स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज पर देश भर से पुरस्कारों की बरसात

 

इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में मिले हैं कोरोना के 38 हज़ार से ज़्यादा नए केस। जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी। कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया खबरों के मुताबिक कर्नाटक के मंगलौर में कोरोनावायरस के 'एटा' वैरिएंट का मामला सामने आया है। हालांकि यह वैरिएंट नया नहीं है।

टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए गोल् जीतने वाले नीरज चोपड़ा को हर तरफ से बधाई मिल रही है। देश उनकी उपलब्धि पर गौरवान्वित है। बीसीसीआई ने नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टोक्यो ओलंपिक का आज समापन है। भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलिंपिक्स में जीता गोल्ड। एथलेटिक्स में भारत के नाम ओलिंपिक्स इतिहास का पहला पदक। व्यक्तिगत स्पर्धा में यह केवल दूसरा गोल्ड है। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था। तोक्यो में रेसलर बजरंग पूनिया भी ब्रॉन्ज ले आए। ओलिंपिक्स में भारत का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन। एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज जीते। इससे पहले लंदन ओलिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक जीते थे। 

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को घोषणा की कि वह टोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को एक वर्ष तक असीमित नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा देगी।

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच ओडिशा में एक अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया। वह उपचाराधीन कैदी था। उसके फरार होने से अन् लोगों में भी संक्रमण के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसका आज आखिरी दिन है।

कांग्रेस पार्टी ने अब दोबारा ट्वीट किया है कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर  लॉक्ड है हालांकि पहले अस्थाई तौर पर निलंबित होने की बात कही गई थी। उसके साथ यह भी कहा गया था कि रेस्टोर यानी एक्टिव कराने के लिए तय प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है, तब तक वो सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म के जरिए लोगों से जुड़े रहेंगे।

केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल, 2020 का पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किया विरोध। ममता ने बिल को देश के संघीय ढांचे के ख़िलाफ़ बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने इस पर चर्चा कराने की मांग की।

पोर्न फिल्में बनाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका। अदालत ने कुंद्रा की याचिका खारिज की। कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को ग़लत बताते हुए अदालत से दखल देने की मांग की थी। दूसरी ओर, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा से की पूछताछ।

10वीं और 12वीं के लिए 25 अगस्त से 15 सितंबर तक इम्प्रूवमेंट एग्जाम कराएगा CBSE 30 सितंबर को जारी होगी रिजल्ट की तारीख। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी जानकारी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम, कार और गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग फीस हटाई। ब्याज दरों में भी की कटौती। हाउसिंग लोन के रेगुलर पेमेंट पर EMI में भी राहत देगा बैंक। 30 सितंबर तक फायदा उठा सकते हैं ग्राहक।

मध्य प्रदेश के श्योपुर में लोगों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की गाड़ी का किया घेराव, कीचड़ भी फेंका। बाढ़ग्रस्त इलाके की जनता का आरोप- सरकार ने पहले आपदा की चेतावनी नहीं दी, जिससे बाढ़ में उनका सबकुछ तबाह हो गया।

अफगानिस्तान की सेना ने तालिबानियों पर की एयरस्ट्राइक। 385 तालिबानी मारे गए। इनमें से 30 के पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद अफगान सरकार और तालिबानियों के बीच चल रही है जंग।

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत। आखिरी दिन टीम इंडिया को 157 रनों की दरकार, 9 विकेट शेष। इससे पहले मेजबानों की दूसरी पारी 303 रनों पर सिमटी। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जमाया शतक, जसप्रीत बुमराह ने झटके पांच विकेट।

मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बचाई बाढ़ में फंसे 145 लोगों की जान.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आज शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। ये हमला कुलगाम के पोम्बई इलाके में हुआ।

संसद के मौजूदा मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते में 8 विधेयकों के पारित होने से सदन की उत्पादकता बढ़कर 24.2 प्रतिशत करने में मदद मिली है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार को दोमंजिला इमारत गिरने से 3 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसराइली सेना ने हमास के 2 ठिकानों को बनाया निशाना, आग लगाने वाले गुब्बारों का दिया जवाब.

ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए दूसरा और ट्रैक-एंड-फील्ड में पहला स्वर्ण जीतकर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को इतिहास रच दिया। भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज पर देश भर से पुरस्कारों कीबरसातहो रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के खिलाड़ी चोपड़ा के लिए 6 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी चोपड़ा को 2 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। ओलंपिक में पदक विजेताओं और अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के लिये भी पुरस्कारों की घोषणा की गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी चोपड़ा को एक-एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। बीसीसीआई ने अन्य पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। खट्टर ने कहा कि चोपड़ा को पंचकुला में बनने वाले एथलेटिक्स के सेंटर फॉर एक्सीलेंस का प्रमुख बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी खेल नीति के तहत नीरज को 6 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार, क्लास वन की नौकरी और सस्ती दरों पर प्लॉट दिया जाएगा। खट्टर ने घोषणा की कि पहलवान रवि दहिया और बजरंग पूनिया के सोनीपत और झज्जर जिले स्थित पैतृक गांवों में इंडोर कुश्ती स्टेडियम बनाया जाएगा। तोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता। प्रदेश सरकार की पदक नीति के तहत कांस्य पदक जीतने वाले पूनिया को ढाई करोड़ का नकद इनाम, सस्ती दर पर भूखंड और सरकारी नौकरी दी जाएगी। रवि दहिया ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले दूसरे पहलवान हैं। उन्हें 4 करोड़ रुपए की इनामी राशि के अलावा, प्रथम श्रेणी की नौकरी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक भूखंड सस्ती दर पर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को भी 50-50 लाख का नकद इनाम देगी और ओलंपिक की किसी भी स्पर्धा में चौथे स्थान पर आने वाले राज्य के खिलाड़ी को भी इतनी ही रकम दी जाएगी। अमरिंदर सिंह ने भी नीरज चोपड़ा की उपलब्धि की सराहना की और आधिकारिक बयान जारी करके उनके लिए 2 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। अमरिंदर ने कहा कि यह समूचे देशवासियों और पंजाबियों के लिए गर्व का मौका है। सेना में कार्यरत नीरज चोपड़ा के परिवार की जड़ें पंजाब में हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर यह घोषणा भी की कि रजत पदक विजेता मीराबाई चानु और रवि दहिया को भी 50-50 लाख रुपए क्रिकेट बोर्ड देगा। मीराबाई चानु ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में पहला पदक जीता था। रवि दहिया ओलंपिक में कुश्ती में सुशील कुमार (2012) के बाद रजत पदक जीतने वाली दूसरे पहलवान हैं। कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, बॉक्सर लवलीना बारगोहेन और बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को भी 25-25 लाख रुपए दिए जाएंगे। देश के लिए हॉकी में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम को भी 1.25 करोड़ रुपए बोर्ड देगा। कई निजी कंपनियों ने भी खिलाड़ियो के लिए इनाम और प्रोत्साहन की घोषणा की है। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स चोपड़ा को एक करोड़ का नकद इनाम देने के अलावा 8758 नंबर की एक विशेष जर्सी भी उनके सम्मान में जारी करेगी। गुरुग्राम स्थित रियेल एस्टेट कंपनी एलान ग्रुप के अध्यक्ष राकेश कपूर ने नीरज चोपड़ा के लिए 25 लाख के इनाम की घोषणा की तो वहीं इंडिगो ने एक साल के लिए उन्हें असीमित मुफ्त यात्रा की पेशकश की है। चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव के रहने वाले हैं। अभिनव बिंद्रा ने इससे पहले भारत के लिए 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा में पहली बार निशानेबाजी का स्वर्ण पदक जीता था। मणिपुर सरकार ने मीराबाई चानु को एक करोड़ रुपए और सहायक पुलिस अधीक्षक (खेल) का नियुक्ति पत्र दिया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रहीं राज्य की वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की जबकि झारखंड सरकार ने इसी टीम का हिस्सा रहीं अपने राज्य की दो खिलाड़ियों सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौदान ने भी पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे प्रदेश के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलाकांत शर्मा के लिए एक-एक करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान के पूर्वी भागों, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। हरियाणा, शेष मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, तटीय ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा के लक्षद्वीप भागों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों तथा तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, केरल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ भागों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा,तटीय कर्नाटक, और तेलंगाना के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, दक्षिण गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।



Johnson & Johnson's single-dose COVID-19 vaccine gets Emergency Use approval in India

Nadda to discuss poll strategy with UP BJP leaders

Bommai finally allocates cabinet portfolios

Over 2.29 crore Covid vaccine doses still available with states, UTs: Govt

Mumbai cops chase hoax bomb calls at Bachchan home, 3 stations

80 crore Indians got free ration during coronavirus pandemic: PM Modi

Shift in Conventional Workplace Wisdom

I didn't know it would be gold, unbelievable feeling: Neeraj Chopra

Rahul's Twitter account temporarily suspended, due process being followed for its restoration: Cong

All weekly markets in Delhi to reopen from Aug 9: Kejriwal

Policeman killed in militant attack in J&K's Kulgam

72 new COVID-19 cases, one more death in Delhi; positivity rate rises to 0.10 pc

PM Modi congratulates Bajrang Punia on winning Olympics bronze

Delhi University considering to name upcoming college after Sushma Swaraj

Neeraj scripts history with stunning javelin throw gold, India's first athletics medal at Olympics

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी