ट्राली पलटने से एक की मौत

 


ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत एक दर्जन से अधिक घायल



शिकोहाबाद नगर के एटा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब शिकोहाबाद से जसराना की तरफ जा रहे मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गये। जिन्हे पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसमें तीन की हालत गम्भीर देखते हुये डाक्टरो ंने प्राथामिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रैफर कर दिया। 
नगर के एटा रोड पर नूरपुर के एक भट्टा पर कार्य करने वाले मजदूर ट्रैक्टर से बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिये आये हुये थे। जब वह सभी मजदूर ट्रैक्टर से भट्टा की ओर वापिस लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर माॅ अजन्नी स्कूल से आगे पहुॅचा ही था कि एक गाय को बचाने के लिये अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। जब कि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये। कुछ ही देर में आस-पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। लोगों ने सूचना पुलिस को कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी और राहत कार्य में जुट गयी। सूचना एम्बूलैस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही एम्बूलैस भी मौके पर पहुॅच गयी। लोगो ंकी मदद से सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाॅ डाक्टरों ने तीन लोगों की हालत गम्भीर देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रैफर कर दिया। लोगों ने बताया कि यह सभी मजदूर थे। जो नूरपुर के एक भटटा पर कार्य करते थे। लोगो ंने बताया कि यह सभी मजदूर महोवा हमीरपुर के रहने वाले बताये गये है।व्यूरौ रिपोर्ट्स रविन्द्र सिंह


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी