फिनलैंड लगातार 5वें साल सबसे खुशहाल देश



चीन में संक्रमण की फिर से लहर आने पर भारत हुआ अलर्ट। केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर किया आगाह। चिट्ठी में सबको चौकन्ना रहते हुए पांच बातों का ख्याल रखने को कहा है। इनमें जांच करना, पता लगाना, इलाज करना, टीकाकरण करना और कोविड अनुकूल व्यवहार करना शामिल है।

आज दो दिनों की भारत यात्रा पर जापान के पीएम फूमियो किशिदा दिल्ली पहुंचेंगे जहां वह 14वें सालाना भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। हमले के 23वें दिन रूस ने राजधानी कीव के अलावा लवीव शहर पर मिसाइलें बरसाईं। रूस अब यूक्रेन में सुरक्षित समझे जाने वाले इलाकों को निशाना बना रहा है। उधर, शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बातचीत। इस दौरान शी ने कहा- चीन और अमेरिका को विश्व शांति की कोशिशें करनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में लगातार पांचवें साल फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। हैप्पीनेस इंडेक्स में फिनलैंड लगातार 5वें साल पहलें नंबर पर। भारत की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत 139वें से 136वें नंबर पर आ गया है। यूनाइटेड नेशंस के एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स के मुताबिक, तालिबान के कब्जे वाला अफगानिस्तान सबसे ज्यादा नाखुश देश है।  डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड टाॅप 5 में खुशहाल देशों में शामिल हैं। जबकि अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें नंबर है। इस लिस्ट में भारत का नंबर 136वां है। पिछले बार भारत का नंबर 139वां था, यानी भारत की रैंकिंग में तीन पायदान का सुधार हुआ है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान 121वें रैंक के साथ भारत से बेहतर स्थिति में है। शुक्रवार को जारी की गई इस लिस्ट में सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया में बेहतर जीवन जीने में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सबसे बड़ा फॉल लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान की रैंक में आया। आर्थिक मंदी का सामना कर रहा लेबनान का नंबर 144 है। जबकि जिम्बाब्वे 143 नंबर पर रहा। पिछले साल अगस्त में तालिबान के फिर से सत्ता में आने के बाद से युद्ध से पीड़ित अफगानिस्तान, पहले से ही इस सूची में सबसे नीचे है। यूनिसेफ का अनुमान है कि अगर मदद दी गई तो वहां पांच साल से कम उम्र के दस लाख बच्चे इस सर्दी में भूख से मर सकते हैं। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट पिछले दस साल से बनाई जा रही है। इसे तैयार करने के लिए लोगों की खुशी के आंकलन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों को भी देखा जाता है। इसे तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक का स्केल दिया जाता है। हालांकि यूनाइटेड नेशन की यह लेटेस्ट रिपोर्ट यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पहले तैयार हो गई थी। इसलिए जंग से जूझ रहे रूस का नंबर 80 और यूक्रेन का नंबर 98 है। रिपोर्ट के को-ऑथर जेफरी सैक्स ने लिखा है- सालों से वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट का बनाने के बाद यह सीखा है कि सोशल सपार्ट, उदारता, गवर्नमेंट की ईमानदारी खुशहाली के लिए बेहद जरूरी हैं। विश्व के नेताओं को यह ध्यान रखना चाहिए। रिपोर्ट बनाने वालों ने कोरोना महामारी के पहले और बाद के समय का इस्तेमाल किया। वहीं लोगों की भावनाओं की तुलना करने के लिए सोशल मीडिया डेटा भी लिया। 18 देशों में चिंता और उदासी में मजबूत वृद्धि मिली। लेकिन, क्रोध की भावनाओं में गिरावट देखी।

पाकिस्तान की इमरान सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकार में शामिल पाकिस्तान मुस्लिम लीग- कायद के चीफ चौधरी परवेज इलाही का कहना है कि सरकार संकट में है और अब इसे बचाना मुश्किल है। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले अपनी पार्टी के भीतर ही बगावत का सामना कर रहे हैं इमरान खान। 28 मार्च को होनी है वोटिंग।

 फिल्म कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय ने फिल्म पर विवाद के चलते बड़ा फैसला लिया, सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात होंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मुस्तफा कमाल बोले कि कश्मीरी पंडितों का नरसंहार नहीं हुआ है। उन्होंने खुद पलायन किया। राजनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि नरंसहार के लिए कौन जिम्मेदार है ये सभी को पता है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कई झूठ दिखाए गए हैं। कश्मीरी पंडितों के पलायन के समय यहां राज्यपाल का शासन था।

बांग्लादेश में एक बार फिर कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस बार ढाका में स्थित इस्कॉन (ISKON) राधाकांता मंदिर पर गुरुवार शाम भीड़ ने धावा बोल दिया।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात अच्छी रही। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि उन्हें अध्यक्ष के रूप में बने रहना चाहिए, हमारे पास बस कुछ सुझाव थे जो साझा किए गए।

श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समर्थन देने समेत आर्थिक तथा सामाजिक मामलों में हर प्रकार के सहयोग का óश्वासन दिया है। भारत से लौटने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका का भारत के साथ मजबूत संबंध है। उनकी इस यात्रा के दौरान भारत ने श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से पार पाने में मदद के लिये एक अरब डॉलर की कर्ज सुविधा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के साथ हमारे बहुत घनिष्ठ संबंध हैं।

देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले मीडिया उद्योगों में से एक है और 2030 तक इसके 100 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने शुक्रवार को दुबई एक्सपो में भारतीय मंडप का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग फिलहाल 28 अरब डॉलर का है। उन्होंने कहा कि देश में उद्योग की जरूरत के अनुसार प्रतिभा और रचनात्मक कौशल है।

उद्योग संगठन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एमसीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु के वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में सामाजिक क्षेत्रों सहित कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खासतौर से ध्यान दिया गया है और ये प्रदेश के समग्र विकास को बढ़ावा देगा। राज्य की द्रमुक सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने कहा कि 2014 के बाद पहली बार राजस्व घाटा 7,000 करोड़ रुपये से अधिक कम होने का अनुमान है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 मार्च को समाप्त सप्ताह में 9.646 अरब डॉलर घटकर 622.275 अरब डॉलर पर गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पूर्व चार मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर जा पहुंचा था। आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के घटने की वजह से आई.

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सूक्ष्मवित्त कंपनी संबंध फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को ऋण देने के नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दीपक किंडो को गिरफ्तार किया, जो एक साल से अधिक समय से फरार था। ओडिशा पुलिस ने कहा कि संबंध फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किंडो को गिरफ्तार किया गया है।

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीआईएल) ने कहा है कि उसका 2024 तक अपने कारखाने के कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) अमित दोषी ने कहा कि वर्तमान में कंपनी के कारखाने के कर्मचारियों में 38 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य वर्ष 2024 तक 50 प्रतिशत का विविधता अनुपात हासिल करना है। अभी इस मामले में हमारे कारखानों में मौजूदा राष्ट्रीय औसत 38 प्रतिशत है।’’

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस दौरान आईटी पार्क में 181 नई कंपनियां खुली और 10,000 से अधिक नई नौकरियां सृजित हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘‘विकास से जुड़ी गतिविधियों, आईटी पार्कों पर ध्यान और सरकार की तरफ से दी गयी विभिन्न रियायतों ने केवल मौजूदा उद्यमियों को बरकरार रखने में मदद की, बल्कि नई कंपनियों को भी आकर्षित किया है।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में शुक्रवार को बढ़त देखी गई। हालांकि कच्चे तेल के फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार होने से यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ खुले। इस दौरान जापान के निक्की और चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक में बढ़त देखी गई, जबकि पेरिस, फ्रैंकफर्ट और लंदन के बाजारों में गिरावट रही। अमेरिकी वायदा कारोबार में भी बिकवाली देखी गई। जर्मनी का डैक्स 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 14,357.48 पर और पेरिस का सीएसी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 6,583.42 पर गया। ब्रिटेन का एफटीएसई-100 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 7,368.02 पर

पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मार्च है। स्टेनोग्राफर ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा एक के लिए केवीएस प्रवेश 2022 आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए अब आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल, 2022 है। केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

 भाजपा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए अग्निमित्र पॉल को और बिहार से बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। पॉल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

19 मार्च को पंजाब के 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित होगा। मान के मंत्रिमंडल में 4 दलित, 3 हिंदू, 3 जाट सिख होंगे। कैबिनेट में 1 महिला को भी जगह मिली है।

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। लखनऊ के अटल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 4 बजे होगा। 37 साल पुराना मिथक तोड़कर दोबारा सीएम बनेंगे योगी।

उत्तर प्रदेश के अमेठी के बाबूपुर गांव में होली के मौके पर रंग लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 5-6 लोग घायल हो गए।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

गोरखपुर में होलिका दहन शोभायात्रा में बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, चुनाव में मिली जीत सुशासन पर जनता की मुहर। अब हमारा लक्ष्य प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही अग्रणी राज्य बनाना भी है।

पिछले २४ घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण केरल और आंतरिक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और जम्मू क्षेत्र में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अंडमान और निकोबार तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं और हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। 20 और 21 मार्च को बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बन सकती है। विदर्भ के कुछ हिस्सों, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है।



Why not 'Lakhimpur Files' now? asks Akhilesh

COVID-19: Delhi reports 144 fresh cases, 1 death

Technical glitch delays services on three Delhi Metro lines

ED issues fresh summons to TMC's Abhishek Banerjee, wife in coal scam case

COVID-19: India reports 2,539 new cases, 60 deaths

Cyclone brewing in Bay of Bengal, A&N Islands to get heavy rains

AAP moves SC seeking expeditious conduct of Municipal polls in Delhi

Shah advocates enhanced trade, cultural ties, people-to-people contact with neighbouring countries

Over 3 lakh doses of Covid vaccine given to children aged 12-14 yrs on day 1

Priyanka meets UP leaders individually to discuss poll debacle

Gandhis reach out to dissenters, Rahul meets Hooda 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी