होली विज्ञान या साहित्य

 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते कई राज्यों में होली के उत्सवों पर रोक लगा दी गई है, देश में लगातार बिगड़ रहे कोरोना से हालात। पिछले 24 घंटे में 62 हज़ार से अधिक नए मामले आए। केंद्र ने सबसे ज़्यादा प्रभावित 12 राज्यों के अफ़सरों संग की बैठक। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने साफ़ किया- अब नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन। कोरोना की रोकथाम के लिए 28 मार्च से पूरे महाराष्ट्र में लगेगा नाइट कर्फ्यू। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे सभी मॉल्स। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- लॉकडाउन लगाने का इरादा नहीं, लेकिन उसी तरफ बढ़ रहे हैं हालात। वहीं कोविड-19 के प्रसार की वजह से महाराष्ट्र में सभी तरह की सभा पर रोक लगाई गई मॉल एवं रेस्तरां के खुले रहने का समय सीमित किया गया महाराष्ट्र में आज से नाइट कर्फ्यू भी लागू हो रहा है. मध्यप्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने कड़े प्रतिबंध की घोषणा की है। भोपाल जिला प्रशासन ने 20 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों के निवासियों को होम क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था।

 म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सैन्य सरकार का प्रदर्शनकारियों पर दमन लगातार जारी है। म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सुरक्षा बलों ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सबसे बड़ी हिंसक कार्रवाई की। इसमें 91 लोग मारे गए। म्यांमार की मीडिया ने यह जानकारी दी है। शनिवार शाम तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 91 तक पहुंच गई। इससे पहले 14 मार्च को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 74 से 90 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। यंगून में एक निगरानीकर्ता द्वारा जारी मृतक संख्या के मुताबिक 2 दर्जन से अधिक शहरों में हो रहे प्रदर्शन में शाम होने तक 89 लोगों की मौत हुई थी।म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

बांग्लादेश में पीएम मोदी ने जेशोरेश्वरी काली मंदिर के साथ-साथ ओरकांडी के ठाकुरबाड़ी में भी दर्शन-पूजन किए, जिसे लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। इस पर अब विदेश सचिव ने स्पष्टीकरण दिया है। भारत-बांग्लादेश के बीच हुए 5 महत्वपूर्ण समझौते, PM मोदी ने 109 एंबुलेंस और 12 लाख वैक्सीन की डोज शेख हसीना को सौंपी दूसरी ओर, बीजेपी नेता प्रलय राय ने एक ऑडियो जारी कर दावा किया, नंदीग्राम में जीत के लिए मदद मांग रही थीं ममता। पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रोलॉय पाल ने एक सनसनीखेज दावा किया है। सुभेंदु अधिकारी के नजदीकी कहे जाने वाले प्रोलॉय पाल के मुताबिक, टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने उन्हें खुद कॉल किया और चुनाव में जीत के लिए मदद मांगी।

पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण में जमकर पड़े वोट। शाम साढ़े पांच बजे तक बंगाल में 80 फ़ीसदी और असम में हुई 72 फ़ीसदी वोटिंग। बंगाल से आई हिंसा की ख़बरें। मेदिनीपुर में माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष के साथ हाथापाई और वाहन पर पथराव। वहीं बीजेपी का आरोप- उसके नेता शुभेंदु अधिकारी के छोटे भाई सौमेंदु पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया

एयर इंडिया का होगा पूरी तरह निजीकरण। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- हमारे पास कोई विकल्प नहीं। 100 प्रतिशत विनिवेश होगा या फिर एयर इंडिया को बंद कर दिया जाएगा। एयरलाइंस से हर दिन हो रहा 20 करोड़ का नुकसान।

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुक़ाबला रविवार को पुणे में। फिलहाल शृंखला एक-एक से बराबर पर है। दूसरे मैच में करीब 10 की औसत से रन लुटाने वाले कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या हो सकते हैं बाहर।

एंटीलिया मामले में नया खुलासा। स्कॉर्पियो में धमकी वाला लेटर रखना भूल गया था मुख्य आरोपी सचिन वाझे। दोबारा रखने गया, तो सीसीटीवी में हुआ कैद। इस दौरान वाझे ने पहना था सफेद रंग का ढीला कुर्ता-पजामा, जिसे पहले बताया गया था पीपीई किट। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के एक पत्र के बाद से ही महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। इस पत्र के सार्वजनिक होने के बाद से ही बीजेपी लगातार सरकार पर हमले कर रही है। इस बीच महाविकास अघाड़ी में सबकुछ ठीक होता प्रतीत नहीं हो रहा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक ऐसा बयान दिया है जो यह दिखाता है कि राज्य सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।तो उद्धव सरकार में चल रही है आतंरिक कलह! कांग्रेस ने संजय राउत को बताया शरद पवार का प्रवक्ता.

किसान अभी भी कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पंजाब में भाजपा के एक विधायक की शनिवार को मुक्तसर जिले के मलोट में किसानों के एक समूह द्वारा कथित रूप से पिटाई की गई और उनकी शर्ट फाड़ दी गई। टिकैत ने दी सरकार को चुनौती, बोले- किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो BJP नेताओं का होगा बहिष्कार. खबर के मुताबिक अबोहर के विधायक अरुण नारंग संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए मलोट गए थे, जिसका किसानों ने कड़ा विरोध किया।

पुलिस उपाधीक्षक (मलोट) जसपालसिंह ने बताया कि वहां तैनात पुलिस अधिकारी नारंग को निकालकर सुरक्षित जगह ले गए। नारंग ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने घूंसा मारा और उन लोगों ने उन पर काले रंग का तरल पदार्थ भी फेंका।केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय में नए शैणक्षिक सत्र के लिए एडमिशन (KVadmission) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय की प्रथम कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा जबकि दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से शुरू किए जाएंगे।

बसंत पंचमी से शुरू हुआ ब्रज का होली महोत्सव आज तब अपने चरम पर पहुंच गया, जब प्रीत और भक्ति के विविध रंगों से गोकुल की गलियां रास-रंग में डूब गईं। बरसाना और नंदगांव में जहां लट्ठमार होली की धूम रही, वहीं गोकुल पहुंचते-पहुंचते लट्ठ छड़ियों में बदल गए।

पाकिस्तान आर्मी का स्पेशल सर्विस ग्रुप यानि एसएसजी, भारतीय स्पेशल फोर्सेज की तरह नए हथियारों की तलाश में जुटा हुआ है। एसएसजी, जो अक्सर सीमा पर स्थित भारतीय सेना की चौकियों पर अपने हमलों को अंजाम देने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकवादियों की मदद लेता है वो अब उच्च गुणवत्ता वाले हथियार खरीदने की योजना बना रहा है।

बहुत जल् उत्तर प्रदेश में पांच इंटरेशनल हवाई अड्डे होंगे, प्रदेश की योगी सरकार राज्य में एयर कनेक्टिविटी को लेकर ठोस काम कर रही है।

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार को होली के मद्देनजर अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक शहीद हो गया। मुठभेड़ में 1 अन्य सैनिक घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, होली के समय मौसम में बदलाव हो रहा होता है। धीरे-धीरे खत्म होती सर्दी और बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में बैक्टीरिया, कीट और मच्छरों की संख्या बढ़ती है। होलिका दहन के कारण अचानक वातावरण का तापमान तेजी से बढ़ने पर बैक्टीरिया और कीटों का दम घुटने लगता है। इनकी संख्या में तेजी से कमी आती है। बेशक होली रंगों और मस्ती का त्योहार है लेकिन इसका उतना ही जुड़ाव सेहत से भी है। होली परंपराओं पर विज्ञान कहता है कि यह त्योहार शरीर को स्वस्थ रखने के साथ वातावरण से मच्छर, बैक्टीरिया और कीटों को खत्म करने का काम करता है। होलिका दहन के दौरान परिक्रमा करने पर शरीर में मौजूद बैक्टीरिया का दम घुटने लगता है और अधिक तापमान के संपर्क में आने से ये खत्म होने लगती हैं। होली की परंपराओं और रंगों से सेहत का सीधा जुड़ाव है। जानिए क्या है इसका विज्ञान....

जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्राचीनकाल से अबीर-गुलाल को कुदरती चीजों से तैयार किया जाता रहा है। इसमें फूलों से लेकर मसालों का प्रयोग किया गया है। फूलों की प्रकृति और मसालों की एंटीसेप्टिक खूबी खासतौर पर स्किन के लिए फायदेमंद है। अबीर-गुलाल जब स्किन के रोमछिद्रों से शरीर में पहुंचता है तो त्वचा के रंग में इजाफा करने के साथ बेजान पर्त को हटाता है। प्राकृतिक रंगों में प्रयोग हल्दी, पलास के फूल, नीम की पत्तियां, मक्के का आटा, चुकंदर का रस फेसपैक और स्क्रब की तरह काम करता है और शरीर में निखार आता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, होली के समय मौसम में बदलाव हो रहा होता है। धीरे-धीरे खत्म होती सर्दी और बढ़ती गर्मी के कारण वातावरण में बैक्टीरिया, कीट और मच्छरों की संख्या बढ़ती है। होलिका दहन के कारण अचानक वातावरण का तापमान तेजी से बढ़ने पर बैक्टीरिया और कीटों का दम घुटने लगता है। इनकी संख्या में तेजी से कमी आती है। होलिका दहन के दौरान परिक्रमा करने से बॉडी में मौजूद जीवाणु खत्म होने लगते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है होली में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग रंग एक थैरेपी की तरह काम करते हैं। कई तरह के रंग शरीर और दिमाग को संतुलित रखते हैं। साथ ही यह आपके दिमाग को बूस्ट करते हैं। इसे देखने पर शरीर में हार्मोन और रसायन रिलीज होते हैं जो रोगों से राहत दिलाते हैं। वर्तमान में रोगों को खत्म करने वाली कलर थैरेपी भी इसी खूबी का ही हिस्सा है वहीं इजिप्ट और चीन में इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से इलाज के तौर पर किया जा रहा है। जैसेलाल : यह रंग गर्म प्रकृति का होने के कारण दर्द के इलाज के लिए बेहतर माना गया है। यह एड्रिनेलिन हार्मोन को बढ़ावा देता है। अनिद्रा, कमजोरी और रक्त से जुड़े रोगों में राहत देता है। पीला : यह रंग मानसिक उत्तेजना के साथ नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह पेट और स्किन के साथ मांसपेशियों को भी स्ट्रेंथ देता है। पेट खराब होने और खाज खुजली के मामलों में पीला रंग फायदा पहुंचाता है। हरा : यह प्रकृति के बेहद करीब होता है और आंखों को सुकून पहुंचाता है। हार्मोन को संतुलित रखने के साथ शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।  नीला : इसे ठंडा रंग माना जाता है और उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। कलर थैरेपी में इसका इस्तेमाल सिरदर्द, सूजन, सर्दी और खांसी के उपचार में किया जाता है।  नारंगी : यह रंग उत्साह को बढ़ाकर फेफड़ों को मजबूत बनाता है। इसलिए नारंगी रंग अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस और किडनी इंफेक्शन के मामलों में उपयोगी साबित होता है।

होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। होली के साथ अनेक कथाएं जुड़ीं हैं। होली मनाने के एक रात पहले होली को जलाया जाता है। इसके पीछे एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है। भक्त प्रह्लाद के पिता हरिण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानते थे। वह विष्णु के विरोधी थे जबकि प्रह्लाद विष्णु भक्त थे। उन्होंने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति करने से रोका जब वह नहीं माने तो उन्होंने प्रह्लाद को मारने का प्रयास किया। प्रह्लाद के पिता ने आखर अपनी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका को आग में जलने का वरदान प्राप्त था। होलिका अपने भाई की सहायता करने के लिए तैयार हो गई। होलिका प्रह्लाद को लेकर चिता में जा बैठी परन्तु विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जल कर भस्म हो गई। यह कथा इस बात का संकेत करती है की बुराई पर अच्छाई की जीत अवश्य होती है। आज भी पूर्णिमा को होली जलाते हैं, और अगले दिन सब लोग एक दूसरे पर गुलाल, अबीर और तरह-तरह के रंग डालते हैं। यह त्योहार रंगों का त्योहार है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ बारिश हुई। हीटवेव की स्थिति सौराष्ट्र कच्छ और कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों में हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू और कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश, गरज और बर्फबारी शुरू हो सकती है। जम्मू और कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है। इसके बाद, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में 29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि होगी। मध्य और दक्षिण भारत में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

Mumbai: 6 booked for mall hospital fire that killed 9 patients

Condition of President Kovind stable, being shifted to AIIMS: R and R hospital

Condition of President Kovind stable, being shifted to AIIMS: R and R hospital

Confront BJP-hired goons with ladle and spatula, Mamata tells women in Bengal

India & Pakistan must move beyond secret talks, resolve issues through open dialogue: Omar Abdullah

PM Modi visits mausoleum of 'Bangabandhu' Sheikh Mujibur Rahman, pays floral tributes

Profile of an Online shopper

Trainer aircraft crashes near Bhopal; three hurt

Maha bans gatherings, restricts timings of malls, restaurants

Increase testing, ensure COVID-appropriate behaviour: Centre to 12 states, UTs reporting surge in cases

UP govt to build road along Indo-Nepal border in state: CM

Delhi Metro services to be available from 2.30 pm on Holi

Around 73 % turnout in first phase of Assembly polls in Assam till 5 pm

6 states reporting surge in COVID daily cases; account for 79.57 pc of new infections: Govt

No possibility of lockdown in Delhi: Jain

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी