अयोध्या दु‍ल्हन की तरह सज गई


राम नगरी अयोध्या में उत्सव का माहौल है,  आज (बुधवार, 5 अगस्‍त) राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्‍या पहुंच रहे हैं, जो मंदिर निर्माण के लिए शिलान्‍यास करेंगे। इस बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण पर फिलहाल नियंत्रण लगता नजर नहीं आ रहा है। देश में कोराना संक्रमण के कुल मामले जहां19 लाख को पार कर चुके हैं, वहीं मृतकों की संख्‍या भी 40 हजार के करीब जा पहुंची है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है।  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज बरसों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पीएम मोदी भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम पर पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व की भी नजरें टिकी हुई हैं। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राम भक्तों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है जब राम मंदिर निर्माण की शुरूआत भूमि पूजन से होगी इसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र ट्रस्ट से इस धार्मिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए 175 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जिनमें 135 संत हैं। जब भी प्राचीन भारत के तीर्थों का उल्लेख होता है तब उसमें सर्वप्रथम अयोध्या का ही नाम आता है। अयोध्या में ना केवल सनातन धर्म बल्कि जैन, बौद्ध, सिख और सूफी परम्परा तक की जड़ें व्याप्त हैं। सर्वधर्म सम्भाव का भाव जगाती है प्रभु राम की नगरी अयोध्या


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर सभी उत्साह और उमंग के साथ भक्ति भाव में डूबे हुए है। ऐसा विश्वास किया जा रहा है कि राम मंदिर की शुरुआत होते ही उनके संकट दूर हो जाएंगे। उनका यह भरोसा, उनका यह विश्वास राम रूपी सागर में गोते लगा रहा है। उमंगें हिलोरें ले रही हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर राम मंदिर के शिलान्यास में राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी बुधवार को समस्त राज्य में जिला कांग्रेस कार्यालयों तथा रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दीप प्रज्जवलित करेगी। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर भाजपा कार्यकर्ता और सभी हिन्दू पूजा-पाठ कर भगवा ध्वज फहराएंगे तथा दीप प्रज्जवलित करेंगे।


अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम


- पीएम मोदी 5 अगस्त की सुबह 9:35 बजे दिल्ली से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।


- 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगा प्रधानमंत्री का विमान।


- 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे पीएम।


- 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग।


- 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, 10 मिनट मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम।


- 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। 10 मिनट रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे।


- 12.15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण, 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ।


- 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना।


- 2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान, 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर।


-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखेंगे। इस कार्यक्रम में 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।


-श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संत महात्माओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अयोध्या आने की बजाय अपने घरों, मठों और मंदिरों में सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सभी पूजा पाठ करें।


-श्रीराम मंदिर भूमिपूजन में शामिल होने वाले हर अतिथि को मिलेगा चांदी का सिक्का। इस सिक्के पर राम दरबार अंकित हैं, अशोक सिंघल फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा।


-पूरी अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन के पूर्व दु‍ल्हन की तरह सज गई है। मंदिरों पर की गई आकर्षक रोशनी मन में नई उमंग जगा रही है। जैसे ही शाम का अंधियारा घिरने लगा, वैसे ही सरयू के घाट पर दीपक जलाने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते सैकड़ों दीपों से पूरा माहौल जगमग होने के साथ ही साथ आस्था से भर उठा।


-भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या इस वक्त पूरी तरह राममय हो गई है। आस्था का ऐसा सैलाब यहां पहले कभी नहीं देखा गया। अयोध्यावासी दीपवाली के पहले 'राम दिवाली' मना रहे हैं। और हो भी क्यों नहीं..500 बरसों के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने में कुछ घंटों का ही वक्त बाकी है क्योंकि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीरामजन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करने जा रहे हैं।


भारतीय जनता पार्टी का एक और प्रमुख चुनावी मुद्दा पूरा होने जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी अक्सर विपक्ष के निशाने पर भी रही। गौर करने वाली बात ये है कि पिछले साल आज ही के दिन कश्मीर से 370 खत्म हुई थी।


बुंदेलखंड के ओरछा में राम को भगवान नहीं बल्कि राजा के तौर पर देखा जाता है। ऐतिहासिक नगरी ओरक्षा के अयोध्या से गहरे संबंध हैं। राजा रूप में राम को माने जाने पर  चार बार होने वाली आरती के समय उन्हें पुलिस द्वारा सलामी दी जाती है। बताया जाता है कि श्रद्धालु राम की प्रतिमा की आंख से आंख नहीं मिलाते बल्कि उनके चरण दर्शन से ही खुद को धन्य समझते हैं।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मिले कुल 2983 नए मामलों में अकेले लखनऊ में 611 मरीज थे। यहां अब सक्रिय मरीजों की तादाद 4638 हो गई है। इसी बीच आईआईटी कानपुर के निदेशक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 24 घंटों में 41 लोगों की मौत : पिछले 24 घंटों में 1878 मरीज स्वस्थ भी हुए है जबकि 41 की मौत हो गई। राज्य में अब 57 हजार 271 मरीज कोरोना को हराकर अपने घरों को लौट चुके हैं। हालांकि 1817 की मौत हुई है। वर्तमान में 41 हजार 222 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कानपुर में 259 कोरोना मरीज मिले : पिछले 24 घंटे में कानपुर में 259, वाराणसी में 109, प्रयागराज में 130, जौनपुर में 112, बरेली में 98, गोरखपुर में 77, देवरिया में 57,रामपुर में 99 मरीज मिले हैं। कानपुर में अब तक 228 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है वहीं लखनऊ में यह संख्या 124 है।


आईआईटी कानपुर के निदेशक कोरोना संक्रमित : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय कारंदिकर कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। संस्थान के उप निदेशक प्रो एस गणेश ने बताया कि प्रो कारंदिकर को 2 दिन पहले हल्का बुखार आया था। उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों की सलाह पर वह मैक्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती हो गए हैं।


अश्विनी कुमार तिवारी ने एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए हैं।


एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में चीन के खिलाफ उठती आवाजें और गुस्सा को देखते हुए चीनी मोबाइल कंपनी ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में अपना नाम पीछे खींचने का फैसला ले लिया है।


सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके करीबी लगातार रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा रहे हैं। अब सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित ने दावा किया है कि रिया जादू-टोना किया करती थीं।


अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण गोवा, गुजरात, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और झारखंड में कई जगहों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में शुष्क मौसम के बीच एक-दो स्थानों पर अचानक मौसम बदल सकता है और कुछ समय के लिए बारिश का झोंका एक-दो स्थानों पर आ सकता है।



COVID-19 spread reported in new areas but 82% of total cases from 10 states/UTs: Health ministry


CPI(M) leader Rajaiah dies of COVID-19 in Telangana


Why no FIR yet in Sushant Singh Rajput death case:Narayan Rane


Sushant Singh Rajput case: Maha slams CBI probe recommendation


My belief that Ram Mandir will represent India as strong, prosperous, harmonious nation: Advani


IED found in J-K's Baramulla


Bihar Police record statement of Sushant's friend Pithani


India dismisses Pak's new political map as 'ridiculous assertions'


Tripura CM tests negative for COVID-19 as two family members contract disease


Bihar's CBI probe move politically motivated: Maha minister


Siddaramaiah tests positive for COVID-19, admitted to hospital


PM to attend foundation stone laying ceremony of Ram temple in Ayodhya: PMO


PM condoles death of theatre personality Alkazi


UPSC announces results of civil services exam 2019, Pradeep Singh secures top position


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी