स्वीडन-फिनलैंड का NATO से जुड़ना रूस की सामरिक हार

 

ज्ञानवापी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिवलिंग को सुरक्षित रखने और नमाजियों को रोकें को कहा। सिविल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से किया इनकार। अब गुरुवार को सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता के वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि तमाम आदेश अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश की मूल भावना के खिलाफ हैं। अयोध्या मामले में शीर्ष अदालत ने उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 की धारा-3 और 4 की व्याख्या की थी, जो सभी धार्मिक स्थलों के चरित्र को उसी रूप में बनाए रखने से संबंधित है जैसा चरित्र 15 अगस्त, 1947 को था।

वादी पक्ष की ओर से शिवलिंग की जगह पर दर्शन-पूजन वजूखाने से शौचालय, मछलियों को हटाने की मांग पर बुधवार को सुनवाई होगी।

वाराणसी कोर्ट ने सर्वे कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया है। रिपोर्ट लीक करने पर कार्रवाई हुई है। कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह को रिपोर्ट जमा करने के लिए 2 दिन का वक्त दिया गया।

मथुरा में कृष्णजन्मभूमि को लेकर कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है। शाही ईदगाह सील करने की अपील की गई।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 17 मई को इमरजेंसी बैठक बुलाई है। ज्ञानवापी समेत कई मुद्दों पर चर्चा के लिए सभी सदस्यों को शामिल होने के निर्देश दिए गए।

अमित शाह ने बाढ़ को लेकर असम सरकार को दिया मदद का आश्वासन

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के घर पर CBI की रेड  हुई है। दिल्ली, चेन्नई के 9 जगहों पर छापेमारी हुई है। पैसा लेकर 250 चीनी लोगों के वीजा बनवाने को लेकर कार्ति चिदंबरम के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

पंजाब के किसान पुलिस द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के बाद राज्य की AAP सरकार के खिलाफ चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि हमारी 11 मांगें पूरी होने तक हमारा विरोध जारी रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली की सीमा पर किसानों ने जिस तरह से धरना दिया था, ठीक वैसे ही पंजाब में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर विरोध जारी है।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में किसी भी महिला पर हमला करने की हिम्मत करने वाले किसी भी पुरुष की बांह तोड़ देंगी।  पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने के एक दिन बाद बारामती से सांसद जलगांव में बोल रही थीं।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नई खुली शराब की एक दुकान पर मंगलवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया जिसमें 4 लोग घायल हो गए। एक घायल की मौत हो गई।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के जुरीमांज इलाके में वुलर झील में मंगलवार को आंधी के कारण नाव पलटने के बाद चार मार्कोस कमांडो को बचा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, मार्कोस कमांडो घेरा और तलाशी अभियान (CASO) का हिस्सा थे, जब उनकी नाव पलट गई, जिसके बाद सेना द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

हरियाणा: रोहतक में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार, 11 हथियार बरामद

गुना कांड: आरोपी छोटू उर्फ जहीर खान पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में अब तक 44 श्रद्धालुओं की मौत हुई

नोएडा: ऑटो चालक 21 मई तक लगवाएं मीटर, नहीं तो होगी कार्रवाई

UP: जिला जज और सेशन जज रैंक के 87 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 2 की मौत, कई घायल

ज्ञानवापी विवाद: नंदी के सामने की दीवार और मलबा हटाने पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई

बिजली कर्मियों पेंशनरों की अलग श्रेणी खत्म होने के बाद भी रियायती बिजली देने पर नियामक आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए इनके बिजली लोड के जांच के निर्देश दिए हैं।

कर्नाटक, खासकर बेंगलुरू में टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हाल के दिनों में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट के विरोध में किसानों को सब्जी को सड़क पर फेंकते हुए देखा जा चुका है।

नॉर्थ कोरिया में बुखार के 2 लाख 32 हजार नए केस, 6 की मौत

रूस ने यूक्रेन के अस्पतालों पर अबतक किए 226 हमले, 75 की मौत: WHO

पाकिस्तानी मूल के सांसद ने यूके संसद में उठाया यासीन मलिक का मामला, ब्रिटिश मंत्री बोले- हम करीब से नजर रख रहे हैं

बीते 13 मई को भारत ने गिरते उत्पादन और बढ़ती कीमतों को देखते हुए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद दुनिया में गेहूं का संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि भारत में कम उत्पादन और बढ़ती महंगाई ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। पश्चिमी देश नाराज तो चीन भारत के साथ.

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 77.67 पर खुला। इसके बाद यह 77.69 पर और नीचे गिर गया। पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले इसमें 14 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

यात्री जेट युन्नान प्रांत के कुनमिंग से चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर ग्वांगझू जा रहा था, जब यह गुआंग्शी क्षेत्र के वुझोउ शहर के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करीबी मुकाबले में 3 रन से शिकस्त मिली। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने हार की अहम वजह का खुलासा किया।

UP के 102 शहरों में स्मार्ट सड़कें-पार्किंग होंगी, मिलेंगी ये सुविधाएं

रोशनी हत्याकांड पर सियासत, आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेंगे अखिलेश

लखनऊ मेट्रो में किफायती सफर, अब 1400 रुपए में अनलिमिटेड घूमिए महीने भर

UP B Ed प्रवेश परीक्षा में आवेदन का टूटा तीन सालों का रिकॉर्ड

सीबीएसई की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, रिजल्ट भी जल्द आएगा

पॉलीटेक्निक चौराहा: बसों, ऑटो- रिक्शा मनमानी लगा रही जाम

15 फीसदी आंकड़े को पार नहीं कर पाए गेहूं खरीद केंद्र

राहत : वकालतनामा पर अब नहीं लगेगा 100 रुपये का कूपन

राहत : वकालतनामा पर अब नहीं लगेगा 100 रुपये का कूपन

टीईटी उत्तीर्ण बीएड डिग्री धारकों को प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक बढ़ी

संविदा पर नियुक्ति का आदेश नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

दिसंबर 2021 की बात है। यूक्रेन ने अमेरिकी दबदबे वाले सैन्य गठबंधन NATO से जुड़ने की इच्छा जाहिर की थी। पुतिन को यूक्रेन की ये कोशिश नागवार गुजरी और उन्होंने कीव पर 24 फरवरी 2022 को हमला कर दिया। ये NATO में जाने की कोशिश में लगे यूरोपीय देशों के लिए पुतिन की चेतावनी थी। हालांकि, यूक्रेन में युद्ध के करीब 3 महीने बाद हालात अब बदल गए हैं। रूस के सीमावर्ती 2 देशों फिनलैंड और स्वीडन ने 30 सदस्यों वाले NATO से जुड़ने की घोषणा की है। स्वीडन और फिनलैंड के NATO से जुड़ने की घोषणा को पुतिन के लिए दोहरे झटके के रूप में देखा जा रहा है। इसका कारण है कि स्वीडन और फिनलैंड 200 साल से तटस्थ रुख अपनाए हुए थे। स्वीडन और फिनलैंड की घोषणा से सिर्फ पुतिन की अंतरराष्ट्रीय छवि, बल्कि घर के अंदर भी उनकी इमेज को धक्का पहुंचा है। दरअसल, यूक्रेन पर पुतिन की सैन्य कार्रवाई के बाद स्वीडन-फिनलैंड अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उनके NATO से जुड़ने की सबसे प्रमुख वजह यही मानी जा रही है। वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि फिनलैंड और स्वीडन के मन में रूस को लेकर डर, संदेह और अविश्वास है। दरअसल, ये दोनों देश रूस के यूक्रेन पर हमले और पहले ही रूस द्वारा NATO में शामिल होने पर फिनलैंड-स्वीडन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देने से डरे हुए हैं। वहीं इसकी ऐतिहासिक वजह भी है-अतीत में रूस फिनलैंड का बहुत बड़ा हिस्सा हड़प चुका है। वहीं फिनलैंड-स्वीडन के आने से NATO का सैन्य रूप से भी घेरा रूस के आसपास और मजबूत होगा। कुल मिलाकर अगर फिनलैंड और स्वीडन NATO से जुड़ते हैं, तो ये पुतिन के लिए अच्छा कतई नहीं होगा।

  सोवियत संघ को रोकने के लिए 1949 में जब NATO बना तो उसके 12 सदस्य थे। लेकिन 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद NATO ने रूस के आसपास यानी पूर्वी यूरोप में काफी तेजी से अपना विस्तार किया और 1997 के बाद से ही इससे 14 और देश जुड़े हैं। इससे 1991 में 16 से इसके सदस्य देशों की संख्या बढ़कर अब 30 हो चुकी है। इनमें से 11 पूर्वी यूरोप के ऐसे देश हैं जो कभी मॉस्को के सैटेलाइट स्टेट हुआ करते थे और साथ ही 3 सोवियत संघ का हिस्सा रहे देश-एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया भी NATO से जुड़ चुके हैं। रूस हमेशा से NATO को अपने लिए खतरा मानता रहा है। रूस की 1300 किलोमीटर लंबी सीमा फिनलैंड से मिलती है। इसीलिए रूस फिनलैंड के NATO में जाने का विरोध करता है क्योंकि वह नहीं चाहता कि NATO उसके और करीब आए। फिलहाल नाटो के सदस्य देशों नॉर्वे, पोलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया की रूस के साथ करीब 1200 किलोमीटर लंबी सीमा है। अगर फिनलैंड भी NATO में जाता है, तो यह बढ़कर दोगुनी हो जाएगी।

   फिनलैंड के पश्चिम में गल्फ ऑफ बॉथनिया के पार स्वीडन बसा है। फिनलैंड करीब 700 साल तक स्वीडन का हिस्सा था। बाल्टिक सागर पर अधिकार को लेकर 1808-1809 में स्वीडन और रूस के बीच फिनिश युद्ध हुआ। सितंबर 1809 में यह युद्ध खत्म हुआ। इस दौरान स्वीडन का एक तिहाई क्षेत्र रूस के कब्जे में गया, जिसमें फिनलैंड भी था। फिनलैंड को रूसी साम्राज्य का ऑटोनॉमस हिस्सा बना दिया गया। 1917 में फिनलैंड, रूस से आजाद हुआ, लेकिन नवंबर 1939 में सोवियत यूनियन ने फिनलैंड पर हमला कर दिया। 1940 में फिनलैंड को मजबूरन सोवियत यूनियन के साथ संधि करनी पड़ी। फिनलैंड ने वादा किया कि वह तटस्थता के सिद्धांत पर अमल करेगा, बशर्ते कि उस पर हमला ना हो। यह संधि सोवियत संघ के खत्म होने से 1992 में रद्द हो गई। इसी साल रूस और फिनलैंड के बीच एक नई संधि हुई, जिसमें दोस्ताना  रिश्ते बनाए रखने की बात थी।

स्वीडन-फिनलैंड का NATO से जुड़ना रूस के लिए एक बड़ी सामरिक हार है. रूस के साथ हजारों किलोमीटर लंबी सीमा साझा करने वाले फिनलैंड के जुड़ने से NATO को अतिरिक्त खुफिया जानकारी मिल सकती है, जोकि युद्ध की स्थिति में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, पूर्वी बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर देखी गई। अगले 24 घंटों के दौरान, मेघालय, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। तमिलनाडु, रायलसीमा और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी भारी संभव है। पश्चिमी हिमालय, बिहार के पूर्वी हिस्सों और पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।



Covid: 393 new cases, 2 more deaths in Delhi, positivity rate 3.35 pc

Lot of stories to explore in India, says PM; invites global filmmakers

Gyanvapi mosque survey report not ready, Commission to seek more time from court

Rajnath Singh launches 2 indigenously built warships 'Surat' and 'Udaygiri', says will add might to Navy's arsenal

Plea by TMC MP, wife: SC stays HC order, says ED can examine them in Kolkata

Twitter deal 'cannot move forward' until CEO proves bot numbers: Musk

HM Amit Shah reviews JK security; takes stock of Amarnath Yatra preparations; UT admin to provide RFID to every pilgrim

Delhi, Israel can work together towards ensuring peace and welfare for humanity: Kejriwal

Gyanvapi: SC directs DM, Varanasi to ensure protection of area where ‘Shivling' found in survey

CBI to probe paper leak of HP cops recruitment test: CM

Stopped from entering capital, Punjab farmers sit on protest near Chandigarh-Mohali border

Gyanvapi case: Varanasi court removes advocate commissioner Ajay Mishra

DoT likely to move 5G spectrum auction proposal to Cabinet next week

Jammu civic body passes resolution to remove illegal loudspeakers from religious, public places

Naveen Srivastava appointed India's envoy to Nepal

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी