फर्जी खबरें, पेड न्यूज से ज्यादा खतरनाक


देश में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ इनसे ठीक होने वाले लोगों की भी तादाद बढ़ रही है। मुंबई में गुरुवार को कोरोना की वजह से 30 लोगों की मौत हो गई। सुशांत सिंह केस में सीबीआई की पूछताछ लगातार जारी है। इस केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं देश के कई राज्य इस समय बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं और दिल्ली एनसीआर में उमस से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।


यूपी में बढ़ते कोरोना केसों को देखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से दिए गए लॉकडाउन के सुझाव पर यूपी सरकार ने अपना पक्ष रखा है। यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बारे में मीडिया में एक प्रेस नोट जारी करते हुए कि ऐसी खबरें पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित हैं। अवनीश अवस्थी ने सरकार की ओर से उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें यह कहा गया है कि 28 अगस्त से यूपी में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इन खबरों में यह कहा गया है कि सरकार को हाई कोर्ट ने लॉकडाउन के सुझाव दिए हैं, इसपर ही फैसला करते हुए यूपी में एक बार लॉकडाउन लगाया जा सकता है। अफवाहों के बीच कोरोना की रिपोर्ट जारी करने से पहले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि लॉकडाउन की खबरें अफवाह हैं।


कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला हुआ था कि एआईसीसी की अगली बैठक तक सोनिया गांधी ही पार्टी की अध्यक्ष रहेंगी। लेकिन उससे पहले एक खत विवादों के केंद्र में आ गया जिस पर कांग्रेस के 23 दिग्गज नेताओं के हस्ताक्षर थे। उनमें से एक गुलामनबी आजाद भी थे। बताया जा रहा है कि आजाद, राहुल गांधी की टिप्पणी से आहत थे। कांग्रेस के अंदर लेटर पर वार बरकरार,


पिछले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज देखने के बाद सबके मन में सवाल होगा कि आज मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले तीन दिन में बारिश नहीं हुई है और लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ा है।


आज का पंचांग 28 अगस्त 2020: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज शुक्रवार है। आज चन्द्रमा गुरु प्रधान धनु राशि में है। मूल नक्षत्र है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कामकाज में आसानी के लिए नया विमान खरीदा है इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।


पाकिस्तान अब किसी भी तरह से फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। एक तरफ वो आतंकियों या आतंकी संगठनों के खिलाफ दिखावटी कार्रवाई की बात करता है तो दूसरी तरफ भारत को भी जिम्मेदार मानता है।


दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया (आईआरपी) पर रोक लगा दी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आत्मनिर्भर भारत डिफेंस इंडस्ट्री के वेबिनार को संबोधित किया इस दौरान पीएम ने कहा, रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने, नई प्रौद्योगिकी के विकास और रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों को बड़ी भूमिका देने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 41वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद राजस्व सचिव ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह पर बहुत बुरा असर पड़ा है।


हथियारों और उपकरणों के स्वदेशीकरण के लिए सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, सीडीएस ने कहा कि भारतीय सैनिक देश में विकसित प्रौद्योगिकियों के साथ युद्ध जीतने में खुश होंगे।


दिल्‍ली से लंदन के बीच बस का सफर! 70 दिनों में 18 देशों से गुजरेगी यह रोमांचक यात्रा


2014 में आइसक्रीम के लिए एक ग्राहक को ओवरचार्ज करने पर जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा मुंबई सेंट्रल रेस्तरां को 2 लाख रुपये का जुर्माना जमा करने का आदेश दिया गया।


सरकार ने पेंशनभोगी के बड़ा फैसला लेते हुए डिजिलॉकर (DigiLocker) की व्यवस्था की जहां वह अपने पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ)  सुरक्षित रख सकते हैं।


सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश भर में मुहर्रम जुलूस निकालने की अनुमति को अस्वीकार कर दिया और लखनऊ स्थित याचिकाकर्ता को अपनी याचिका के साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष स्थानांतरित करने के लिए कहा।


सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोटा पर अपने 2004 के ईवी चिन्नैया बनाम आंध्र प्रदेश के उस फैसले की फिर से समीक्षा करने की जरूरत।


अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (AAR) की केरल पीठ ने कहा कि कोचिंग को संस्थानों को माल एंव सेवाकर (जीएसटी) से राहत नहीं मिलेगी।


एक सितंबर से कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे, जिसका असर आम जिंदगी पर भी पड़ेगा। आम जीवन में इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजों के दाम बढ़ेंगे, जबकि कुछ घोषणाएं भी होंगी।


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन का नाता तोड़ने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM)के मुखिया जीतनराम मांझी ने पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात की है। मांझी का एनडीए में शामिल होना तय माना जा रहा है।


कोरोना काल में दुनिया की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है ऐसे में स्टाम्प ड्यूटी घटाकर रियल स्टेट सेक्टर को मदद करना बड़ी बात है।


फर्जी खबरें, पेड न्यूज से ज्यादा खतरनाक है। इसके लिए जरूरी है कि डिजिटली खबरों के प्रकाशन से पूर्व उनकी सत्यता को स्वयं परखने की जरुरत है।  इन फर्जी खबरों से निपटने के लिए ही पीआईबी ने पूरे देश में फैक्ट चेक यूनिटों का गठन किया है,  ताकि जनता को हकीकत से अवगत कराया जा सके। वरना बिजली की गति से फैलने वाले फेक न्यूज खासा नुकसान कर सकती है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उक्ट टिप्पणी की। जावड़ेकर वर्चुअली उद्योग निकाय आईएएमएआई के कार्यक्त्रस्म को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने फर्जी खबर पेड न्यूज से ज्यादा माइलेज देती है। इसमें शांति भंग की प्रबल संभावनाएं होती है। सामाजिक  मीडिया प्लेटफार्म पर जनता की राय में बदलाव  के साथ सार्वजनिक  जीवन के लिए एक  लिए  भी खतरा बना गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों फर्जी खबर के खतरे से प्रभावित हैं। कई लोग इस पर अंकुश लगाने के लिए अनेक कदम उठा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस खतरे को रोकने के लिए ही डिजीटल कंटेट प्रकाशित करते हुए सेल्फ रेगुलेश के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आत्म नियमन के लिए एक तंत्र होना चाहिए, अन्यथा सभी को इस खतरे का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह राजनीतिक  क्षेत्र तक सीमित  नहीं है। इन फर्जी खबरों का असर हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। इसलिए सभी को इसका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल सामग्री अखबारों के प्रिंट संस्करणों की तुलना में अधिक शक्तिशाली हो गई है और लोग व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सांझा की गई सामग्री पर विश्वास करते हैं। इसका उदाहरण ऐसे समझा जा सकता है इधर एक व्हाट्सएप संदेश गया और नुकसान हुआ है। जावड़ेकर ने कहा पहले प्रेस सूचना ब्यूरो में, हम समाचार पत्रों को पढ़ते थे, चैनलों का अनुसरण करते थे। हर शाम को ऐसी खबरों के लिए  स्पष्टीकरण देने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाती थी। लेकिन अब हालात यह है कि अगर सुबह कोई ट्वीट होता है और आप उस पर प्रतिक्त्रिस्या नहीं देते हैं, तो नुकसान होना तय है। क्योंकि फर्जी खबर  प्रकाश की गति से  फैलती है। इसलिए उसका तुरंत काउंटर करना पड़ता है। इसके लिए  केंद्र  सरकार ने एक फैक्ट चेक टीम की स्थापना करके फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने की पहल की है, जो डिजिटल माध्यम से मंगाई जा रही सूचनाओं की जांच और सत्यापन करती है। उन्होंने कहा मंत्रालय  बहुत बारीकी के साथ नकली समाचारों पर ध्यान दे रहा है, और इसके लिए मंत्रालय की पीआईबी यूनिट ने  2019 अक्टूबर में एक प्रयास शुरू किया, इसमें पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट तत्परता से इसके लिए काम कर रही है, इन्हें प्रभावी ढंग से काम करने के लिए ही सभी राज्यों में पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट स्थापित किए हैं।


कोलकाता के एक कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए गुरुवार को जारी मेरिट सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम शीर्ष पर पाया गया।


हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान (HSSF), (IMCTF) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 30 अगस्त 2020 को प्रकृति वंदन का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान के राष्ट्रव्यापी अभियान द्वारा जनता में जागरूकता लाने के लिए संस्थान की पहल की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का आधारभूत मूल्य है। 'प्रकृति वंदन' का आयोजन देश के 500 से अधिक केंद्रों और विश्व स्तर पर 25 से अधिक देशों में 30 अगस्त 2020 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रकृति माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने हेतु किया जा रहा है। यह वचुर्अल कार्यक्रम होगा। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त उपक्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'वृक्ष वंदन' और 'वृक्ष आरती' प्रकृति के प्रति हमारे संरक्षण और प्यार को प्रदर्शित करते हैं। कार्यक्रम प्रकृति माता और धरती माता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रदर्शित करने हेतु किया जा रहा है।


अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश पर मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन दिखेगा। इन भागों में मध्यम से भारी बारिश कई जगहों पर जारी रहेगी। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज़ मॉनसून वर्षा जारी रहने के आसार हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोंकण गोवा में बारिश की गतिविधियां कल से बढ़ सकती हैं।



We are not happy with outcome: Cong after GST Council meeting


Vaccine trial: Vital signs of volunteers normal, says doctor


Complete disengagement requires re-deployment of troops by each side towards their regular posts on LAC in Ladakh: MEA


COVID-19 vaccine access strategy should have been in place, govt's 'unpreparedness' alarming: Rahul


India's self-reliance in defence sector to boost its global standing: Modi


Pithani called for questioning by CBI for 7th day in row


I was not living off Sushant Singh Rajput's money: Rhea Chakraborty


Union Minister Krishan Pal Gurjar tests positive for COVID-19


Rhea Chakraborty asks Mumbai police for protection, claims threat to her life and family


Mukherjee still in deep coma, ventilator support: Hospital


Patnaik speaks to PM over phone, seeks postponement of NEET, JEE exams


Risk-aversion will be self-defeating for banks: RBI Governor Das


India slams Pak for evading responsibility for Pulwama terror attack


Water level in Yamuna rising but likely to stay below warning mark: official


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी