आज के प्रमुख समाचार 14 Sept

उत्तर  प्रदेश में 1981 से आज तक सरकारी खजाने से भरा जा रहा मुख्यमंत्री और मंत्रियों का इन्कम टैक्स उत्तर प्रदेश मिनिस्टर्स सैलरीज, अलाउंसेज ऐंड मिसलेनीअस ऐक्ट, 1981 में बनाया गया था, जब वीपी सिंह मुख्यमंत्री थे। उनके बाद से राज्य में 19 मुख्यमंत्री बदले, लेकिन यह कानून अपनी जगह रहा।


यूपी के सीएम की सैलरी 3.65 लाख


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन 3 लाख 65 हजार रुपये है। इसमें भत्ते भी शामिल हैं। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का वेतन उस राज्य की विधानसभा तय करती है। केंद्र सरकार या संसद का इससे कोई लेना-देना नहीं होता है। मुख्यमंत्री का वेतन हर 10 सालों पर बढ़ता है। जिस तरह भारत में विधायकों के वेतन में महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ता शामिल होता है, उसी तरह मुख्यमंत्री के वेतन में भी सारे भत्ते शामिल होते हैं।


 जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान की चाल नाकाम होती नजर आ रही है। यूएनएचआरसी में 58 देशों के समर्थन का जिक्र करके इमरान खान की जगहंसाई हो रही है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों से पाबंदियों को हटा लिया गया है। 


कुछ साल पहले की बात है जब भारतीय सेना के पास बुलेट प्रूफ जैकेट की कमी थी लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल गए हैं। भारत अब न केवल वैश्विक मानकों के बुलेटप्रूफ जैकेट बना रहा है बल्कि विश्व के 100 से अधिक देशों को इसका निर्यात भी कर रहा है।


आजम खान के समर्थन के लिए सपा नेता फिल्मी अंदाज में पुलिस को चकमा देकर रामपुर पहुंच गए। इसकी तस्वीर भी सामने आई है जहां समाजवादी पार्टी के संभल के जिलाध्यक्ष फिरोज खां दूल्हे के लिबाज में नजर आ रहे हैं। 



पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK)के मुजफ्फराबाद में एक रैली की और जमकर भारत के खिलाफ जहर उगला। इस दौरान एक बार फिर कश्मीर का मसला उठाते हुए उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष उठाएंगे। इमरान की लाख की कोशिशों के बावजूद भी यह रैली पूरी तरह से फ्लॉप रही।


भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान जल्द ही आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत (निर्माणाधीन) जैसे विमानवाहक पोतों (एयरक्राफ्ट कैरियर) से उड़ान भरता नजर आएगा। इसके लिए भारत में बने हल्के लड़ाकू विमान तेजस को तैयार किया जा रहा है। 
 नौसेना के जहाजों पर भी जलवा दिखाएगा तेजस, पहली बार हुआ ये खास टेस्ट


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का पारिवारिक कलह दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय शुक्रवार को अपनी ससुराल से रोते हुए बाहर आईं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ऐश्वर्या पीले कुर्ते में लालू यादव एवं राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकलते हुए दिखाई दीं। रोते हुए राबड़ी यादव के घर से बाहर निकलीं ऐश्वर्या, तेज प्रताप यादव से हुई है शादी


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election Results 2019) के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन (APBV) ने परचम लहराया है और चार सीटों में से 3 पर एक बार फिर कब्जा किया है। एबीवीपी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस के खाते में सचिव का पद गया है। यह लगातार दूसरी बार है जब एवीबीपी ने चार में से तीन सीटों पर दर्ज की है इससे पहले 2018 में भी एबीवीपी ने 3 सीटों पर कब्जा किया था। DUSU Election Results: ABVP की बड़ी जीत, बीजेपी बोली- यह राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत


आज यानी शुक्रवार को फुल मून (Full Moon) आसमान में दिखाई देगा।  इसे फुल हार्वेस्ट मून (Full Harvest Moon) भी कहते हैं। जानकारी के मुताबिक, ऐसा संयोग लगभग 20 साल बाद बन रहा है जब आसमान में फुल मून दिखाई देगा, वो भी शुक्रवार की 13 तारीख को। बता दें कि पूर्ण चंद्रमा को फुल हार्वेस्ट मून का नाम नेटिव अमेरिकियों ने दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में, 2019 का हार्वेस्ट चंद्रमा 14 सितंबर को 12:33 बजे लगभग दिखाई देगा। 



लद्दाख क्षेत्र में हाल के दिनों में चीनी सेना की घुसपैठ और अरुणाचल प्रदेश पर उसके दावे को देखते हुए भारत सीमा पर अपनी सामरिक तैयारियों को और पुख्ता करने का फैसला किया है। भारत आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा के समीप 'वार गेम' का आयोजन करने जा रहा है जिसमें वह अत्याधुनिक अमेरिकी हथियारों एम-777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोप एवं भारी वजन उठाने में सक्षम चिनूक हेलीकॉप्टर्स की तैनाती के बारे में योजना बना रहा है। 

अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिवाली के बाद प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कुछ अहम फैसले किए हैं जिसमें चार से पांच नवंबर के बीच ऑड ईवन लागू करने का फैसला किया गया है। इसका अर्थ ये है कि ईवन तारीखों पर ईवन नंबर वाले वाहन और ऑड तारीखों पर ऑड नंबर वाले वाहन चलेंगे। लेकिन सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है इसकी जरूरत नहीं है।


 


न्यूटन और आइंस्टीन दो ऐसे महान वैज्ञानिक हैं जिनके योगदान के लिए दुनिया सदैव याद रखेगी। न्यूटन ने जहां ग्रेविटी का सिद्धांत दिया था, वहीं आइंस्टीन ने रिलेटिविटी और फोटो इलेक्ट्रिक इफेक्ट के बारे में जानकारी दी थी। अब सवाल ये है कि ये दोनों नाम चर्चा में क्यों आए। रेल मंत्री पीयूष गोयल बोले, उनसे भी हो जाती है गलती, आइंस्टीन को बताया था ग्रेविटी सिद्धांत का जनक​


कश्मीर पर कूटनीतिक मोर्चे पर हर तरफ नाकामी मिलने के बावजूद पाकिस्तान के तेवर और अकड़ में कोई नरमी नहीं दिखाई दी रही है। उसकी ओर से लगातार युद्धोन्माद पैदा करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। चिंता करने वाली बात ये है कि ये बयान कोई और नहीं बल्कि उसके हुक्मरान दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की सत्र से इतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि 'जम्मू-कश्मीर की स्थितियां दुर्घटनावश युद्ध' की तरफ ले जा सकती हैं। 


मशहूर माइक्रोबायोलॉजिस्टहैंस क्रिश्चियन ग्रैम की याद में गूगल ने आज एक खास डूडल बनाकर उन्हें समर्पित किया है। हंस को माइक्रोबायोलॉजी के ग्राउंडब्रेकिंग खोज की तकनीक का पता लगाने का श्रेय जाता है। गूगल ने शुक्रवार को दानिश बैक्टीरियोलॉजिस्ट हंस क्रिश्चियन ग्रैम की याद में खास एनीमेटेड डूडल बनाया है।


पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कहते हैं कि उनका देश भी आतंकवाद का सामना कर रहा है। ये बात अलग है कि वो खुद दहशतगर्दों को पनाह दिए हुए है। मुजाहिद्दीन और आतंकी संगठनों के निर्माण के लिए उन्होंने ऐतिहासिक हवाला देते हुए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लए खटलापुरा तालाब पर गए 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। तलाशी अभियान के दौरान बचावकर्मियों ने घाट से 11 लोगों को शव बरामद किए। बचावकर्मियों के द्वारा रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। बताया जाता है कि ये सभी नाव पर सवार थे और भारी बारिश के कारण खटलापुरा तालाब में भी बाढ़ का पानी पूरा भरा हुआ है। यहीं पर संतुलन खो जाने की वजह से ये हादसा हो गया। 


मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है यह बात एक बार फिर भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने साबित कर दिखाई है। गुरुवार शाम उन्हें एक ऐसी खबर मिली जिसका इंतजार हर एक क्रिकेट खिलाड़ी करता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घेरलू टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी गई है। लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा को इस बार बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी