कार्यकर्ताओं को कोई समस्या नहीं: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

 मंडुवाडीह, वाराणसी। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी वाराणसी के दौरे पर है।



जगह जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया। इसी क्रम में कल सायं मंडुवाडीह चौराहे पर श्री केशव प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में श्री उमेश विश्वकर्मा, श्री शिव नारायण गुप्ता, श्री शक्ति जायसवाल समेत रोहनिया मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम केशव जी के प्रतिष्ठान वैभव स्वीट हाउस पर एकत्रित हुआ। इस आयोजन स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष जी को कार्यकर्ताओं ने साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। हमारे संवाददाता द्वारा कार्यकर्ताओं की समस्या के बारे में पूछे जाने के बावत प्रदेश अध्यक्ष जी ने दो टूक लहजे में कहा कि कार्यकर्ताओं को कोई समस्या नहीं है। अगर उन्हें कोई समस्या हो तो मुझे बताएं, उनकी समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3005294566182680&id=100001064989896


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

जातीय गणना के आंकड़े जारी

सीमा हैदर से उलट कहानी, अंजू पहुंच गई पाकिस्तान.