दुनिया में सैनिक खर्च

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि देशभर में कुकुरमुत्तों की तरह से अवैध कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। यह शहरी विकास के लिए बड़ा खतरा है, जिसके भयानक नतीजे हो रहे हैं। राज्य सरकारों के पास इनसे निपटने और इन्हें बनने से रोकने की समग्र योजना होनी चाहिए। कोर्ट ने इस मामले में सलाहकार नियुक्त कर उनसे पूछा कि सरकार इन अवैध कॉलोनियों को रोकने के लिए क्या कर सकती है।

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को निरस्त करने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को सुनवाई के लिए लिस्ट करने पर सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा। चीफ जस्टिस ने कहा कि इस पर अन्य जजों से विचार करना होगा। पांच जजों की बेंच की जरूरत होगी। चीफ जस्टिस ने गर्मी की छुट्टियों के बाद बेंच गठित करने पर विचार की सहमति जताई है।

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां तेज करने की योजना बनाई है। इसी दिशा में 13 से 15 मई तक उदयपुर में चिंतन शिविर होगा। इस शिविर के लिए पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने 6 एक्शन ग्रुप गठित किए हैं। इन समूहों मेंअसंतुष्टनेताओं को भी जगह दी गई है। पार्टी में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) की आमद पर कोई ऐलान नहीं हुआ, पर उनके दिए सुझावों पर चर्चा हुई।

दुनिया में सैनिक खर्चों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। साल 2020 की तुलना में 2021 में भारत का यह खर्च 0.9% बढ़कर 76.6 अरब डॉलर हो गया। सैनिक खर्च के मामले में अमेरिका टॉप पर है। दूसरे स्थान पर चीन आता है। सिपरी की रिपोर्ट में यह कहा गया है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने सोमवार को दुनिया की प्रमुख सेनाओं के सालाना खर्च पर रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, विश्व सैन्य खर्च 2021 में 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा सैन्य खर्च के मामले में अमेरिका टॉप पर है। इसके बाद चीन और फिर तीसरे नंबर पर भारत है। बात अगर भारत की करें तो चार साल पहले यानी 2018 में भारत की 5वीं पोजीशन पर था और तब कुल सैन्य खर्च 66.5 बिलियन डॉलर था। यानी 2021 तक इस खर्च में 10.1 बिलियन डॉलर (7.74 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।  0.7% बढ़ा ग्लोबल मिलिट्री एक्सपेंडिचर. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मिलिट्री एक्सपेंडिचर 2021 में 0.7% बढ़कर 2,113 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। 2021 में सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले पांच देशों में अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और रूस शामिल थे। टोटल एक्सपेंडिचर का 62% हिस्सा अकेले इन 5 देशों ने खर्च किया।

 

SIPRI के मिलिट्री एक्सपेंडिचर और आर्म्स प्रोडक्शन प्रोग्राम के सीनियर रिसर्चर डॉ. डिएगो लोपेज डा सिल्वा ने कहा- कोरोना महामारी के बाद सामने आई आर्थिक गिरावट के बीच भी सैन्य खर्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। महंगाई के कारण विकास दर में मंदी थी। हालांकि फिर भी सैन्य खर्च में 6.1% की बढ़ोतरी हुई।

 

भारत ने बढ़ाया था रक्षा बजट

भारत का सैन्य खर्च पिछले साल 76.6 बिलियन अमेरिकी डालर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सरकार ने 2020 की तुलना में 0.9% की बढ़ोतरी की। भारत ने चीन और पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव और सीमा विवादों के चलते सैन्य बजट बढ़ाया है। भारत का 76.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 5.87 लाख करोड़ रुपए का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरे नंबर पर है। यह 2020 से 0.9% और 2012 से 33% ज्यादा है। स्वदेशी हथियार उद्योग को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए 2021 के सैन्य बजट में 64% बजट निर्धारित किया गया थरिपोर्ट के मुताबिक 2021 में अमेरिकी सैन्य खर्च 801 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स तक पहुंच गया, जो 2020 के मुकाबले 1.4% कम है। 10 साल में अमेरिका ने मिलिट्री रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए 24% बजट बढ़ाया और हथियारों की खरीद पर खर्च में 6.4% की कमी की। दूसरे स्थान पर चीन है, जिसने डिफेंस पर 293 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए। यह 2020 की तुलना में 4.7% ज्यादा रहा। ब्रिटेन ने पिछले साल रक्षा पर 68.4 अरब डॉलर खर्च किए, जो 2020 के मुकाबले 3% ज्यादा रहा है। वहीं यूक्रेन पर दो महीने से हमला कर रहे रूस ने रक्षा खर्च में पांचवी पोजीशन बरकरार रखी है। रूस ने 2021 में अपना सैन्य खर्च 2.9% बढ़ाकर 65.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया था। यह वही समय था, जब वह यूक्रेनी सीमा पर अपनी सेनाओं को भेज रहा था। रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक सेना पर 20 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। यूक्रेन ने 2021 में अपनी सेना पर 5.9 बिलियन डॉलर खर्च किए, जो रूस के बजट के दसवें हिस्से से भी कम है। यूक्रेन ने मार्च में सेना पर करीब 10 अरब डॉलर खर्च किए थे। इसके बाद उसे नाटो और अमेरिका ने खुले हाथों से मदद की। इसलिए यह अंदाजा लगाना फिलहाल संभव नहीं है कि अप्रैल में उसने कितना खर्च किया।

CBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड के सेकेंड टर्म के एग्जाम आज से शुरू

दिल्ली: पोलैंड के विदेश मंत्री ZBIGNIEW RAU आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

गुरुग्राम में आग पर घंटों बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, आंधी के बाद दर्जनों झुग्गियां भी चपेट में आईं

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: आशीष मिश्रा समेत सभी आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी

रूस: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आज मास्को में, विदेश मंत्री लावरोव से होगी बातचीत

यूक्रेन में रूस के हमले से अबतक 2,665 नागरिक मारे गए और 3,053 से अधिक घायल हुए: यूएन का दावा

इंटरनेशनल स्केटिंग यूनियन ने रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगाया बैन

अलवर: गहलोत सरकार ने राजगढ़ नगर पालिका के एग्जिक्यूटिव ऑफिसर को भी सस्पेंड किया

 

 

हनुमान चालीसा विवाद पर गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका लगा है। उनकी FIR रद्द करने की याचिका को कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने दोनों को नसीहत भी दी कि किसी के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। याचिकाकर्ता (राणा दंपती) जन प्रतिनिधि हैं इसलिए उनकी जवाबदेही भी बड़ी है।

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को सोमवार को असम की कोकराझार अदालत से जमानत मिल गई, लेकिन उन्हें कुछ मिनटों के अंदर ही असम की बारपेटा पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया। मेवाणी को पीएम के खिलाफ ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

टेस्ला कंपनी के CEO इलॉन मस्क ट्विटर के अगले मालिक हो सकते हैं। मस्क ने इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदने के लिए जो डील पेश की थी, बताया जाता है कि ट्विटर उस पर फिर से विचार कर रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर मालिकाना हक मस्क को देने के लिए तैयार है। शर्तों को तय करने पर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि यह सौदा 43 अरब डॉलर का हो सकता है। इस बीच ट्विटर के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में ही 5.3% बढ़ गए हैं

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लगभग 44 डॉलर बिलियन में ट्विटर का अधिग्रहण करने का सौदा कर लिया है। ट्विटर ने इसकी पुष्टि कर दी कि वह 44 अरब डॉलर के सौदे में अरबपति उद्यमी एलन मस्क को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बेच रहा है।

लखनऊ: विधान सभा में नवनिर्वाचित 36 एमएलसी सदस्यों का शपथ समारोह आज

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने 30 अप्रैल तक धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकरों को हटाने के संबंध में सभी थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि लाउडस्पीकर पर हाई कोर्ट के आदेश का पालन होगा। हमने लगभग 125 लाउडस्पीकरों को हटा दिया है।

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी छोड़ने की घोषणा की। कहा- जल्द अपने पिता से मिलकर इस्तीफा दूंगा।' उन्होंने ट्वीट में लालू प्रसाद यादव, पार्टी, तेजस्वी, राबड़ी देवी, मीसा भारती और कांग्रेस के हरियाणा से विधायक चिरंजीव राव को टैग किया।

विभिन्न दलों के नेता लगातार आजम खां से से मुलाकात कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी आजम खां से मुलाकात की है। इन दिनों जिला कारागार में बंद हैं आजम खां। इससे पहले प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव और सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा उनसे मिलने पहुंचे थे। ओवैसी भी अपनी पार्टी मे शामिल होने का न्योता दे चुके हैं आजम खां को।

दिल्ली के अस्पतालों में 11 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच भर्ती किए गए संक्रमित मरीजों की संख्या 17 से बढ़कर 80 हो गई है। जबकि, होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों की संख्या में 6 गुना इजाफा दर्ज किया गया है। 11 अप्रैल को होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या जहां 447 थी। वह 24 अप्रैल को बढ़कर 2,812 हो गई।

यह हादसा हुआ है दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में। यहां एक निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। इस इमारत के मलबे में 5 मजदूरों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। सूचना के बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हरियाणा की बीजेपी सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी 18 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के वयस्क नागरिकों को मुफऱ्त में बूस्टर डोज लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बात की जानकारी दी है। इसमें कुल 300 करोड़ रुपये का खर्च का अनुमान लगाया गया है। जिसे राज्य सरकार वहन करेगी।प्रदेश में कुल 1 करोड़ 88 लाख नागरिकों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 16 यूट्यूब न्यूज चैनलों को बैन किया। इनमें 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान के यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल। इन चैनलों पर फेक न्यूज के जरिए सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का आरोप। इन यूट्यूब चैनलों को भारत में 68 करोड़ से अधिक लोग देखते थे।

सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा के हनुमान चालीसा विवाद में पॉलिटिक्स नए मोड़ ले रही है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार दंपति को भद्दी गालियां दी हैं। वहीं, दूसरी ओर राणा दंपति ने अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट की रुख किया है। यह जानना जरूरी है कि हनुमान चालीसा मामले में राणा दंपत्ति 6 मई तक न्यायिक हिरासत में हैं।

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका। हार्दिक पटेल के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज़। बताया जा रहा है कि हार्दिक बीजेपी नेतृत्व के संपर्क में हैं और दिल्ली में बीजेपी के एक बड़े नेता से मुलाकात भी कर चुके हैं। हाल ही में हार्दिक ने बीजेपी की तारीफ की थी और कहा था कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई नेतृत्व में निर्णय लेने की क्षमता का अभाव है।

कर्नाटक में हिजाब के बाद अब बाइबिल पर विवाद। बेंगलुरु के क्लेरेंस हाई स्कूल प्रबंधन ने फरमान जारी कर कहा स्कूल में बच्चों को बाइबिल लाना अनिवार्य। स्कूल के इस फैसले को लेकर हिंदू संगठनों ने इसे एजुकेशन एक्ट का उल्लंघन बताया। हिंदू जनजागृति समिति के राज्य प्रवक्ता मोहन गौड़ा ने दावा किया कि स्कूल गैर-ईसाई छात्रों को बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर कर रहा है।

भारत और पड़ोसी देशों में बीते 22 साल में हुए आतंकी हमले के आंकड़े काफी डरावने हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान टॉप पर है। जबकि, भूटान का नाम सबसे नीचे है। अफगानिस्तान में इतने दिनों में कुल 64027 हमले हुए। पाकिस्तान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, यहां यह आंकड़ा 29781 है। जबकि भारत में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। यहां कुल 23257 हमले हुए हैं। भूटान में सबसे कम 28 हमले हुए।

निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और पति रवि राणा को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका लगा है। हाई कोर्ट ने राणा दंपति की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने दोनों एफआईआर को कंबाइन करने से इंकार कर दिया है। वहीं, दूसरी एफआईआर में मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी से पहले 72 घंटे का नोटिस देने को कहा है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने 2024 लोकसभा और पार्टी संगठन के मामले पर अहम जानकारी साझा की है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने संगठन और राजनीति चुनौती को जांचने के लिए 8 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट दे दी। इस पर गहन बातचीत हुई है। उन्होंने जानकारी दी है कि इससे निपटने के लिए एंपावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 के गठन पर फैसला होगा। एम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप ही 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करेगा।

दुनिया की सबसे बुजुर्ग जापान की केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन। केन का जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के दक्षिण पश्चिम फुकुओका क्षेत्र में हुआ था। इसी साल राइट ब्रदर्स ने पहली बार उड़ान भरी थी और मेरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बनी थीं।

 IPL 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हराया। चेन्नई के सामने जीत के लिए 188 का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 176/6 का स्कोर ही बना सकी। 78 रन बनाने वाले अंबाती रायडू चेन्नई की ओर से टॉप स्कोरर रहे। वहीं पंजाब की ओर 88 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन प्लेयर ऑफ मैच बने।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी बने दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स। उन्होंने वॉरेन बफे को पीछे छोड़कर यह तमगा हासिल किया। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 59 साल के गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 123 दशमलव 7 अरब डॉलर हो गई है। जबकि वॉरेन बफे की कुल नेटवर्थ 121 दशमलव 7 अरब डॉलर है। इस लिस्ट में टेस्ला के एलन मस्क सबसे आगे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस, तीसरे पर बरनार्ड अरनॉल्ट और चौथे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स हैं।

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद पर रार कम होने का नाम नहीं ले रही है। खबर है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र की ऑल पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। यह मीटिंग लाउडस्पीकर विवाद पर चर्चा करने के लिए होनी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटाए जाएं। राज ठाकरे ने कहा था कि अगर 3 मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो वह खुद इन्हें हटाना शुरू कर देंगे।

जहांगीरपुरी में दो समुदायों के बीच हिंसा और तनाव के एक सप्ताह बाद भाईचारे की तस्वीर नजर आई। दोनों समुदाय के लोगों ने शांति का संदेश देते हुए रविवार शाम को तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा के दौरान छत से बरसाए गए फूल। दिल्ली पुलिस की पहल पर यात्रा निकालने का फैसला हुआ था।

कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता। लश्कर--तैयबा के डिप्टी कमांडर रेहान समेत तीन आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। इनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है। आरिफ हाजार उर्फ रेहान पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया है। वह मस्जिद के सामने पुलिस निरीक्षक परवेज, एसआई अरशिद और एक मोबाइल दुकानदार की हत्या में शामिल रहने का आरोप था।

फिर जीत से महरूम रही मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 36 रन से हराया। आईपीएल में रविवार को खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने नाबाद 103 रन की पारी खेली। लखनऊ ने मुंबई के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इस आईपीएल सीजन में मुंबई की यह लगातार आठवीं हार है।

जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के आईपीओ का निवेशकों को लंबे समय से इंतजार था मगर इसकी तारीख को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी कि इस तारीख को रहा है मगर हर बार ये महज कयास साबित हुए, मगर सोमवार को ये साफ हो गया कि एलआईसी का आईपीओ 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ब्रिटेन से अपने गृह देश लौटने के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है, जहां वह इलाज करा रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को मीडिया की खबर से मिली। 72 वर्षीय नवाज तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

दक्षिण पश्चिम जिले के मोहम्मदपुर इलाके से सोमवार शाम एक पुराना और जंग लगा हुआ ग्रेनेड बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा के उत्तरी तट और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी। अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, दक्षिण तटीय कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी हिमालय पर एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। गुजरात, बिहार, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।



Uniform Civil Code a good step, open to implement it in Himachal: CM Jai Ram Thakur

Sonia condoles demise of veteran Congress leader Sankaranaryanan

SC agrees to list after summer vacation pleas against abrogation of A-370

PM Modi congratulates French president Macron on his reelection

MP Navneet Rana lodged in Mumbai's Byculla jail, her MLA husband shifted to Taloja jail in Navi Mumbai

Active COVID-19 cases in country rise to 16,522

What happens in Ukraine will have impact on Indo-Pacific: EU chief

Haryana govt announces free Covid vaccine booster shots for 18-59 age group

Govt blocks 16 YouTube channels for spreading disinformation

Tweet row: Gujarat MLA Jignesh Mevani granted bail

Cong to constitute 'Empowered Action Group-2024', to hold 'Chintan Shivir' in Udaipur

India, EU decide to launch trade, technology council

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी