वैक्सीन पर सियासत शुरू

 


 

देश में कोरोना की दो वैक्सीन के इमरजेंसी अप्रूवल पर सियासत शुरू। कांग्रेस का आरोप- बायोटेक के टीके का अभी तक नहीं हुआ फेज थ्री ट्रायल। सपा ने भी सवाल उठाए। बीजेपी ने बताया देश के वैज्ञानिकों का अपमान। देसी कोरोना वैक्सीन पर भारत में सियासत भी जारी है, शुरुआत उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की तो उनके सुर में सुर मिलाते हुए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसका समर्थन करते हुए बयान जारी किया है विपक्ष के नेता को डर लगना स्वाभाविक ही है.और अखिलेश यादव की वैक्सीन को लेकर चिंता को सही बताते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया है। भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके की मंजूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के सवाल उठाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि जब भी देश कुछ सफलता हासिल करता है, विपक्षी पार्टी उन उपलब्धियों का मजाक उड़ाने के लिए बेबुनियाद सिद्धांतों का सहारा लेती है।

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वायरस का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि अंत्येष्टि स्थलों में शवों के लिए जगह तक नहीं बची है। दक्षिण कैलिफोर्निया में अंत्येष्टि स्थलों के एक संगठन की ओर से कहा गया है कि उन्हें शोक संतप्त परिवारों को लौटाना पड़ रहा है क्योंकि यहां शवों के ढेर लग रहे हैं तथा अब और शवों के लिए जगह नहीं बची है।

केंद्र और किसान संगठनों के बीच आज होगी सातवें दौर की वार्ता। तीनों कानून रद्द करने और एमएसपी को कानूनी दर्जा की मांग पर जोर देंगे किसान। सरकार ने नहीं खोले अपने पत्ते। वहीं, किसानों के मामले पर मंगलवार को फिर सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट। इस बीच भीषण ठंड और बारिश के बावजूद जारी है किसानों का आंदोलन।

पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में बंदूकधारियों ने अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के 11 लोगों का अपहरण करने के बाद हत्या की। प्रतिबंधित संगठन लश्कर--झांगवी पर है शक।

कोरोना वायरस को लेकर रविवार को दिन भारत के लिए अच्छा रहा। पहले 2 वैक्सीन को मंजूरी मिल गई। वहीं दिल्ली और मुंबई से भी राहत वाली खबरें आईं।

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर श्मशान घाट पर एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल 23 लोगों की मौत हो गई है। ये दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग के शव का दाह संस्कार चल रहा था, बारिश से बचने के लिए शवयात्रा में शामिल लोग शमशान परिसर गैलरी में बनी छत के नीचे खड़े हो गए। अचानक से लेंटर भरभरा कर गिर गया और उसमे लगभग 40 के करीब लोग दब गए।इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोग घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचा।गाजियाबाद प्रशासन के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेरठ मंडल आयुक्त.एडीजी मेरठ जोन जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का कहना है कि जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान हुए हादसे की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो राहत और बचाव कार्य के निरीक्षण के लिए अधिकारी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं, वहीं शासन ने देर रात तक इस हादसे की रिपोर्ट मांगी है।गौरतलब है कि श्मशान घाट में क्षतिग्रस्त लेंटर का निर्माण बीते अक्टूबर में ही पूरा हुआ था। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। घटनास्थल पर जमा भीड़ ने अधिकारियों को घेरते हुए हुए घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। इन लोगों की मांग थी कि जिन भ्रष्टाचारियों के कारण इतने लोगों की जान गई है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दु: जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- 'उत्तरप्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दु: पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।शासन इस पूरे प्रकरण पर पैनी नजर रखे हुए है। इसके चलते मुरादनगर थाने में नगरपालिका EO निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी अन्य अज्ञात साथियों पर IPC की धारा 304 , 337, 338 , 427 , 409 में मुकदमा दर्ज हुआ है।

यूपी में मुस्लिम महिला ने पति पर तीन तलाक देने का लगाया आरोप। शिकायत में कहा- ससुराल के लोग कम दहेज लाने के लिए करते हैं प्रताड़ित, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश।

पाकिस्तान जाने वाले रावी नदी के पानी को रोकेगा भारत। 485 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब-जम्मू कश्मीर की जमीन पर डैम बना रही सरकार। 2022 तक बन जाएगी झील। फिर पाकिस्तान जाने वाले पानी को किया जा सकेगा नियंत्रित।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया। 27 लाख कैंडिडेट्स के लिए 16 से 30 जनवरी के बीच होंगे एग्जाम। 12 जनवरी को जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड।

एयर इंडिया ने ब्रिटेन के लिए टिकट बुकिंग दोबारा शुरू की। यात्री एयर इंडिया की वेबसाइट, बुकिंग कार्यालय और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खरीद सकते हैं टिकट।

बढ़त के साथ खुले एशियाई बाजार। यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख। शुक्रवार को बढ़कर बंद हुए थे सेंसेक्स और निफ्टी। वहीं, सरकार ने BEML में 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए मंगाई शुरुआती बोली।

यूपी के गाजियाबाद में श्मशान की छत गिरी। अंतिम संस्कार करने आए 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल। कुछ महीने पहले ही हुआ था निर्माण।

विवादों में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा। क्वींसलैंड सरकार ने भारतीय टीम को दी नसीहत- कोरोना प्रोटोकॉल मानना हो तो ही आएं ब्रिस्बेन। यहीं होना है चौथा टेस्ट। दूसरी ओर, बाकी साथियों के साथ ही तीसरे टेस्ट के लिए सिडनी जाएंगे आइसोलेटेड प्लेयर्स।

एयरपोर्ट इकनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को 1 फरवरी से अतिरिक्त चार्ज लगाने की दी मंजूरी। यात्रियों को देना होगा नया चार्ज।

गवर्नमेंट स्कॉलरशिप्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए 20 जनवरी तक अप्लाई कर सकेंगे स्टूडेंट्स।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 5 जनवरी को छह-छह स्थानों पर कोरोना वायरस टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। राज्य में पहले चरण के दौरान नौ लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है।

कोरोना महामारी से जूझ रहे देश के अहम राज्य राजस्थान से एक और दिक्कत भरी खबर सामने आई है यहां पर अब बर्ड फ्लू की दस्तक देखी जा रही है, बताते हैं कि वर्ड फ्लू संक्रमण के चलते  राजस्थान के झालावाड़, जयपुर आदि में तमाम कौओं की मौत हुई है।

इस साल भारत को टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। अगर भारत सरकार टैक्स में छूट नहीं देती है तो इस विश्व कप के लिए बीसीसीआई को 906 करोड़ रुपये का टैक्स देना पड़ सकता है। अगर सरकार कुछ राहत देती भी है तो भारतीय बोर्ड को फिर भी 227 करोड़ टैक्स देना होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को फोन करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शनिवार को कोलकाता में अपने घर पर वर्कआउट के बाद सीने में दर्द की शिकायत के बाद वुडलैंड्स हॉस्पीटल में आनन फानन में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का हलका दौरा पड़ा था।

दिल्ली के क्नॉट प्लेस स्थित एक KFC रेस्तरां में पूर्णिया के डीएम की सगाई की अंगूठी खो गई जो महज 24 घंटे के भीतर ही वापस मिल गई, जिलाधिकारी ने ट्वीट कर इसका जिक्र कर तारीफ की है।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा को कर्नाटक के चित्रदुर्ग शहर के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयक अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कार में बैठते समय सदानंद गौड़ा गिर गए। जानकारी के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर और शुगर के लेवल के कारण सदानंद गौड़ा की तबीयत बिगड़ी।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली सरकार में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। इसमें ज्योतिरादित् सिंधिया समर्थक दो विधायकों को शामिल किया गया है। दोनों विधायकों को (रविवार, 3 जनवरी राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  9 महीने में तीसरा विस्तार.

देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें इस बार बांग्लादेश की सेना भी परेड में हिस्सा लेगी। यह दूसरी बार है, जब गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर विदेशी सैनिकों का मार्च होने जा रहा है।

 मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (मानू) के चांसलर फिरोज बख्त अहमद ने कैम्पस में सेक्स रैकेट, वेश्यावृत्ति और ड्रग्स के आरोपों की जांच की मांग की है, लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि शिकायत फर्जी पाई गई। कुलाधिपति ने इस सप्ताह की शुरुआत में साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार को पत्र लिखकर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में आज भारतीय झंडा लगाया जाएगा। देश संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में 2 वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू कर रहा है।5 नए अस्थायी सदस्य देशों के झंडे 4 जनवरी को एक विशेष समारोह के दौरान लगाए जाएंगे। 2021 में 4 जनवरी आधिकारिक रूप से पहला कार्यदिवस होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति तिरंगा लगाएंगे और उम्मीद है कि समारोह में वे संक्षिप्त संबोधन भी देंगे।भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको अस्थायी सदस्य बने हैं। वे अस्थायी सदस्यों इस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडा, ट्यूनिशिया, वियतनाम तथा 5 स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के साथ इस परिषद् का हिस्सा होंगे।भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में एक महीने के लिए परिषद् की अध्यक्षता करेगा। परिषद् का अध्यक्ष हर सदस्य एक महीने के लिए बनता है, जो देशों के अंग्रेजी वर्णमाला के नाम के अनुसार तय किया जाता है। झंडा लगाने की परंपरा की शुरुआत कजाकिस्तान ने 2018 में शुरू की थी।

बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई।तटीय तमिलनाडु भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की वर्षा दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर अलग-अलग बारिश हुई है।

आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड तक अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी हिमपात से सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश के आसार हैं। इन भागों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां भी संभव हैं।उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक अगले दो-तीन दिनों तक व्यापक वर्षा, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। जिससे अधिकांश शहरों में कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी।दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर वर्षा होने के आसार हैं। तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक के साथ-साथ केरल में भी अच्छी बारिश हो सकती है।



Covishield' ready to roll out in coming weeks: Poonawalla

Every farmer-labourer part of movement a 'satyagrahi', they will take back their rights: Rahul

We won't prefer back-to-back matches in SCG, looking forward to final Test at Gabba: Wade

India's COVID-19 active caseload drops below 2.5 lakh: Health ministry

Watershed moment in India's battle against COVID-19: Health Minister on 2 vaccines being approved

AAP to contest all seats in upcoming Guj local bodies bolls

Farmer agitation to continue till rollback of farm laws: Tikait

23 dead, 15 injured in roof collapse at Ghaziabad cremation ground

All set for roll-out, just waiting for COVID-19 vaccine to arrive in Delhi: Jain

COVID-19: 18,177 new cases take India's virus tally to 1,03,23,965

India approves Oxford's, Bharat Biotech's COVID-19 vaccines for restricted emergency use

Sourav Ganguly stable, decision on further angioplasty soon

Heavy rains add to woes of farmers protesting at Delhi borders

Approval for vaccines accelerates India's journey to be COVID-free, says Modi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी