आजाद भारत में जन्मीं पहली शख्सियत- राष्ट्रपति मुर्मू

 

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू आज लेंगी शपथ, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी. चीफ जस्टिस रमण 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी को दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ, सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली आजाद भारत में जन्मीं पहली शख्सियत होंगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के चलते ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नई दिल्ली इलाके में कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि लोग सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर आने से बचें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम आखिरी संबोधन, बोले-भारत का लोकतंत्र सभी को मौका देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवंगत हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

द्रोपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज नाम के एक छोटे से जगह में हुआ है। राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने से पहले द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू 15 वें महामहिम के रूप में चुनी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 64% (6,76,803) वोट मिले।  द्रौपदी मुर्मू एक अनुसूचित जाति के समुदाय से संबंध रखती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक अध्यापिका के रूप में की थी धीरे-धीरे उनकी प्रचलिता बढ़ने लगी और वह राजनीति में चली आई। इसके बाद उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से विवाह किया और उनके दो बेटे और एक बेटी हुई। मगर दुर्भाग्यवश उनके दोनों बेटों की मृत्यु हो गई।  इनके दादा दादी कई सालों तक गांव के प्रधान रहे थे। उनकी पुत्री का विवाह हो चुका है जो इस वक्त उड़ीसा के भुवनेश्वर में रहती है। 1997 में पंचायत परिषद का इलेक्शन जीतकर उन्होंने अपना कदम राजनीति में रखा। उन्होंने भाजपा के साथ खुद को जोड़ा और काफी दिनों तक एक प्रमुख चेहरे के रूप में कार्य किया। द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव के विद्यालय में ही हुई है। उड़ीसा में अपने गांव से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह भुवनेश्वर चली गई। भुवनेश्वर में राम देवी महिला कॉलेज से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त किया। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया। इस प्रक्रिया में उड़ीसा के बिजली विभाग में उन्हें जूनियर असिस्टेंट के पद पर नौकरी मिली। उन्होंने 1979 से लेकर 1983 तक बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने घर से ही कुछ कोर्स की पढ़ाई को पूरा किया और 1994 में रायरंगपुर के अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन में टीचर के तौर पर काम किया। उन्होंने इस एजुकेशनल सेंटर में 1997 तक टीचर के तौर पर काम किया, जहां इनकी कार्य प्रतिभा को देखकर इनकी प्रचलिता बड़ी तेजी से बढ़ने लगी जिसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले में रायरंगपुर नगर से 2000 से 2009 के बीच दो बार विधायक का चुनाव जीता। 2000 और 2004 के बीच द्रौपदी उड़ीसा के वाणिज्य, परिवहन, और मत्स्य पशुपालन संस्था विभाग के मंत्री रही। इसके बाद 2009 में विधायक के पद से वो हटी, और कुछ सालों तक उन्होंने किसी भी पद पर तीव्रता से कार्य नहीं किया। द्रौपदी मुर्मू के पिता बिरंजी नारायण टूडू, उड़ीसा के मयूरभंज जिले में एक साधारण व्यवसाय चलाते थे। इनका परिवार उड़ीसा के बैदापोसी नाम के गांव में रहता था।

कनाडा पहुंचे पोप, मूल निवासियों के बच्चों पर अत्याचारों की मांगेंगे माफी, हजारों बच्चों की हुई थी मौत. वेटिकन के प्रवक्ता ने बताया कि पोप एक अप्रैल को वेटिकन सिटी में तीनों कनाडाई समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से माफी मांग चुके हैं। अब 24 से 30 जुलाई की यात्रा के दौरान पीड़ितों और उनके परिवारों से माफी मांगेंगे।

केरल के बाद अब दिल्ली में भी मिला मंकीपॉक्स का मामला, देश में अब तक सामने आए 4 मामले।

केंद्र सरकार ने ध्वज संहिता में बदलाव किया है। इसके साथ अब तिरंगे को दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है। साथ ही मशीन और पॉलिएस्टर से बने ध्वजों का उपयोग करने की भी अनुमति होगी। सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने जा रही है।

जिन लोगों ने इनकम टैक्स अब तक नहीं भरा है उनके लिए जरूरी खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार आयकर रिटर्न भरने की 31 जुलाई की समयसीमा आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है। उसका मानना है कि ज्यादातर रिटर्न निर्धारित तारीख तक भर दिये जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई थी।

इनकम की रिटर्न दाखिल करने से लेकर उनके वेरिफिकेशन प्रोसेस, जांच, मूल्यांकन और अपील तक के पूरे जीवन चक्र को अब 'फेसलेस असेसमेंट' पहल के माध्यम से एंड-टू-एंड डिजिटाइज किया गया है, जिससे रिटर्न की प्रोसेसिंग और रिफंड जारी करना में काफी सुधार हुआ है। यह बात केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कही। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इनकम टैक्स का वर्तमान स्वरूप पहली बार इसी दिन 1860 में पेश किया गया था।

एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई।

ईडी ने कहा- पार्थ चटर्जी दे रहे डॉन की तरह धमकी, भुवनेश्वर एम्स किया जाएगा शिफ्ट.ईडी ने कोर्ट में कहा कि पार्थ चटर्जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं है। उनकी जांच भी की जा चुकी है। ईडी ने कहा कि वह धमका रहे हैं और किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं।

इस बार 25 जुलाई 2022 को सावन माह का दूसरा सोमवार व्रत है और इसी दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत का बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है।

हैदराबाद: रामास्वामीगंज में जुलूस के दौरान 'पोथराजू' पर हमला, इलाके में तनाव

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही-ईदगाह मामले में आज से रोजाना होगी सुनवाई

मध्य प्रदेश: आज से 5 दिन के लिए शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज हिमाचल प्रदेश का दौरा

सुप्रीम कोर्ट में आधार को वोटर कार्ड से जोड़ने के मामले में सुनवाई आज

यूपी: पूर्व MLA विजय मिश्रा का बेटा गैंगरेप और धोखाधड़ी के आरोप में पुणे से अरेस्ट

पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की आज PMLA कोर्ट में होगी पेशी

पवन खेड़ा, जयराम रमेश और कांग्रेस को स्मृति ईरानी ने भेजा कानूनी नोटिस।

बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के कथित तौर पर सोनिया गांधी के लिए ‘‘आपत्तिजनक भाषाका इस्तेमाल करने पर कांग्रेस सख्त। कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चिट्ठी लिखकर माफी की मांग की। साथ ही, ऐसा दोबारा होने पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।

कुलदीप बिश्नोई ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, भाजपा में जाने की अटकलें तेज।

मध्यप्रदेश के शाजापुर में देश विरोधी नारे लगे। 17 जुलाई को SDPI की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। निकाय चुनाव में जीत के बाद देश विरोधी नारेबाजी के मामले में नवनिर्वाचित पार्षद समीउल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया। VHP और बजरंगदल की शिकायत पर गिरफ्तारी हुई।

ऋषि सुनक बोले- पीएम बना तो शरणार्थी नीति बनाऊंगा व्यावहारिक, संसद तय करेगी शरणार्थियों की संख्या. ऋषि सुनक फिलहाल दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस से पिछड़ते दिख रहे हैं। अंतिम फैसला पांच सितंबर को मतदान के आधार पर होना है। रविवार को सुनक ने पार्टी कार्यकर्ताओं व ब्रिटेन के लोगों के सामने देश की सुरक्षा को लेकर दस सूत्रीय योजना पेश करते हुए कहा कि वह ईसीएचआर की शक्तियों पर अंकुश लगाएंगे।

चीन और भारत के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत के बाद भी नहीं सुधरा चीन। उसके लड़ाकू जेट पूर्वी लद्दाख में तैनात भारतीय सैन्य बलों को भड़काने की कोशिश में हैं> चीनी विमान बीते 3 से 4 हफ्तों में नियमित रूप से एलएसी के करीब उड़ान भर रहे हैं। भारतीय वायु सेना के जवान जिम्मेदारी को साथ उनका जवाब दे रहे हैं।

छपरा में बम विस्फोट से तीन मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त। धमाका इतना जोरदार था कि करीब 2 किमी तक आवाज सुनी गई। विस्फोट में 3 लोगों की मौत की खबर है,जबकि 5 लोग जख्मी हैं।

राजनिवास सूत्रों का दावा है कि 2022-23 की पहली तिमाही में सरकारी राजस्व में 1484 करोड़ रुपये की वृद्धि नहीं हुई। दिल्ली सरकार की तरफ से जो झूठ गढ़ा गया है, वह वास्तव में उत्पाद राजस्व शुल्क है।

उत्तर प्रदेश में बिजनौर में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने सांप्रदायिक साजिश रचने की कोशिश की थी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी  के भाई की अवैध संपत्ति  के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है, गैंगस्टर एक्ट  के तहत अफजाल अंसारी  की 15 करोड़ की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। अफजाल अंसारी के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है,

गिरफ्तार आरेापियों की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद निवासी आर्यन नायक (29) और श्यामसुंदर (28) पुत्र देवेंद्र शाह के रूप में हुई। ये 500 लोगों के साथ ठगी और उतने ही लोगों से ठगी का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस उनके चार साथियों की तलाश कर रही है।

शाही मस्जिद के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि वह केस के कमजोर बिंदुओं की जानकारी अदालत को बिंदुवार देेंगे। उनकी ओर से अधिवक्ता जीपी निगम, नीरज शर्मा, अबरार अहमद, सौरभ मौजूद रहेंगे। 

डीजीसीए ने 18 जुलाई के आदेश में कहा है कि इन विशेष ऑडिट के दौरान हैंगर और स्टोर, कंपनियों के कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की कमी पड़ताल भी की जाएगी।

  मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, पेंड्रा रोड, झारसुगुडा, चांदबली से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। यह समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे कच्छ और दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तरों पर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान, सौराष्ट्र और कच्छ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा और विदर्भ, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, उत्तरी पंजाब, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप राजस्थान के शेष हिस्सों और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश संभव है।



Cong MLA Kuldeep Bishnoi meets BJP chief Nadda, CM Khattar

Security, youth's future in danger with this 'new experiment': Rahul Gandhi on Agnipath

Delhi man tests positive for monkeypox

Droupadi Murmu to take oath as President on Monday followed by 21 gun salute

India records 36 new Covid fatalities

Monkeypox: Centre holds high-level meeting as India's tally climbs

India to set up joint theatre commands of tri-services: Rajnath Singh

‘Har Ghar Tiranga' campaign: Mufti accused J&K admin of ‘forcing' people to buy tricolour

Guj: Delhi CM Kejriwal to visit Somnath temple, hold townhall of traders in Rajkot on Jul 26

Mumbai police serve notices prohibiting unlawful assembly to Aarey protestors

Separate isolation ward set up at Delhi's LNJP Hospital for treating monkeypox cases

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी