हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा

 

हिंदी दिवस की शुुभकामनाएं

आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी उन भाषाओं में शुमार है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाज़ा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। हिंदी दिवस की शुुभकामनाएं . हिंदुस्तान की मातृभाषा और आधिकारिक राजभाषा हिंदी भले ही राष्ट्रभाषा के तौर पर मान्यता न पा पाई हो, मगर विदेशों में भी इसका दम-खम और इसे बोलने वाले देखने को मिल जाते हैं। 

हम में से बहुत से ऐसे लोग है, जो इंग्लिश ना आने और हिंदी बोलने के कारण खुद को दूसरों से कमतर मानते हैं। यहीं नहीं कुछ तो ऐसे भी है जो हिंदी बोलने पर शर्मिंदगी महसूस करते है और इसे अपनी नाकामियाबी की वजह मानते हैं। लेकिन आज भी देश और दुनिया में ऐसे कई लोग है, जो हिंदी से ना केवल प्रेम करते हैं, बल्कि इस पर गर्व भी करते हैं। उन्हीं लोगों के प्यार और विश्वास के कारण आज हिंदी दुनिया की तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन गई है। 61.5 करोड़ लोगों की भाषा हिंदी .अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर जारी वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के 22वें संस्करण इथोनोलॉज के मुताबिक दुनियाभर की 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं शामिल हैं, जिनमें हिंदी तीसरे स्थान पर है। इथोनोलॉज में बताया गया कि दुनियाभर में 61.5 करोड़ लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इथोनोलॉज के संस्करण में बताया गया कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में पहला स्थान अंग्रेजी का है, जिसे पूरी दुनिया में 113.2 करोड़ लोग बोलते हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर चीन में बोली जाने वाली मैंड्रेन भाषा है, जिसे 111.7 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। जबकि चौथे नंबर पर 53.4 करोड़ लोगों के साथ स्पेनिस और 28 करोड़ लोगों के साथ पांचवें नंबर पर फ्रेंच भाषा है।दुनिया की 20 भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं शामिल.वैसे दुनिया की 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं की बात करें तो उनमें 6 भारतीय भाषाएं शामिल हैं। इनमें हिंदी के बाद बंगाली भाषा सातवें  पायदान पर है, जिसे 26.5 करोड़ लोग बोलते है। इसके अलावा 17 करोड़ लोगों के साथ 11वें नंबर पर उर्दू, 9.5 करोड़ लोगों के साथ 15वें स्थान पर मराठी, 9.3 करोड़ के साथ 16वें नंबर पर तेलगू और 8.1 करोड़ लोगों के साथ तमिल भाषा 19वें पायदान पर है।

महाराष्ट्र: सांगली में बच्चा चोर समझकर 4 साधुओं से मारपीट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं

यूक्रेन की सेना ने रूस से वापस छीनी 4 हजार वर्ग किमी जमीन: राष्ट्रपति जेलेंस्की

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, कम से कम 5 लोगों की मौत

जैकलीन फर्नांडिस आज दिल्ली पहुंचेंगी, दिल्ली पुलिस की EOW विंग करेगी पूछताछ

महाराष्ट्र: मुंबई के सायन इलाके में लगातार बारिश से जल भराव के हालात

RSS चीफ मोहन भागवत और अमित शाह अलग-अलग दौरे पर गुजरात में रहेंगे

आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर जाएंगे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

नागालैंड में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सुरक्षाकर्मियों ने कई लोगों का रेस्क्यू किया

ताइवान पर हमला रोकने के लिए चीन के खिलाफ प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका

UP: स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक सस्पेंड, उर्दू भाषा को लेकर जारी किया था आदेश

गोरखपुर में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह एग्जाम देने वाला सॉल्वर गिरफ्तार

महारानी एलिजाबेथ II का पार्थिव शरीर लंदन पहुंचा, बकिंघम पैलेस के लिए रवाना हुआ

सरकार ने कहा है कि आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) में 34 नयी अतिरिक्त दवाओं को शामिल करने से कई कैंसर रोधी दवाएं, एंटीबायोटिक्स और टीके अब और अधिक किफायती हो जाएंगे तथा इससे ‘‘मरीजों का खर्च घटेगा, जबकि भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन 1.54 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुजरात में देश का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करेगी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर में उप-निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को जेकेएसएसबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर के ठिकानों समेत 33 स्थानों पर छापेमारी की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को उद्योग जगत की तुलना भगवान हनुमान से की। उन्होंने पूछा कि आखिर वे विनिर्माण क्षेत्र में निवेश को लेकर क्यों झिझक रहे हैं और कौन सी चीजें रोक रही हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि विदेशी निवेशक भारत को लेकर भरोसा जता रहे हैं जबकि ऐसा लगता है कि घरेलू निवेशकों में निवेश को लेकर कुछ झिझक है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग के साथ मिलकर काम करने को इच्छुक है और नीतिगत कदम उठाने को तैयार है।

भारत और चीन के बीच 16वें दौर की वार्ता के बाद पेट्रोलिंग पॉइंट 15 से डिसएंगेजमेंट को पूरा कर लिया गया है। इसकी पुष्टि मंगलवार को दोनों ही पक्षों द्वारा इस इलाके के फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद की गई है। हॉट स्प्रिंग और गोगरा के पास यह वह फ्रिक्शन पॉइंट था जहां पर चीन ने कई टेंपरेरी स्ट्रक्चर बनाए थे, साथ ही कई बार वह यहां रूटीन पेट्रोलिंग के बहाने भारतीय सीमा में अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश करता था। 17 जुलाई को भारत और चीन के बीच हुई 16 वें दौर की कमांडर लेवल वार्ता में यह तय किया गया कि पीपी 15 को चीन द्वारा खाली किया जाएगा और 2 से 4 किलोमीटर का एक बफर जोन बनाया जाएगा।

अजरबैजान और आर्मेनिया में छिड़ा संघर्ष, आर्मेनिया के 49 सैनिक मारे गए। आर्मेनिया के पीएम निकोल पाशियां ने बताया कि अरबैजान के साथ संघर्ष में उनके 49 सैनिक ढेर हो गए हैं। इस संघर्ष से तीसरे विश्वयुद्ध की स्थितियां पैदा होने कर डर जताया जा रहा है।

Kenya: रूतो निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याट्टा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे थे लेकिन बाद में दोनों में तकरार हो गई और उन्होंने महीनों तक बात नहीं की।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 51वें सत्र में भारत ने श्रीलंका के अल्पसंख्यक तमिल समुदाय का मुद्दा उठाया। भारत ने श्रीलंका से 13वें संशोधन को पूरी तरह से लागू करने की अपील की। इसे 1987 में भारत-श्रीलंका समझौते के तहत लाया गया था। भारतीय राजनयिक ने श्रीलंका में तमिलों के लिए न्याय, शांति, समानता और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए यह मद्दा उठाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान में होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं।

 ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत मंगलवार को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग से लंदन पहुंचा। आज शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसके तहत महारानी के ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे (संसद परिसर) ले जाया जाएगा। महारानी का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में ही होगा।

चुनाव आयोग ने करीब 339 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ की कार्रवाई। इनमें से करीब 253 राजनीतिक दलों को निष्क्रिय घोषित किया, जबकि 86 दलों के नाम, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों की सूची से हटा दिए गए। फिलहाल जिन दलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें से बड़ी संख्या में पार्टियां उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार की हैं।

भारत में अगले साल 9 और 10 सितंबर को दुनिया के ताकतवर देशों के प्रमुख जुटेंगे। सम्मेलन में अमेरिका, रूस, चीन सहित 20 देशों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। भारत इस साल 1 दिसंबर से सालभर के लिए G-20 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेगा। भारत की अध्यक्षता में G-20 समूह से जुड़ीं 200 से ज्यादा बैठकें होंगी। इनमें से कई बैठकें दूसरे देशों में भी होंगी।

गृह मंत्रालय ने गुजरात काडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा को बर्खास्त करने का आदेश दिया है, लेकिन एक अदालत ने इस पर रोक लगा दी है। इशरत जहां की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के मामले की जांच में सतीश चंद्र शामिल थे। उन्हें बर्खास्त करने के कारण का पता नहीं चला है।

ज्ञानवापी फैसले से नाराज बाबरी पैरोकार हाजी महबूब के विवादित बोल,कहा-अयोध्या पर रहे खामोश, ज्ञानवापी पर गलत हुआ तो होगा खून-खराबा.

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल, कहा- इससे दंगे भड़केंगे और सांप्रदायिक माहौल बनेगा.

पंजाब सरकार गिराने में जुटी बीजेपी, विधायकों को 20-25 करोड़ रुपए की पेशकश की; आप नेता हरपाल सिंह चीमा का दावा.

बिहार के बेगूसराय में अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में एक की मौत, 9 घायल; सीसीटीवी फुटेज में दिखे 2 हमलावर।

यूपी की योगी सरकार के बाद अब उत्तराखंड की धामी सरकार भी राज्य में मदरसों के सर्वे का काम शुरू करवाने जा रही है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मदरसों की गतिविधियों के सर्वे को लेकर बड़ा बयान जारी कर कहा कि सभी मदरसों पर कड़ी नजर रखते हुए सर्वे की कार्रवाई की जाएगी।

गुजरात सरकार ने वेदांता और फॉक्सकॉन ग्रुप के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू, जिससे गुजरात में 1.54 लाख करोड़ रूपये का निवेश होगा, वह आत्मनिर्भर भारत और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर गुजरात सरकार के शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जीतूभाई वाघाणी भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि सितंबर में यूक्रेन ने रूस से 6000 वर्ग किलोमीटर की जमीन वापस ले ली है।

'ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को नॉर्थ कोरिया बना दिया', हिरासत में लिए गए शुभेंदु अधिकारी

लखनऊ और आसपास के अन्य जिलों में सोमवार रात आसमान में रहस्यमी और अजीबोगरीब रोशनी देखी गई। लाइन के आकार में चमकती रोशनी को जिसने भी देखा, वहीं हैरान रह गया। कई लोगों ने इस अद्भुत रोशनी को अपने कैमरों में भी कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों का दावा है कि, यह रोशनी एक कतार में जा रही थी। यह लखनऊ के अलावा कुछ अन्य जिलों के आसमानों में भी दिखी। आसमान में इस रोशनी की एक लाइन को देख लोगों में इसके बारे में जानने का खूब कौतूहल नजर आया। सोशल मीडिया पर इस रोशनी के बारे में बात करते कुछ लोगों ने जहां इसे खगोलीय घटना करार दिया तो कई लोगों ने इसे अजीब और रहस्यमयी बताया। वहीं, कुछ लोग इसे यूएफओ भी बताते नजर आए।

सिकंदराबाद में जिस बाइक शोरूम में आग लगी है उसके ऊपर लॉज है। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। अप्रैल में तमिलनाडु में इसी तरह की घटना हुई थी। शोरूम में एक कस्टमर ने अपनी -बाइक की बैटरी को चार्ज पर लगाया था। इसके कुछ ही देर बाद शो रूम में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे पूरा शोरूम आग की लपटों में घिर गया। घटना में 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गये थे।

भारत G20 की अध्यक्षता करेगा, इस दौरान देशभर में 200 से अधिक बैठकें आयोजित होंगी। 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G-20 की अध्यक्षता भारत के अंतर्गत होगी। G20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है।

इस साल धान के मूल्य में प्रति क्विंटल 100 रुपये की वृद्धि की गई है। सामान्य धान का मूल्य 1940 रुपये से बढ़ाकर प्रति क्विंटल 2040 एवं ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये से बढ़ाकर 2060 रुपये घोषित किया गया है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में करें प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदन, सैलरी 3.5 लाख रुपये तक। ippbonline.com वेबसाइट से उम्मीदवार 24 सितंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकालीं भर्ती। 19 सितंबर तक rectt.bsf.gov.in पर लॉग इन करके अप्लाई कर सकते हैं। कुल, 1312 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

वैश्विक बाजारों से मिल रहे सपोर्ट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में देखने को मिल रही तेजी। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद हुए थे बाज़ार।

मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर दोहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैल रहा है, यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, कोटा, गहरे कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, अंबिकापुर, जमशेदपुर, बालासोर और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरपूर्वी खाड़ी से गुजर रही है।दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 7.2 किमी तक फैला हुआ है।एक ट्रफ रेखा पूर्व मध्य अरब सागर पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर बांग्लादेश के मध्य भाग तक, मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के केंद्र से होकर गुजर रही है।एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी कर्नाटक तट तक फैली हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।



Rajasthan minister threatens Sachin Pilot after shoe hurled at him

Parliamentary panel recommends audit of 'deaths due to Oxygen shortage'

Toll in Hyderabad e-bike showroom fire rises to 8

Mukul Rohatgi to return as Attorney General

Pan-India CBI raids over JKPSI exam scam

BJP offered MLAs Rs 25 crore to topple Punjab govt, claims AAP

Declare Noida part of Delhi: AAP local chief urges PM Modi

If FM doesn't see 'red' now, she does not represent average family: Chidambaram on retail inflation

BJP's march to Bengal secretariat takes violent turn; party's state prez stages 'sit-in'

Delhi: Re-carving of wards 'illogical', too much variation in population size, claim AAP, Congress

BJP set for another easy victory in Gujarat, says Amit Shah

LoP, other BJP leaders detained during protest march to Bengal secretariat

Kejriwal promises corruption-free govt in Gujarat AAP comes to power

Blisters will not stop us, we will unite India, says Rahul

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी