अंटार्कटिका बर्फ में घातक माइक्रोप्लास्टिक कण

 

जानवरों को कोरोना से बचाने के लिए हरियाणा में बना टीका, एनोकोवैक्स डेल्टा ओमिक्रॉन वैरिएंट से देगा सुरक्षा टीके के अलावा श्वान में कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए एक जांच किट भी लॉन्च की गई। अभी तक बाजार में इस तरह की कोई किट उपलब्ध नहीं है। इसे कैन कोव-2 एलाइजा किट नाम दिया है। 

अंटार्कटिका में गिरी ताजा बर्फ में मिले घातक माइक्रोप्लास्टिक कण, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता. वैज्ञानिकों ने बताया कि अंटार्कटिका क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। पिछले अध्ययनों में पाया गया कि माइक्रोप्लास्टिक के कण पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव डालते हैं। वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक में ताजा गिरी बर्फ में माइक्रोप्लास्टिक का पता लगाया है, जिसके बारे में उनका कहना है कि इससे बर्फ के पिघलने में तेजी आने से जलवायु को प्रभावित करने की क्षमता है। अंटार्कटिक क्षेत्र के लिए एक गंभीर खतरे को रेखांकित करते हैं। पूर्व के अध्ययन में पाया गया कि माइक्रोप्लास्टिक (चावल के दाने से बहुत छोटे प्लास्टिक के टुकड़े) का पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह जीवों में विकास, प्रजनन और सामान्य जैविक कार्यों को सीमित करता है तथा इंसानों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि उस समय हवा में माइक्रोप्लास्टिक की उपस्थिति की जांच करने वाले कुछ अध्ययन हुए थे लेकिन यह पता नहीं था कि यह समस्या कितनी व्यापक थी। जब एलेक्स एवेस ने 2019 में अंटार्कटिका की यात्रा की, तो हम आशान्वित थे कि उन्हें इस तरह के दूरस्थ स्थान में माइक्रोप्लास्टिक नहीं मिलेगा। प्रयोगशाला में जांच करने पर शोधकर्ताओं ने पाया कि रॉस आइस शेल्फ पर दूरस्थ जगहों से एकत्र किए गए प्रत्येक नमूने में प्लास्टिक के कण थे। एवेस ने कहा, ‘‘यह दुखद है, लेकिन अंटार्कटिक की ताजा बर्फ में माइक्रोप्लास्टिक का पता लगाना दुनिया के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्लास्टिक प्रदूषण की सीमा को उजागर करता है। एवेस ने कहा, ‘‘हमने अंटार्कटिका के रॉस क्षेत्र में 19 जगहों से बर्फ के नमूने एकत्र किए और इन सभी में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी मिली।’’ माइक्रोप्लास्टिक के संभावित स्रोतों की जांच की गई। शोधकर्ताओं ने कहा कि वायुमंडलीय मॉडलिंग से संकेत मिला कि माइक्रोप्लास्टिक हवा के माध्यम से हजारों किलोमीटर दूर पहुंचा। हालांकि, यह भी संभावना है कि अंटार्कटिका में इंसानों की उपस्थिति से माइक्रोप्लास्टिक वहां पहुंचा हो।

भारतीय जनता पार्टी ने उन चार राज्यों में से तीन में जीत दर्ज की, जहां 16 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने राजस्थान में तीन सीटें बरकरार रखीं, लेकिन हरियाणा में उसे झटका लगा है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास भूकंप के झटके।

देश में बढ़ती पत्थरबाजी की घटनाओं पर काशी धर्म परिषद के संतों की आज बैठक।

भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल UN चीफ के प्रौद्योगिकी दूत नियुक्त

हिज्बुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी कुलगाम में मारा गया है। कुलगाम के खांडीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि जैसे जैसे जानकारी आएगी उसे साझा किया जाएगा। बता दें कि हाल के दिनों में टारगेट किलिंग के बाद आतंकियों के खिलाफ नई रणनीति के साथ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है।

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे हिमाचल और उत्तराखंड में एलएसी के दौरे पर हैं। लोकल कमांडर्स से मुलाकात की, साथ ही फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों से भी मिले। जल्द ही चीन के साथ भारत की 16 वें दौर की बातचीत होने वाली है।

पासिंग आउट परेड शुरू, देश को आज मिलेंगे 288 युवा अफसर, मित्र देशों के 'लाल' भी माटी को करेंगे नमस्कार देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को 377 जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी परेड में सलामी ली। इनमें से 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को आज मिलेंगे। साथ ही आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी पास आउट हो रहे हैं।   

आईएमएफ : निर्यात प्रतिबंध में ढील देने के भारत के फैसले से घटेंगी गेहूं की वैश्विक कीमतें. गेहूं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें 2008 के बाद अब इतनी बढ़ी हैं। इसकी वजह कुछ प्रमुख निर्यातक देशों में उपज की कमी से वैश्विक स्तर पर उपलब्धता कम होना, यूक्रेन और भारत समेत गेहूं निर्यात नहीं होना। इसके अलावा 2022-23 में आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण भी दबाव बढ़ रहा है। 

शिक्षकों को रिसर्च का अवसर देगा सीबीएसई, बोर्ड ने लर्निंग फ्रॉम प्रैक्टिसनर्स कार्यक्रम शुरू किया. प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को अनुदान मेंटरशिप सहायता भी प्रदान की जाएगी। अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षकों को एक साल की अवधि में तीन किस्तों में 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

चीन : जल्द शादी और बच्चे पैदा करने पर मजबूर कर रही सरकार, यह है पूरा मामला . चीनी नागरिकों का कहना है कि उनके माता-पिता ने उस यातना को सहा है, जब सरकार ने एक बच्चे की नीति को लागू किया था। जबरन लाखों गर्भपात कराए गए। दूसरा बच्चा करने वालों को जुर्माना और जेल भी होती थी।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गोलीबारी, एक महिला समेत दो लोगों की मौत। पुलिस के एक जवान की गोली लगने से एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। गोलीबारी बांग्लादेश उप उच्चायोग कोलकाता से 50 मीटर की दूरी पर पार्क सर्कस में हुई है।

राजस्थान में कांग्रेस का 3 राज्यसभा सीटों पर कब्जा हुआ। प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला जीते वहीं BJP उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी को भी जीत मिली।

यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास दायर बेंगलुरु स्थित आईटी सेवाओं की दिग्गज कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट से पता चला है कि विप्रो के सीईओ को वित्त वर्ष 22 की अवधि के दौरान भारत में सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी इंडस्ट्री के सीईओ हैं।

ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में एक और समन भेजा है। उन्हें 23 जून को जांच में शामिल होने को कहा गया है। इससे पहले उन्हें 8 जून का समन भेजा गया था।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की मौत की खबरों के बीच उनके परिवार ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वो वेंटिलेटर पर नहीं हैं, मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जहां से रिकवरी संभव नहीं है।

इस महीने केसीआर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के नेता तेजस्वी से मिलने के लिए पटना जाने की तैयारी कर रहे हैं। तेजस्वी, केसीआर से हैदराबाद में मिल चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश के इतिहासकारों से अतीत का गौरव सामने लाने की अपील की।  शाह ने कहा कि अतीत का गौरव सामने आने से उज्जवल भविष्य के निर्माण में मदद मिलेगी। ईएनटी सर्जन ओमेंद्र रत्नू की पुस्तक 'महाराष्ट्र: थाउजेंड ईयर वार फॉर धर्मा' का विमोचन करने के मौके पर शाह ने यह बात कही।

जेडीएस के प्रमुख और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया जेडीएस विधायकों पर अपनी पार्टी को वोट नहीं देने के लिए बजाए कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने का दबाव बना रहे हैं। सिद्धारमैया के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि जेडीएस के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं, इस पर कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि हां, निश्चित रूप से। वह उन पर जेडीएस को वोट नहीं देने का दबाव बना रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के बाहर पुलिस के एक जवान की गोली लगने से एक महिला बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली।

पंजाब आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस साउथ रेंज स्पेशल सेल ने बिश्नोई की चार दिन की हिरासत मांगी थी।

उत्तर प्रदेश के वन मंत्री अरुण सक्सेना के भतीजे अमित कुमार के खिलाफ एक होमगार्ड अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के लगभग एक हफ्ते बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों ने होमगार्ड बटालियन कमांडर को सार्वजनिक रूप से पीटा, उनकी वर्दी फाड़ दी और गाली दी।

मध्यप्रदेश में बीते 15 दिनों में मुस्लिम से हिंदू बनने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया। रतलाम के आम्बा में 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म त्याग कर अपनाया हिंदू धर्म। परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह का नाम अब राम सिंह हो गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 10 जून से ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://hpbose.org/Home.aspx पर 1 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए 8 विषयों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने माइंस इंस्पेक्टर की भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2022 है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर, वाइस प्रिंसिपल, मास्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर समेत सीनियर लेक्चरर के 161 पदों पर वैकेंसी निकली है। 30 से 55 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स 16 जून तक UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विरोध में यूपी में सहारनपुर, मुरादाबाद प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। इसके बाद सीएम योगी ने  शांति व्यवस्था भंग करने वालों को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए।

दिल्ली से बंगाल तक प्रदर्शन जामा मस्जिद में नमाज के बाद नारेबाजी हुए। हावड़ा में आगजनी हुई यूपी के कई शहरों में नमाज के बाद नारेबाजी और प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में पुलिस पर पथराव हुआ। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हुए। अब तक 109 गिरफ्तार हुए। झारखंड के रांची में भी जुमे की नमाज के बाद हंगामा-आगजनी हुई। जवानों पर फायरिंग के बाद शहर में कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद किया गया। पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी पर नुपुर शर्मा की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले AIMIM के 30 कार्यकर्ताओं को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पैगंबर मोहम्मद के बारे में नुपूर शर्मा के बयान पर सियासत भी गर्म है। असदुद्दीन ओवैसी सहित मुस्लिम धर्म गुरु जहां नुपूर शर्मा को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा की पूर्व नेता के समर्थन में भी आवाजें उठ रही हैं। भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं उन्होंने भाजपा से निलंबित नुपूर शर्मा का बचाव किया है। साध्वी प्रज्ञा ने शुक्रवार को किसी का नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग हिंदू धर्म के देवी-देविताओं को अपमानित एवं अपनी विधर्मी मानसकिता प्रकट करते हैं। साध्वी ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में साध्वी ने लिखा कि 'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।' इस बयान को नुपूर शर्मा के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह शहर में सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू, सेना बुलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मस्जिद में दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पूरे चिनाब वैली, किश्तवाड़ रामबन में मोबाइल इंटरनेट सेवा रोकी गई। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक शहर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशों के बाद कर्फ्यू लगाया गया है।

अमेरिका के मैरीलैंड में एक मशीन फैक्ट्री में घुसकर दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। इस हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। घटना के बाद खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तथा जम्मू कश्मीर और मराठवाड़ा के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, आंतरिक ओडिशा और पूर्वी बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई। अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।



Protests erupt outside Jama Masjid demanding Nupur Sharma's arrest

RS polls: BJP banks on 'miracle', Cong on numbers

SC dismisses pleas seeking special stray round of counselling for NEET-PG

Communal tension: Curfew in Doda, Kishtwar districts; Internet snapped in Bhaderwah, Kishtwar towns

Those who ruled country for long never took interest in development of tribal areas: PM Modi attacks Cong

Woman raped in Delhi hotel by Hyd man she met on dating app

Delhi CM urges Haryana to release additional water in Yamuna on humanitarian grounds

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी