दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली

मोदी सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का सबसे बड़ा हल्ला बोल:



आज सुबह 10:30 बजे से कांग्रेस की भारत बचाओ रैली का आगाज हुआ। रैली का उद्देश्य बीजेपी सरकार की विभाजनकारी नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को जनता के सामने उजागर करेंगे।



रैली से पूर्व राजस्थान के अशोक मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा देने वाले विभिन्न राज्यों में जनता का विश्वास जीतने में नाकाम रहे हैं। उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी को विभिन्न राज्यों में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है, इसलिए हम सबको गांव-ढाणी तक पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता को जागृत करना है। राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आज देश में जैसी परिस्थितियां हैं और केंद्र की बीजेपी सरकार जिस प्रकार से अराजकता के साथ राज कर रही है, उससे जनता परेशान है। बढ़ती मंहगाई, गिरती अर्थव्यवस्था व बेरोजगारी के कारण जनता को मूलभूत आवश्यक वस्तुओं के लिए भी समझौता करना पड़ रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी