पृथ्वी के तापमान में बढ़ोतरी, भुगतने होंगे विनाशकारी परिणाम

 

अगले 20 साल में तापमान में बढ़ोतरी की गंभीर सीमा को पार कर जाएगी पृथ्वी। सभी इलाकों को भुगतने होंगे विनाशकारी परिणाम। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, आशंकाओं से कहीं ज्यादा बड़ा है ग्लोबल वॉर्मिंग का खतरा। कार्बन उत्सर्जन में करनी होगी भारी कटौती। प्रकृति में इंसानी दखलअंदाजी से जलवायु परिवर्तनों में भी तेजी आई है। यहां तक कि हिंद महासागर भी तेजी से गर्म हो रहा है, इसका नतीजा यह होगा कि भारत में भी लू, बाढ़ का बढ़ेगा खतरा: आईपीसीसी रिपोर्ट में हुआ चौंकाने और चिंता में डालने वाला खुलासा. पिछले कुछ समय से भारत में मौसम का संतुलन बिगड़ा हुआ है, बीते दिनों में क्लाइमेट की सायकल देखें तो समझ में जाएगा कि बारिश, गर्मी और ठंड सभी तरह के मौसमों का समय और तीव्रता में परिवर्तन आया है। ठीक ऐसे ही समय में अब आईपीसीसी की नई रिपोर्ट में और भी चौंकाने वाली और चिंता की बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंद महासागर, दूसरे महासागर की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है। इसके साथ ही, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु के परिवर्तन के कारण भारत को लू और बाढ़ के खतरें बढ़ेंगे। क्लाइमेट चेंज 2021: फिजिकल साइंस बेसिसमें कहा गया है कि समुद्र के गर्म होने से जल स्तर बढ़ेगा जिससे तटीय क्षेत्रों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ेगा। रिपोर्ट के लेखकों में शामिल डॉ. फ्रेडरिक ओटो ने कहा, ‘भारत जैसे देश के लिए लू के प्रकोप में वृद्धि होने के साथ हवा में प्रदूषणकारी तत्वों की मौजूदगी बढ़ेगी और इसे कम करना वायु गुणवत्ता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम गर्म हवा के थपेड़े, भारी वर्षा की घटनाओं और हिमनदों को पिघलता हुआ भी देखेंगे, जो भारत जैसे देश को काफी प्रभावित करेगा। समुद्र के स्तर में वृद्धि से कई प्राकृतिक घटनाएं होंगी, जिसका मतलब उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के आने पर बाढ़ सकती है। ये सब कुछ ऐसे परिणाम हैं जो बहुत दूर नहीं हैं. भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) में वैज्ञानिक और रिपोर्ट की लेखिका स्वप्ना पनिक्कल ने कहा कि समुद्र के स्तर में 50 प्रतिशत की वृद्धि तापमान में बढ़ोतरी के कारण होगी। उन्होंने कहा, ‘हिंद महासागर क्षेत्र तेजी से गर्म हो रहा है। इसका मतलब है कि समुद्र के स्तर में भी तेजी से वृद्धि होगी। इसलिए, तटीय क्षेत्रों में 21वीं सदी के दौरान समुद्र के स्तर में वृद्धि देखी जाएगी। निचले क्षेत्रों और तटीय इलाकों में बाढ़ और भूमि का कटाव बढ़ेगा। इसके साथ, समुद्र के स्तर की चरम घटनाएं जो पहले 100 वर्षों में एक बार होती थीं, इस सदी के अंत तक हर साल हो सकती हैं रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्मी बढ़ने के साथ, भारी बारिश की घटनाओं से बाढ़ की आशंका और सूखे की स्थिति का भी सामना करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, ‘इंसानी दखल के कारण 1970 के दशक से समुद्र गर्म हो रहा है। धरती के बेहद ठंड वाले स्थानों पर भी इसका असर पड़ा है और 1990 के दशक से आर्कटिक समुद्री बर्फ में 40 प्रतिशत की कमी आई है तथा 1950 के दशक से ग्रीष्मकालीन आर्कटिक समुद्री बर्फ भी पिघल रही है. रिपोर्ट के लेखकों ने कहा कि अगले 20-30 वर्षों में भारत में आंतरिक मौसमी कारकों के कारण बारिश में बहुत वृद्धि नहीं होगी, लेकिन 21वीं सदी के अंत तक वार्षिक और साथ ही ग्रीष्मकालीन मॉनसून बारिश दोनों में वृद्धि होगी। पनिक्कल ने कहा कि अगर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में व्यापक पैमाने पर कटौती नहीं की जाती है तो वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री या दो डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखना संभव नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार दो डिग्री तापमान बढ़ने पर भारत, चीन और रूस में गर्मी का प्रकोप बहुत बढ़ जाएगा।

देश में अब तक 51 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 499 नए मामले। 447 मरीजों की हुई मौत। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कोविड-19 महामारी से सेना के 42,950 कर्मी, नौ सेना के 6808 और वायु सेना के 14,604 कर्मी पीड़ित हुए थे।

सरकार ने फैसला किया है कि अब विदेशी नागरिक भी भारत में कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन लेने के लिए CoWin पोर्टल पर पंजीकृत होने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

तोक्यो ओलिंपिक में पदक जीत भात लौटे एथलीट। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत। हवाई अड्डे के बाहर खूब बजे ढोल-नगाड़े। राजधानी के होटल अशोक में आयोजित स्वागत समारोह में लेंगे हिस्सा।

नेतरंग कस्बे में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप के मालिक ने रविवार को अपने पंप पर एक बोर्ड लगाया। इस बोर्ड पर उन्होंने लिखा कि नीरज नाम के हर व्यक्ति को सोमवार शाम 5 बजे तक 501 रुपये का मुफ्त ईंधन मिलेगा।

ओबीसी बिल लोकसभा में पास हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इसके तहत 1 करोड़ नए एलपीजी कनेक्शन बांटे जाएंगे।

गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है, सरकार पद्म पुरस्कारों को जन पद्म के रूप में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन या अनुशंसा करें।

ओपिनियन इंडिया में बात हुई कि कैसे दिल्ली रेप पीड़िता की आवाज उठाने वाली कांग्रेस एक दम से राहुल गांधी के सम्मान में मैदान पर उतर आई और इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई। दिल्ली की गुड़िया को भूली कांग्रेस? राहुल गांधी के सम्मान में मैदान में उतरी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 9वीं किस्त जारी की। उन्होंने डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर डिबेट का आयोजन। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में पहली बार भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे बैठक की अध्यक्षता। बोले, समुद्री व्यापार की बाधाओं को किया जाना चाहिए दूर। कहा कि हमारे ग्रह के भविष्य, अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महासागर बहुत महत्वपूर्ण हैं।

यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया बदलाव। अब फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम साढ़े 6 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है बैंक। इससे पहले PNB ने भी ब्याज दरों किया था बदलाव।

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के साथ गैंगरेप के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बताए गए हैं। वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। यह घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार रात आमता विधानसभा क्षेत्र के बंगनन में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवा टीएमसी नेता है, जबकि दूसरा एरिया प्रेसीडेंट है। इनके नाम जयानल मलिक और शेख शाहिद बताए गए हैं। घटना की शिकार महिला के पति ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इन सभी का कनेक्शन टीएमसी से बताया गया है। खबर के मुताबिक दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। मामले में दर्ज शिकायत के मुताबिक जिस दिन घटना हुई भाजपा कार्यकर्ता घर पर नहीं था। आरोपियों ने महिला के घर पहुंचकर आवाज लगाई। महिला को लगा कि उसका पति वापस आया है। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने महिला के बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद लोग मदद के लिए दौड़े और पीड़िता को उल्बेरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ता के मुताबिक उसकी पत्नी ने 5 लोगों को देखा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी बोल नहीं सकती। करीब डेढ़ साल पहले उसे दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसकी बोलने की क्षमता चली गई थी। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है यह घटना राजनीतिक बदला लेने के मकसद से अंजाम दी गई है। उसने बताया कि हालिया चुनाव में इस क्षेत्र में टीएमसी का वर्चस्व बढ़ा है। उसने कहा कि उन लोगों ने मेरी पत्नी के साथ ज्यादती की क्योंकि हम विपक्षी दल से आते हैं। वहीं टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने घटना को लेकर दुख जताया है।

अब नया LPG गैस कनेक्शन लेने के लिए नहीं काटने होंगे गैस एजेंसी के चक्कर। सरकारी ऑयल कंपनी IOC ने दी मिस्ड कॉल से डोरस्टेप कनेक्शन की सुविधा। मौजूदा ग्राहक मिस्ड कॉल देकर दोबारा भरवा सकेंगे सिलेंडर।

कश्मीर से सोमवार को बड़ी खबर सामने आई वहां के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

पेगासस जासूसी मामले में सरकार ने बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में कहा गया है कि NSO ग्रुप के साथ कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इस मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर के लिए निर्माण कार्य जोरों पर है। मंदिर की नीव की खुदाई आधी से ज्यादा हो गई है। इस बीच, राम भक्त श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मंदिर निर्माण का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब मायूस नहीं होना होगा।  श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर! जाली के पास खड़े होकर देख सकते हैं राम मंदिर का निर्माण .

भारत में आतंक फैलाने के अपने नापाक मंसूबों से पाकिस्तान बाज नहीं रहा है। वह आतंकवादी गतिविधियों के लिए लगातार साजिशें कर रहा है। आतंक फैलाने की उसकी एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने सोमवार को एक ऐसी ही साजिश से परदा उठाया। Punjab में आतंक की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, IED-टिफिन बम बरामद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। काकोरी कांड की वर्षगांठ पर शहीदों को याद करने के लिए सोमवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और शहीदों एवं क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम-मिजोरम सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में धर्म विशेष के खिलाफ रैली में भड़काऊ नारे लगाने के मामले में दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय की गिरफ्तारी हो सकती है।

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को बोर्ड ने उतीर्ण घोषित किया है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

 सरकार ने सोमवार को कहा कि सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को अक्षरश: लागू करने की दिशा में कदम उठाने को कहा गया है और इसमें 2030-40 के दशक में पूरी नीति को परिचालन करने की परिकल्पना की गई है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मोहम्मद जावेद के प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 के लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने और इस कार्य में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और अन्य संगठनों की सहायता करने के लिए एक एनईपी कार्यान्वयन योजना सार्थक तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस नीति में महत्वपूर्ण विषयों/ उप-विषयों के साथ-साथ इसके कार्यान्वयन के सिद्धांतों और कार्यप्रणाली के लिए अलग-अलग समय-सीमा दी गई हैं। उसी अनुसार सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को अक्षरश: लागू करने की दिशा में कदम उठाने को कहा गया है। प्रधान ने कहा कि गत 17 फरवरी को डॉ के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में एनईपी 2020 के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति के एक पैरा में 2030-40 के दशक में पूरी नीति को परिचालन करने की परिकल्पना की गई है जिसके बाद एक और व्यापक समीक्षा की जाएगी।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं, केवल 14 आदमी हैं।

जावेद अख्तर ने कंगना की याचिका को खारिज करने का किया आग्रह.

उत्तरी माली के कई गांवों में बंदूकधारियों ने हमले कर दिए और कई जिहादी नेताओं की हाल में गिरफ्तारी के प्रतिशोध में कम से कम 40 लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हिंसा माली, नाइजर और बुर्किना फासो की सीमाओं के निकट हिंसाग्रस्त क्षेत्र में हुई, जहां इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े चरमपंथी सक्रिय हैं। स्थानीय अधिकारी ओउमर सिस्से ने बताया कि हमलावर रविवार की शाम लगभग छह बजे औटागौना और कराउ समुदायों के बीच पहुंचे और खुद को जिहादी बताया। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेसको बताया, अधिकांश पीड़ित अपने घरों के सामने थे अन्य लोग मस्जिद जा रहे थे। यह हमला माली की सेना द्वारा दो जिहादी नेताओं को गिरफ्तार करने के एक हफ्ते बाद हुआ है, जिनकी औटागौना और कराउ के निवासियों ने निंदा की थी। चरमपंथी वर्षों से इस क्षेत्र में खतरा बने हुए हैं। जिहादी विद्रोहियों ने पहली बार 2012 में उत्तरी माली के शहरों पर कब्जा कर लिया था। हालांकि एक फ्रांसीसी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान में विद्रोहियों को अगले वर्ष शहरी केंद्रों से बाहर कर दिया गया था। विद्रोही जल्दी से ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से संगठित हो गए और उन्होंने सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हमले जारी रखे।

पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, केरल के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, बाकी तमिलनाडु, कोंकण और गोवा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, शेष उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और बाकी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की सम्भावना है।



Over 51 crore Covid vaccine doses administered in India: Govt

Jharkhand HC Chief Justice to weekly monitor CBI probe into mowing down of judge at Dhanbad

SC notice to Centre, others on plea seeking disclosure of data on Covid vaccine clinical trials

Quit India Movement's spirit energised youth of nation: PM Modi

Quit India Movement's spirit energised youth of nation: PM Modi

Economy-class ticket on Delhi-London flights available for Rs 1.03-1.47 L in Aug: Aviation Ministry

Seven-day stock of Covid vaccine left in Delhi: Vaccine bulletin

Defence ministry had no transaction with Israeli group

Written consent from parents, not sharing books among SOPs for students visiting Delhi schools

NIA keeps up raids against Jamaat-e-Islami members in Kashmir

Neither BJP, nor RSS had anything to do with India's freedom struggle, says Akhilesh

PM Modi chairs UN Security Council open debate on maritime security

UK High Court grants Nirav Modi permission to appeal on depression, suicide risk grounds

Delhi reports 39 COVID-19 cases, one death

Farmers' Jantar Mantar stir to end Monday evening, protests to continue at Delhi borders

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी