मोदी की मंत्रिपरिषद- प्रशासनिक अनुभव पर ध्यान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के 36 नए चेहरों में 8 वकील, 4 डॉक्टर, 2 पूर्व आईएएस अधिकारी और 4 एमबीए डिग्री धारक और कई इंजीनियर हैं। नए मंत्रिपरिषद को देखने से लगता है कि क्षेत्रीय और सामुदायिक आकांक्षाओं को साधने के अलावा, उच्च योग्यता वाले सदस्यों और राज्यों में प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोगों को शामिल कर कार्यकाल के बीच में सरकार को मजबूती प्रदान करने के प्रयास पर ध्यान दिया गया है। अश्विनी वैष्णव, जिन्हें संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा रेल मंत्रालय का प्रभार दिया गया है, 1994 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। 50 वर्षीय राज्यसभा सांसद ने व्हार्टन स्कूल, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए और आईआईटी कानपुर से एमटेक किया है। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 15 वर्षों से अधिक समय तक महत्वूपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला और विशेष रूप से वह बुनियादी ढांचे में पीपीपी मॉडल में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। प्रबंधन कौशल वाले नए चेहरों में कांग्रेस के पूर्व नेता और अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य एम सिंधिया शामिल हैं, जिनका सांसद के रूप में यह पांचवां कार्यकाल है। उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय आवंटित किया गया है, जो कभी उनके पिता माधवराव सिंधिया के पास था। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बीए किया है। कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम के साथ इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में एमटेक किया है। एक अन्य आईएएस अधिकारी जिन्हें इस मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है, वह हैं बिहार के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र प्रसाद सिंह, जिनका सांसद के रूप में दूसरा कार्यकाल है। वह देश के नए इस्पात मंत्री बने हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, सिंह 1984 बैच के एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई क्षेत्रों में 25 वर्षों से अधिक सेवा दी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंध में एमए किया है।  कर्नाटक के बीदर से लोकसभा सांसद भगवंत खुबा के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री है। मोदी की मंत्रिपरिषद में हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन और सामान्य चिकित्सक भी हैं। चिकित्सा के कई क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले एक और डॉक्टर, भागवत किशनराव कराड महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। वह औरंगाबाद में डॉ. कराड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चलाते हैं और उनके पास एमबीबीएस, एमएस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (पीडियाट्रिक सर्जरी), और एफसीपीएस (जनरल सर्जरी) की डिग्री हैं। गुजरात में कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिसिन के प्रोफेसर के रूप में तीन दशक के लंबे करियर वाले सुरेंद्र नगर से लोकसभा सांसद मुंजापारा महेंद्रभाई पहली बार सांसद के रूप में मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल हुए। वह जनरल मेडिसिन एंड थेरेप्यूटिक्स में एमडी हैं। महाराष्ट्र के डिंडोरी से पहली बार सांसद बनीं भारती प्रवीण पवार राजनीति में आने से पहले एक चिकित्सक थीं। उन्होंने एनडीएमवीपीएस मेडिकल कॉलेज, नासिक से सर्जरी में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों में से आठ के पास एलएलबी डिग्री है। इनमें नई दिल्ली से लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं, जो अभी उच्चतम न्यायालय में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं।  इनके अलावा, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भाजपा तमिलनाडु के प्रमुख एल मुरुगन, राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव ने भी एलएलबी की है। नैनीताल से पहली बार सांसद बने अजय भट्ट, सांसद सत्यपाल सिंह बघेल और भानु प्रताप सिंह वर्मा के पास भी. नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद अब केंद्र सरकार में पूर्वोत्तर से 2 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री हो गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वोत्तर की 25 में से 14 सीटें जीती थीं।. एलएलबी की डिग्री है। कैबिनेट विस्तार से पहले 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा। इनमें डॉक्टर हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे बड़े नाम शामिल। 30 मंत्री लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य. यह मंत्रिपरिषद का नहीं, 'सत्ता की भूख' का विस्तार है : कांग्रेस.

1- राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री

2- अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री

3- नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

4- निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री

5- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

6- डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री

7- अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों के मंत्री

8- स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री

9- पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री

10- धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री

11- प्रल्हाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, और खान मंत्री

12- नारायण तातू राणे- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

13- सर्बानंद सोनोवालबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री

14- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

15- वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

16- गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री

17- ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री

18- रामचंद्र प्रसाद सिंह- इस्पात मंत्री

19- अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

20- पशुपति कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री

21- गजेन्द्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री

22- किरण रिजिजू- कानून और न्याय मंत्री

23- राज कुमार सिंह- विद्युत मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

24- हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, आवास और शहरी मामलों के मंत्री

25- मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्री

26- भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्री

27- महेंद्र नाथ पाण्डेय- भारी उद्योग मंत्री

28- पुरुषोत्तम रूपाला- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

29- जी. किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री

30- अनुराग सिंह ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्री, युवा मामले और खेल मंत्री

 

Narendra Modi Government: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1- राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2- डॉ. जितेंद्र सिंह- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

 

Narendra Modi Government: राज्य मंत्री

1- श्रीपद येसो नाइक- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

2- फग्गनसिंह कुलस्ते- इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

3- प्रहलाद सिंह पटेल- जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4- अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

5- अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

6- जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

7- कृष्ण पाल- विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

8- दानवे रावसाहेब दादाराव- रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री, खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9- रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

10- साध्वी निरंजन ज्योति- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11- डॉ. संजीव कुमार बाल्यान- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

12- नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

13- पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

14- अनुप्रिया सिंह पटेल- वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

15- एस. पी. सिंह बघेल- कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री

16- राजीव चंद्रशेखर- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

17- शोभा करंदलाजे- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

18- भानु प्रताप सिंह वर्मा- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री

19- दर्शन विक्रम जरदोश- कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

20- वी. मुरलीधरन- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

21- मीनाक्षी लेखी- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

22- सोम प्रकाश- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

23- रेणुका सिंह सरुता- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

24- रामेश्वर तेली- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री

25- कैलाश चौधरी- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

26- अन्नपूर्णा देवी- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

27- . नारायणस्वामी- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

28- कौशल किशोर- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

29- अजय भट्ट- रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

30- बी एल वर्मा- उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

31- अजय कुमार- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

32- देवुसिंह चौहान- संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

33- भगवंत खुबा- नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

34- कपिल मोरेश्वर पाटिल- पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

35- प्रतिमा भौमिक- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

36- डॉ. सुभाष सरकार- शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

37- डॉ. भागवत किशनराव कराड- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

38- डॉ. राजकुमार रंजन सिंह- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

39- डॉ. भारती प्रवीण पवार- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

40- बिश्वेश्वर टुडू- जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

41- शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

42- डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री, आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री

43- जॉन बारला- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

44- डॉ. एल. मुरुगन- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री

45- निसिथ प्रमाणिक- गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया ऐलान। उधर, कोरोना पाबंदियों में ढील के बाद मसूरी और नैनीताल में भीड़ बढ़ने से उत्तराखंड का हाईकोर्ट नाराज। राज्य सरकार से मांगा जवाब।

बॉलिवुड के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ किया गया सुपुर्द -खाक। मुंबई पुलिस के जवानों ने फायर कर दिलीप कुमार को आखिरी सलामी दी। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ था दिलीप कुमार का इंतकाल।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. सुबह करीब 4 बजे मल्टी ऑर्गन फेलियर होने के कारण उनका निधन हुआ. इससे पहले वीरभद्र सिंह कोरोना से भी पीड़ित थे. वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

20 से 25 जुलाई और 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा जेईई मेंस एग्जाम। कोरोना की वजह से अप्रैल और मई में होने वाली परीक्षा कर दी गई थी स्थगित। अगस्त में जारी किया जा सकता है रिजल्ट।

दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर देश की पहली फास्टैग आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा की शुरुआत। यहां लोग अब मेट्रो पार्किंग का भुगतान भी फास्टैग से कर पाएंगे।

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दिनदहाड़े लाखों की डकैती हो गई,बिजली कर्मचारी बनकर चार युवक घर में घुसे थे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 5G मामले में जूही चावला को फटकार लगाई है। जूही चावला पर अदालत ने 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने जूही चावला को एक हफ्ते की मोहलत दी है।

गंगा नदी के पानी में नहीं मिला Corona का अंश, सरकार ने कराया अध्ययन.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को होने वाले किसानों के प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में किसानों का प्रदर्शन स्थल पर पहुंचना जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को यह बात कही।

बलरामपुर जिले की एक नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत 3 बच्चों की मौत हो गई है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश में 12 जुलाई तक सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

'हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की घर में घुसकर हत्या'

कर्नाटक के मनोनीत राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा.

पुलवामा के पूछल इलाके में मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं. अब तक इस मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षा बल ने मिलकर दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है.

शाहरुख़ी दिल्ली के मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में रहते हैं. इस इलाक़े में अफ़ग़ानिस्तान से भाग कर आए लोगों की बड़ी तादाद रहती है. लाजपत नगर के बाद ये दिल्ली का दूसरा ऐसा इलाक़ा है, जहाँ इतनी बड़ी तादाद में अफ़ग़ानिस्तान से आए परिवारों ने शरण ले रखी है. अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी फौजों की वापसी और देश में तेज़ी से बिगड़ते हालात को लेकर वहाँ से भारत आए इन शरणार्थियों की चिंता बढ़ रही है. जैसे-जैसे अमेरिकी फौजों ने वापसी शुरू की, वैसे-वैसे तालिबान ने एक-एक कर कई ज़िलों को पूरी तरह अपने क़ब्ज़े में ले लिया है.

अखिलेश यादव बोले, मौत दिलीप साहब को कहीं नहीं ले जा सकती

धर्मांतरण गैंग के हवाला रैकेट से जुड़े लोग एटीएस के निशाने पर, हो सकते हैं गिरफ्तार

यूपी में एक्टिव केसों की संख्या में भी आई कमी, 2000 से नीचे पहुंचा आंकड़ा

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : भाजपा ने अपनाया नया फार्मूला, दो दर्जन से अधिक सीटें फ्री छोड़ीं

छुट्टी लेकर घर के लिए निकले सीओ, कानपुर के होटल में महिला सिपाही संग पकड़े गए

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

देवरिया: बीजेपी ने जारी की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची, मंत्री के बेटे-बहू को टिकट 

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी: तीन ओबीसी और अनुसूचित जाति के साथ एक ब्राह्मण सांसद को मिली जगह

योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, देर शाम 27 डीएसओ के तबादले

 आंगनबाड़ी में 53 हजार नियुक्तियों पर लगा ब्रेक, आरक्षण बनी वजह

भाजपा विधायक संगीत सोम की पत्नी मेरठ में लड़ेंगी ब्लाक प्रमुख का चुनाव, 10 प्रत्याशी घोषित

कौशल किशोर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, 20 किलोमीटर पैदल चलकर जाते थे स्कूल

मोदी मंत्रिपरिषद के नए मंत्री एसपी बघेल कभी मुलायम सिंह की सुरक्षा में रहे थे तैनात

अनुप्रिया पटेल दूसरी बार मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल, पिता की विरासत संभालने के लिए राजनीति में रखा कदम

गन्ना भुगतान में योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, चार साल में एक लाख चालीस हजार करोड का भुगतान.

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, दक्षिण ओडिशा और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। झारखंड, आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तलहटी, पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।



COVID-19: India logs 43,733 new cases

Petrol price hits Rs 100/litre in Delhi

Cinema legend Dilip Kumar dies at 98 due to prolonged illness

Union Cabinet, CCEA meetings cancelled

ED arrests NCP leader Khadse's son-in-law in money laundering case

Union Education Minister Ramesh Pokhriyal resigns from post

Delhi CM inaugurates genome-sequencing laboratory at LNJP Hospital

PAGD condemns summoning of Mehbooba's mother by ED

Prez accepts resignations of 12 Union ministers including Ravi Shankar Prasad, Javadekar

Govt's submission of monumental failure in Covid management: Cong on health minister's resignation

CBI should widen probe into FIR against Anil Deshmukh: HC

Scindia rewarded for delivering Madhya Pradesh to BJP

Narayan Rane's journey from Shiv Sena 'shakha pramukh' to Union minister

COVID-19: HC asks Centre to respond on steps taken to create buffer stock of oxygen in Delhi

PM Modi rejigs Cabinet; Sonowal, Scindia brought in; 12 ministers exit

Sonowal's roller-coaster journey to a second time berth in Modi cabinet

Ajay Bhatt: U'khand leader who led BJP to massive win in Assembly polls

Over 2.19 Cr Covid vaccine doses sent to states from July's supply: Govt

Bhupender Yadav: BJP's ever-dependable organisation man, parliamentarian in Cabinet now

Sisodia meets DU vice chancellor, discusses issues concerning govt-funded colleges

Army Chief Gen Naravane begins 2-day visit to Italy

Kishan Reddy thanks PM, Amit Shah for elevation as union minister

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी