वाराणसी में पीएम मोदी के प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के अजय राय 35 कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार

वाराणसी।   बिना अनुमति के टाउनहाल मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संग धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधायक अजय राय को 35 कांग्रेसियों के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अजय राय प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले  प्रतिद्वंदी रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जगह-जगह मौन प्रदर्शन  का आयोजन किया था। यद्यपि इस आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस में हाथापाई भी हुई। पकड़े गए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस, पुलिस लाइन ले आयी है जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



लखनऊ के आरटीओ ने प्रियंका के निजी सचिव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। उसके बाद से ही अजय लल्लू जेल में हैं। शुक्रवार को उनकी ज़मानत याचिका को कोर्ट ने टालते हुए अगली सुनवाई की डेट दे दी। इसके बाद कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में भोजन सत्याग्रह शुरू किया था।


इसी क्रम में शनिवार को  वाराणसी में जिला इकाई व अन्य सहयोगी संगठनों के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने के लिए वाराणसी युवा कांग्रेस  कार्यकर्ता अजय राय के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित गांधी पार्क में संकेतिका मौन उपवास व धरना प्रदर्शन पर बैठ गये। धरने की सूचना पर सीओ कोतवाली के साथ ही साथ कोतवाली, थाना आदमपुर और थाना जैतपुरा की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँच गयी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी