सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श



विधायक रामबालक सिंह ने सदस्यता अभियान संगठन मजबूती पर विचार विमर्श किया

समस्तीपुर जिला विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट, दुर्गा स्थान के पास एक निजी संस्थान में प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता एवं स्थानीय विधायक रामबालक सिंह की उपस्थिति में जनता दल (यूनाईटेड) के पंचायत अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। जिस बैठक में सदस्यता अभियान एवं संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि आज माननीय बिहार के मुख्यमंत्री सह जनता दल( यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विकास कार्य के कारण पूरे हिंदुस्तान में बिहारियों को सम्मान की नजर से देखा जाता है। मौके पर जिला मीडिया सेल संयोजक राजीव मिश्रा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष तरुण सिंह, पार्टी बिहार प्रदेश सदस्य नरेश प्रभाकर, डॉक्टर रामाशीष, सत्यनारायण महतो,कैलाश सिंह, वीरेंद्र सिंह विश्वनाथ,अशोक झा, पूर्व मुखिया राजेंद्र ठाकुर, विजय चौधरी सहित सभी प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी