72वें गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की आन बान शान

 


 

गणतंत्र दिवस के मौके पर छावनी में तब्दील हुई दिल्ली। आंतकी हमले के इनपुट्स और किसान आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात। पुलिस ने ऊंची इमारतों को कब्जे में लिया। सभी संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी के जरिए नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर परेड आज। पुलिस ने रैली में 20 हजार ट्रैक्टर के शामिल होने की दी इजाजत। वहीं, किसान दिल्ली बॉर्डर एक लाख ट्रैक्टर पहुंचने का कर रहे दावा। इस बीच किसान नेताओं का बड़ा ऐलान। बजट पेश होने वाले दिन संसद भवन तक करेंगे पैदल मार्च।आम लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। पद्म विभूषण से नवाजे जाने वालों की लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम भी है। 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म सम्मान से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नामों की घोषणा कर दी है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण  पद्म अवॉड्स का ऐलान, शिंजो आबे को पद्म विभूषण, रामविलास पासवान दिया जाएगा। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भी पद्म भूषण दिया जाएगा। 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा। देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को बधाई देते हुए जय हिंद लिखा।

सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर लगाया परमानेंट बैन। इनमें टिकटॉक, वीचैट, बीगो लाइव और अलीबाबा का यूसी ब्राउजर शामिल। जून में अस्थायी पाबंदी लगाने के बाद जारी किया था कारण बताओ नोटिस। कंपनियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई सरकार।

आठ साल से पुरानी कमर्शियल गाड़ियों पर वसूला जाएगा ग्रीन टैक्स। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी। पलूशन कम करने के लिए किया जाएगा टैक्स में मिली रकम का इस्तेमाल।

अब आधार कार्ड की तरह मतदाता पहचान पत्र भी ऑनलाइन किया जा सकेगा डाउनलोड। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुरू की सेवा। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर वोटर आईडी की PDF कॉपी को फोन या पर्सनल कंप्यूटर में किया जा सकता है सेव।

बढ़त के साथ खुले एशियाई बाजार। यूरोपीय मार्केट्स में मिलाजुला रुख। सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

कोविड 19 वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर हो सकती है कड़ी कानूनी कार्रवाई। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को दिया आदेश। उधर, केरल में लगातार बढ़ रही है कोरोना के मरीजों की संख्या। कोविड पॉजिटिव केसों के लिहाज से देश के टॉप 20 जिलों में 11 केरल के।

कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुए समारोह में 'जय श्री राम' के नारे लगाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बोला हमला। बोलीं, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया नेताजी का अपमान। पीएम मोदी के सामने मुझे परेशान करने के लिए लगाए गए नारे।

राष्ट्रपति भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोर्ट्रेट पर सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद खत्म। नेताजी के पड़पोते चंद्र कुमार बोस ने ट्वीट कर कहा, यह नेताजी की असली फोटो का पोर्टेट। 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद ने किया था अनावरण।

14 अगस् 1947 में आधी रात को जब भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली तो आजाद भारत में ब से जो गीत गाया गया वो था वंदे मातरम। आजादी के संघर्ष में यही गीत देशभक्ति का गीत बन गया।दरअसल, आज ही के दिन 1950 में बंकिम चंद्र चटर्जी नेवंदे मातरमगीत लिखा था। इसके राष्ट्रीय गीत बनने से लेकर अब तक एक लंबा सफर रहा है और इसके साथ ही विवाद भी। महर्षि अरविंदो ने इस गीत का अंग्रेजी (1909) में और आरिफ मोहम्मद खान ने उर्दू में अनुवाद किया था।संसद में जैसे ही भारत की पहली सरकार ने कदम रखा तो डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कार्यवाही शुरू की। उन्होंने सुचेता कृपलानी से कहा, ‘वंदे मातरम से शुरुआत करोवंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत बनाने को लेकर कांग्रेस ने 1937 में रवींद्र नाथ टैगोर के मार्गदर्शन में कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में नेहरू, सुभाष और आचार्य नरेंद्र देव भी थे। वंदे मातरम 1876 में जब लिखा गया था, तो दो पैरा ही लिखे गए थे। बाद में उसमें तीन पैराग्राफ और जोड़े गए।1985 में शाह बानो केस की वजह से देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। मुस्लिम उलेमाओं नेवंदे मातरमके खिलाफ फतवा जारी कर दिया। उस समय राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी सरकार में आरिफ मोहम्मद खान गृह राज्य मंत्री थे। आरिफ इस सांप्रदायिक माहौल को भाईचारे के माहौल में बदलना चाहते थे।आरिफ मोहम्मद खान नेवंदे मातरमका उर्दू में अनुवाद कर के इसे बहुत सरल और सर्वमान्य बना दिया। वंदे मातरम का उर्दू अनुवाद का मकसद था कि मुसलमान भी इससे आसानी से जुड़ सकें।



25 और 26 जनवरी को दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर बंद रहेगी पार्किंग की सुविधा। सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के लिए DMRC ने लिया फैसला। गणतंत्र दिवस पर मेट्रो का संचालन भी आंशिक तौर पर रहेगा बाधित।

रिपब्लिक डे फ्रीडम सेल में 859 रुपए में हवाई सफर का मौका दे रही गोएयर। 29 जनवरी तक होगी बुकिंग। अप्रैल से दिसंबर के बीच कर सकेंगे ट्रैवल।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उन समाचार रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया कि इस वर्ष मार्च-अप्रैल तक 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए मूल्यवर्ग के नोटों की पुरानी सीरीज का विमुद्रीकरण (Denomination) किया जाएगा।

 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारियों और पुरुषों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए, गणतंत्र दिवस -2021 के अवसर पर प्रतिष्ठित पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने वाले महामारी वर्ष के बीतने के साथ, इस केंद्रीय बजट का उद्देश्य आम आदमी के हाथ में अधिक धन देना चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के कई तरीकों में मौजूदा टैक्स कटौती की सीमा बढ़ाना और नई कटौतियां शुरू करना, हो सकता है।

अंधविश्वास की जड़े हमारे समाज में कितनी गहरी होती हैं इसका एक ताजा उदाहरण आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से आया है जहां एक अच्छे खासे पढ़े लिखे मां-बाप ने अपनी दो जवान बेटियों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मां-बाप के चेहरे पर तनिक भी शिकन नहीं थी।2 बेटियों की हत्या करने के बाद बोले मां-बाप: सूरज उगने के साथ ही जीवित हो जाएंगी, कलयुग हो जाएगा खत्म.

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा।रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों, रक्षा मंत्रालय की 6 झांकियों अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और अर्द्धसैनिक बलों की 9 झांकियों समेत 32 झांकियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक उन्नति और सैन्य ताकत की आन बान शान नजर आएगी।मंत्रालय ने कहा कि स्कूली छात्र लोकनृत्य पेश करेंगे। ओडिशा में कालाहांडी के मनमोहक लोक नृत्य बजासल, फिट इंडिया मूवमेंट और आत्मनिर्भर भारत के अभियान की बानगी भी पेश की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश सैन्य बल की 122 सदस्यीय टुकड़ी भी मंगलवार को राजपथ पर कदमताल करेगी।बयान में कहा गया कि बांग्लादेश की टुकड़ी, बांग्लादेश के मुक्ति योद्धाओं की विरासत को आगे बढ़ाएगी जिन्होंने लोगों पर दमन और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी और बांग्लादेश को 1971 में आजादी दिलाई। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परेड के दौरान थलसेना अपने मुख्य जंगी टैंक टी-90 भीष्म, इनफैन्ट्री कॉम्बैट वाहन बीएमपी-दो सरथ, ब्रह्मोस मिसाइल की मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली, रॉकेट सिस्टम पिनाका, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली समविजय समेत अन्य का दमखम प्रदर्शित करेगी।गणतंत्र दिवस परेड पर इस साल नौसेना अपने पोत आईएनएस विक्रांत और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौसैन्य अभियान की झांकी पेश करेगी। भारतीय वायुसेना हल्के लड़ाकू विमान तेजस और देश में विकसित टैंकरोधी निर्देश मिसाइल ध्रुवास्त्र पर प्रस्तुति पेश करेगी। राफेल समेत वायुसेना के 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान मंगलवार को उड़ान में हिस्सा लेंगे। परेड के समय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की इस बार दो झांकी होगी।राष्ट्रीय समर स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत होगी। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के लिए बलिदान देने वाले नायकों पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री और अन्य विशिष्टगण राजपथ पर परेड का गवाह बनेंगे।परंपरा के मुताबिक झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सलामी लेने के बाद परेड की शुरुआत होगी। इस बार 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में -गुजरात, असम, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और लद्दाख की झांकी पेश की जाएगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरा।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी।गुजरात के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी।पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा और सिक्किम में बहुत घना कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा।पश्चिमी हिमालय की बर्फीली ठंडी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति होने की उम्मीद है। इसके बाद, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पृथक जेब भी शीत लहर की स्थिति में सकती हैं।उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की संभावना है। हालांकि, कोहरे का घनत्व उत्तर-पश्चिम भारत जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश से घटेगा।उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 26 या 27 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति समाप्त होने की उम्मीद है।



Not forcing anyone to raise 'Jai Shri Ram' slogan: UP CM

WhatsApp treating Indian users differently from Europeans matter of concern: Centre to HC

Delhi's health system didn't collapse during pandemic: Kejriwal

Active COVID-19 cases come down to 1.84 lakh, comprises 1.73 pc of total infections

Pawar warns govt, says farmers will 'destroy' new agri laws

BJP insulted Netaji by raising 'Jai Shri Ram' slogans: Mamata

India, China agree to push for early disengagement at disputed border

Delhi under heavy security cover for Republic Day, farmers' tractor parade

131 more COVID deaths, 13203 cases

National Voters Day occasion to appreciate EC's remarkable contribution: PM

India, China hold marathon military talks on disengagement of troops in eastern Ladakh

Indian and Chinese troops come face-to-face at Naku La in Sikkim last week

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी