उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का  पहला विस्तार

 


उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का  पहला विस्तार हुआ. 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी ने शपथ ली. नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया.



इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.


मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं. कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी संभव है.  


मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की थी.


ये कैबिनेट मंत्री बने
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे छह मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोन्नत किया है। इसमें मुख्य रूप से ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर के अलावा दो नए चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री, श्रीमती कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शपथ दिलाई जाएगी।


राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
स्वतंत्र प्रभार वालों में सूचना मंत्री वाराणसी से डॉ. नीलकंण तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, एमएलसी अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, वाराणसी उत्तरी से रवींद्र जायसवाल शामिल हैं। 


11 बने राज्यमंत्री
राज्यमंत्री बनने वालों में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।


पांच का बढ़ा कद
डॉ. महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, सुरेश राणा और नीलकंठ तिवारी


ये 18 नए चेहरे हुए शामिल
दो कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी में कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्रियों में नए चेहरे के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल प्रमुख हैं।


मंत्रिमंडल विस्तार से पहले चार मंत्रियों ने दिया इस्तीफा 
इससे पहले विस्तार के मद्देनजर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अनुपमा जायसवाल और अर्चना पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे मंजूर कर लिया गया है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। कुछ अन्य मंत्रियों के भी इस्तीफे की चर्चा रही लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी