में जो रोड़ा बन रहे थे हमने उनकी छुट्टी कर दी और कहा कि आपका रास्ता अलग है।भाई-भतीजावाद एक दीमक की तरह है,ऐसी  बीमारी को भगाना होगा।


         पीएम ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि हमें इस विषय को लेकर आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा। सीमित परिवार से ना सिर्फ खुद का बल्कि देश का भी भला होने वाला है।           


  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से कहा कि अभी भी 50 फीसदी लोगों के घरों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। लोगों को पीने के पानी के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पीएम मोदी बोले कि हमारी सरकार अब हर घर में जल की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। पीएम ने इस दौरान जल जीवन मिशन का ऐलान किया और साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया. इसके तहत जल संचय, समुद्री पानी का इस्तेमाल, वेस्ट वाटर का इस्तेमाल, कम पानी में खेती के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। 


        प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप दुनिया घूमने जाते हैं लेकिन अब तय करें कि 2022 से पहले अपने देश की 15 टूरिस्ट जगह पर जाएंगे। आप जब अपने देश में घूमेंगे तो दुनिया को खूबसूरती बता पाएंगे।


PM मोदी: 'डिजिटल पेमेंट को हां नकद को ना' क्या हम इसे अपना आदर्श बना सकते हैं ?


क्या हम भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कर सकते हैं ? इस विचार को लागू करने का समय अब ​​है।


'वन नेशन, वन इलेक्शन पर चर्चा होनी चाहिए, पूरे देश में एकसाथ चुनाव की बात होनी चाहिए'


आज दुनिया हमारे साथ व्यापार करने की इच्छा रखती है, इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए- मोदी


2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए- मोदी


'5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है, मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा'


हमें लंबी छलांग लगानी होगी, भारत को ग्लोबल स्तर पर मिलाने के लिए काम करना होगा


हमारी सरकार ने 1450 कानून खत्म किए, हर कारोबार को आसान बनाने की कोशिश की गई


ईमानदारी, पारदर्शिता पर बल दिया गया- मोदी


सामान्य लोगों का सपना सामान्य व्यवस्था का- मोदी


व्यवस्था चलाने वालों के दिल और दिमाग में बदलाव जरूरी- PM मोदी


सरकार के 10 हफ्तों में ही बड़े फैसले लिए- पीएम मोदी


2019 का चुनाव जनता ने लड़ा- PM मोदी


2014 से देशवासियों में निराशा थी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


PM नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।


पीएम मोदी ने लालकिले पर अपना संबोधन शुरू किया।


पीएम मोदी ने लालकिले पर झंडा फहराया


इससे पहले पीएम मोदी लालकिला पहुंचे थे। आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। लालकिले पर तिरंगा फहराने से पहले प्रधानमंत्री मोदी राजघाट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को यहां श्रद्धांजलि दी।
      पीएम बोले- 10 हफ्ते के अंदर अनुच्छेद 370, 35 ए का हटना पटेल के सपनों को पूरा करने में अहम कदम
पीएम मोदी का एलान- तीनों सेना के प्रमुखों पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की होगी नियुक्ति
पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- 370 भाग्य बदलने वाला था तो इसे स्थाई क्यों नहीं किया
पीएम की अपील- प्लास्टिक मुक्त भारत का करें निर्माण
आतंकवाद को लेकर पाक पर परोक्ष रूप से साधा निशाना
अफगानिस्तान को आने वाले स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई दी
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 2022 यानी आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले तक आप अपने परिवार के साथ भारत के 15 टूरिस्ट प्लेस पर घूमने जाएं। हम जब भी दुनिया में घूमने जाएं, उससे पहले अपने देश को जानकर जाएं।
प्लास्टिक और डिजिटल पेमेंट पर यह बोले पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। चलिए 2 अक्टूबर से इसकी शुरुआत करें। मैं सभी दुकानदारों से आग्रह करूंगा कि दुकान पर एक बोर्ड यह भी लगाएं कि कृपया हमसे प्लास्टिक की थैली की अपेक्षा न करें। इस बार लोग दीवाली पर भी एक दूसरे को कपड़े का थैला उपहार दे सकते हैं। दुकानदार दुकान के बाहर लिख दें कि हमसे प्लास्टिक की थैली की मांग न करें, कपड़े का थैला लेकर आएं।


हमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना होगा। दुकानों पर आज नकद कल उधार बोर्ड लगा रहता है, अब डिजिटल पेमेंट को हां, नकद पेमेंट को ना का बोर्ड लगाने का वक्त है। 


चंद्रयान पर यह बोले पीएम मोदी
वैज्ञानिकों ने नई उपलब्धि हासिल की है। हमारा चंद्रयान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आतंकवाद को लेकर यह बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दुनिया के किसी ना किसी हिस्से में कुछ हो रहा है, भारत ऐसे में मूकदर्शक नहीं बना रहेगा। उन्होंने ऐलान किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा, आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है। कुछ लोगों ने भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी आतंकवाद फैला रखा है। पीएम मोदी ने अफगानिस्तान को उनके आने वाले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ का नया पद बनाया जाएगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल रखने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ का पद बनाया जाएगा। इससे हमारी सेना मजबूत होगी। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा कि तीनों सेनाओं के सेनापति के रूप में सीडीएस की नियुक्ति की जाएगी।


     पीएम मोदी ने कहा कि सब मिलकर तय करें कि टूरिज्म को कैसे बल देना है। भारत दुनियाभर के लिए अजूबा हो सकता है। आज दुनिया हमारे साथ व्यापार करने का इच्छा रखता है। हमें इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए।
      पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है मैं मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। हमारा सपना बड़ा होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश दो ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए। देशवासी साथ चलें तो पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मुश्किल नहीं। 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को बाजार मानती है लेकिन अब हमें भी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा। हर जिले में एक खूबी है, कोई पेंटिग के लिए मशहूर है तो कोई साड़ी के लिए। इसे दुनिया में प्रचारित करना चाहिए। देश के उत्पाद को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाना जरूरी है।
        पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि आज देश की सोच बदल गई है। पहले जो व्यक्ति बस अड्डे की मांग करता था आज वह पूछता है कि साहब, हवाई अड्डा कब आएगा। पहले गांव में पक्की सड़क की मांग होती थी और आज लोग पूछते हैं कि सड़क फोर लेन बनेगी। बिजली का कनेक्शन होने के बाद लोग पूछते हैं कि 24 घंटे बिजली कब आएगी। यह देश में बदलाव की बानगी है।
        पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने रोजाना एक कानून को खत्म किया है, ताकि लोगों पर से बोझ कम हो सके। इस सरकार के 10 हफ्तों में भी 60 कानूनों को खत्म किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि धीरे-धीरे सरकारें लोगों के जीवन से बाहर निकले और लोग आजादी से अपने आप को आगे बढ़ा सकें।  किसी पर भी सरकार का दबाव नहीं होना चाहिए, लेकिन मुसीबत के वक्त में सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़े होना चाहिए।
      प्रधानमंत्री मोदी ने जनसंख्या विस्फोट पर कहा कि छोटा परिवार रखने वालों से सीख लेने की जरुरत है। हम अशिक्षित समाज के बारे में नहीं सोच सकते हैं। सीमित परिवार से खुद के साथ देश का भी भला होगा। जनसंख्या को लेकर सामाजिक भूमिका की जरुरत है। आबादी को शिक्षित और स्वस्थ रखना जरुरी है। यह जनसंख्या विस्फोट हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक संकट पैदा करता है। यह बात माननी होगी कि देश में एक जागरूक वर्ग है, जो इस बात को भली भांति समझता है। वह अपने घर में शिशु को जन्म देने से पहले भली भांति सोचता है कि मैं उसके साथ न्याय कर पाऊंगा। छोटा परिवार को रखकर वह देशभक्ति को अभिव्यक्त करते हैं।


       पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार आने वाले दिनों में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिसमें जल संचय, जल सिंचन, वर्षा के पानी को रोकना, खराब पानी को शुद्ध करना, समुद्री जल को पीने योग्य बनाना, पानी बचाने के काम करना शमिल होगा। जल संरक्षण का अभियान जन सामान्य का अभियान बनना चाहिए। यह सरकारी अभियान नहीं बनेगा। हम इसे स्वच्छ भारत अभियान की तरह जन-जन तक पहुंचाएंगे। पानी के क्षेत्र में पिछले 70 साल में जो कमा हुआ हमें पांच साल में चार गुने से भी ज्यादा तेजी से काम को करना है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी