गणतंत्र दिवस परेड सिर्फ देसी हथियारों का प्रदर्शन

 

भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन पहली बार कर्तव्य पथ पर हुआ है। यह गणतंत्र दिवस समारोह इस बार कई मायनों में खास है। परेड में पहली बार सिर्फ देसी हथियारों का प्रदर्शन होगा। वायुसेना के गरुड़ कमांडो पहली बार परेड में नजर आएंगे। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाया गया है। समारोह में हिस्सा लेने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्दल फतह अल सीसी बुधवार को भारत पहुंचे। परेड में शामिल होने के लिए मिस्र का एक सैन्य जत्था भी पहुंचा हुआ है। छत्तीसगढ़ पुलिस की नवगठित विशिष्ट इकाईबस्तर फाइटर्समें हाल ही में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए ट्रांसजेंडर पहली बार जगदलपुर शहर में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, लोक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए गए हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति हैं।कोरोना से पहले गणतंत्र दिवस समारोह में करीब सवा लाख लोग शामिल होते थे. इस बार परेड में शामिल थलसेना के सारे हथियार स्वदेशी हैं. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.06 मिनट पर होगी.राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी.समारोह के विशेष अतिथि मिस्र् अरब गणराज्य के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी हैं. परेड विजय पथ से लालकिले तक आयोजित किया जाएगा. इस बार परेड को कर्तव्य पथ पर 45 हजार लोग देख सकते हैं. करीब 12 हज़ार पास बांटे गए हैं और करीब 32 हजार ऑनलाइन टिकटों की बिक्री हुई है. बैठने के लिये अलग तरह के इंतजाम किए गए हैं. वर्टिकल प्लेटफार्म पर कुर्सियां लगायी गयी है. पीछे बैठे लोग भी परेड आसानी से देख सकते हैं.

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, मेट्रो भी होगी प्रभावित, दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 कीर्ति चक्रों, 412 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी. राष्ट्रीय समर स्मारक पर  पीएम मोदी राष्ट्र की ओर से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. 10.29 मिनट पर  21 तोपों की सलामी दी जाएगी.खास बात ये कि देश में बने 105 एमएम लाइट फील्ड गन से ही 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.10.30 राष्ट्रपति के आगमन पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायी जाएगी. इसके बाद परेड की शुरुआत होगी.पहली बार, मिस्र के सशस्त्र बलों का एक संयुक्त बैंड और मार्च टुकड़ी औपचारिक परेड में भाग लेंगे.डेढ़ घंटे तक चलने वाला परेड दिन के 12.05 मिनट पर समाप्त होगा जिसके बाद राष्ट्रपति प्रस्थान करेगी.सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 11.28 से होगी जिसे बंदे मातरम ( नारी शक्ति  थीम पर 17-30 आयु वर्ग के 479 कलाकार. अलग अलग राज्यों और क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चुना गया है. इस दल में 326 नर्तकियां और 153 नर्तक शामिल होंगे.

कार्यक्रम में कुल 23 झांकी होंगे , 17 राज्यों व केन्द्र शाषित प्रदेशों और 6 केन्द्रीय मंत्रालयों का

11.06 आंध्रप्रदेश  ( प्रभाला तीर्थम- मकर संक्राति के दौरान किसानों का त्योहार )

11.07 असम ( सेनानियों और अध्यात्म की भूमि )

11.07 लद्दाख  ( लद्दाख का पयर्टन और समग्र संसकृति )

11.08 उत्तराखंड  ( मानसखंड पर आधारित है )

11.09 त्रिपुरा ( महिलाओं की सक्रिय भागीदारी में पर्यटन और जैविक खेती )

11.10 गुजरात  ( क्लीन ग्रीन उर्जा युक्त गुजरात )

11.11 झारखंड  ( वैधनाथ धाम और बिरसा मुंडा )

11.12 अरुणाचल प्रदेश ( पर्यटन की संभावनाएं )

11.13 जम्मू कश्मीर ( नया जम्मू कश्मीर )

11.14 केरल  ( नारी शक्ति )

11.15 पश्चिम बंगाल ( कोलकाता में दुर्गापूजा )

11.16 महाराष्ट्र ( साढ़े तीन शक्तिपीठ और नारी शक्ति )

11.17 तमिलनाडु ( महिला सशक्तिकरण और संस्कृति )

11.18 कर्नाटक ( नारी शक्ति का उत्सव )

11.19 हरियाणा ( कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव )

11.20 दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव ( जनजातीय संस्कृति और विरासत का संरक्षण )

11.21 उत्तरप्रदेश  ( अयोध्या दीपोत्सव )

11.22 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (पोषक तत्वों के  पॉवर हाउस  अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स दिवस2023 भारत की पहल )

11.23 जनजातीय कार्य मंत्रालय ( एकलव्य आदर्श आवासीय विधालय )

11.24 एनसीबी ( नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - संकल्प नशा मुक्त भारत )

11.25 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( नारी शक्ति )

11.26 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ( जैव विविधता )

11.27 संस्कृति मंत्रालय ( शक्ति रुपेण संस्थिता - भारत की मातृ शक्ति को समर्पित )

प्रयागराज: माघ मेले में बसंत पंचमी का स्नान पर्व आज, बारिश ने श्रद्धालुओं की बढ़ाई मुसीबत

नई दिल्ली: अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में आज से उपलब्ध होंगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर

अमेरिका यूक्रेन को देगा 31 अब्राम्स टैंक

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम दोबारा होगा शुरू: मेटा

नाइजीरिया में बम विस्फोट में सत्ताईस चरवाहों की मौत, कई घायल

जर्मनी की ट्रेन में चाकू से हमला, दो की मौत, सात घायल

गणतंत्र दिवस को लेकर बढ़ाई गई दिल्ली की सुरक्षा, जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात

पद्म पुरस्कार 2023: दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर आईसी वर्मा को मिला पद्म श्री

पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

संयुक्त किसान मोर्चा आज जींद में करेगा महापंचायत

कोई बात आपत्तिजनक नहीं है, मैं अपनी बात पर कायम हूं: स्वामी प्रसाद मौर्य

BBC की डॉक्युमेंट्री पर रोक का समर्थन करने के बाद कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी के बेटे अनिल ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अनिल ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ‘बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को कमजोर करेगा। अनिल ने कहा कि इस ट्वीट को डिलीट करने के लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था।

गुजरात दंगों पर बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्रीइंडिया: मोदी क्वेश्चनके मुद्दे ने बुधवार को तूल पकड़ा। दिल्ली में जेएनयू के बाद जामिया में इसे दिखाने की मांग पर बवाल हुआ। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में बिना अनुमति इसे दिखाया भी गया। प्रशासन ने बीच में इसे रुकवा दिया।

लेफ्ट विंग के छात्र संगठन SFI ने बुधवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में यह फिल्म दिखाने का ऐलान किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया। जामिया के गेट पेर बड़े पैमाने पर सुरक्षाबल तैनात किए गए। यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों ने स्क्रीनिंग रोकने का विरोध किया। शुरू में पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। इनकी रिहाई के लिए प्रदर्शन तेज हुआ। एसएफआई का आरोप है कि पुलिस ने 70 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह संख्या 13 बताई है।

केंद्र ने बुधवार रात पद्म सम्मान की घोषणा की। साल 1971 में बांग्लादेश की आजादी की जंग के दौरान शरणार्थी शिविरों में लोगों की सेवा करने वाले डॉ. दिलीप महालनोबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान हुआ। डॉ. महालनोबिस ने ORS की खोज की थी। उनकी इस खोज ने 5 करोड़ से ज्यादा जानें बचाईं। अंडमान में जरावा जनजाति के साथ काम करने वाले रिटायर्ड डॉक्टर रतन चंद्राकर और गुजरात के सिद्दी समुदाय की बेहतरी के लिए जीवन समर्पित करने वाले कार्यकर्ता हीराबाई लोबी समेत 26 गुमनाम शख्सियत को पद्म से सम्मानित करने का ऐलान हुआ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) समेत 6 लोगों को पद्म विभूषण देने का ऐलान हुआ है।

IPL की तर्ज पर विमिन्स प्रीमियर लीग यानी WPL की पांच टीमें बुधवार को नीलाम हो गईं। इस नीलामी से BCCI को 4669.99 करोड़ रुपये मिलेंगे। सबसे ज्यादा 1289 करोड़ की बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी। इसे अडाणी ग्रुप ने लिया। मुंबई को रिलायंस समूह ने, बेंगलुरु को RCB ने, दिल्ली को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। कापरी ग्लोबल होल्डिंग्स ने लखनऊ को 757 करोड़ में अपने नाम किया। पहला सीजन मार्च में होना है।

36 वर्षीय सानिया मिर्जा और 42 साल के रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है। अपने करियर का अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रहीं सानिया मिर्जा की नजरें सातवें मेजर खिताब पर टिकी हैं। गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने एक घंटे और 52 मिनट चले सेमीफाइनल में डेसिरे क्रॉसिक और नील स्कुपस्की की तीसरी वरीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में 7-6, 6-7, 10-6 से हराया।

'मिस्टर 360 डिग्री' बैटर सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनैशनल में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते इस फॉर्मेट में आईसीसी (इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल, ICC) का क्रिकेटर ऑफ ईयर (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर) चुना गया है। सूर्य के लिए 2022 बेहतरीन रहा है जिसमें उन्होंने खेल के इस फॉर्मेट में कई रेकॉर्ड तोड़े और कई उपलब्धियां अपने नाम की।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहली बार आईसीसी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग्स में नंबर वन पोजिशन पर पहुंच गए। सिराज मौजूदा समय में आईसीसी की नंबर वन पोजिशन पर बैठने वाले तीसरे भारतीय हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। आशीष केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी फैसला किया कि वह लखीमपुर खीरी मुकदमे की निगरानी करेगा। ट्रायल कोर्ट से हर सुनवाई की तारीख के बाद रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और एक या दो स्थानों पर भारी हिमपात संभव है और उसके बाद इसमें कमी आएगी।उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।25 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में कुछ स्थानों पर तथा दिल्ली और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 26 जनवरी से इन इलाकों में बारिश काफ़ी कम हो सकती है।



Constitution makers' vision has been guiding our Republic: Prez Murmu

Delhi Police detains 4 students as SFI announces screening of BBC's docu on Jamia campus

Boycott China and stop trade with it: Kejriwal

Microsoft Teams, Outlook suffer major outage in India

SP spokesperson's wife, mother killed in Lucknow building collapse, 2 more still feared trapped

India, Egypt decide to elevate ties to strategic partnership

Early morning queues, whistles and cheers, SRK's 'Pathaan' opens to big crowds

Chopper carrying Sri Sri Ravi Shankar makes emergency landing in TN

2020 Delhi riots: Two charged with rioting

Delhi excise policy case: ED attaches assets worth Rs 76.54 cr

Conman case: Jacqueline Fernandez files new plea in Delhi court to travel abroad

SC grants 8-week interim bail to Ashish Mishra in Lakhimpur Kheri case

'Intolerant calls to retract tweet', AK Anthony's son quits Congress

Who is Sharukh Khan, asks Himanta

Govt blocks access to BBC documentary on 2002 Gujarat riots

Wrestlers are scared, feel cheated, may re-start protest on Sunday, claim sources

Delhi court to hear Nora Fatehi's defamation case against Jacqueline Fernandez on March 25

Delhi BJP demands DCW chief Swati Maliwal's removal for impartial probe of her molestation charge

Seven injured in twin blasts amid heightened security in Jammu

Maliwal's molestation allegations conspiracy to defame Delhi: Lekhi

I will fight till am alive: DCW chief on BJP's 'fake sting' charge

Delhi: Fire in Connaught Place hotel, no one injured, say officials

'Samadhan Yatra' an attempt by Nitish to befool people: Kishor

Moscow-Goa flight diverted to Uzbekistan after bomb threat email

LG making false allegations against Delhi's education dept, mocking teachers: Sisodia

Teachers' scam: Youth Trinamool Congress leader Kuntal Ghosh arrested by ED

Wrestlers call off protest after Sharan asked to step aside as WFI president

Punjab minister Fauja Singh Sarari resigns

Air India issues show cause notices, de-rosters 4 cabin crew, 1 pilot

J'khand govt must check infiltrators out to grab land by marrying tribal women: Shah

Bharat Jodo Yatra not taken out to project Rahul Gandhi as PM face: Jairam Rames

Uttrakhand CM Pushkar Dhami visits Joshimath to assess situation

Air India 'pee-gate': Shankar Mishra sent to 14-day judicial custody

AAP MLA Dr Balbir Singh sworn in as Punjab Cabinet Minister

Jack Ma relinquishes control of Ant Group to put its IPO back on track

AAP councillors protest outside L-G's office over appointment of presiding officer

Kanjhawala Shocker: Nidhi earlier arrested in drug smuggling case

Delhi shivers at 2 degrees, fog delays flights at IGI airport

Air India 'peeing' incident: Delhi Police arrests accused from Bengaluru

Gateway to Badrinath on brink of disaster

Pant undergoes knee surgery for ligament tear

PM Modi's mother Hiraben Modi dies at the age of 100

Rishabh Pant injured in car accident on Delhi-Dehradun Highway

'Glorious century rests at God's feet', says PM Modi on mother Hiraben's death

PM Modi's mother Hiraben passes away in Gujarat, cremated

Will not compromise on national security for good relations with our neighbours: Def Min Rajnath Singh

Leaders condole death of PM's mother, recall her simplicity, high values

PM Modi virtually flags off Howrah-NJP Vande Bharat express

All manufacturing activities of Marion Biotech stopped after inspection

Irked by 'Jai Shri Ram' slogans, Mamata stays away from dais during Vande Bharat Express inauguration

Dalai Lama appeals for collective stand against weapons of mass destruction

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी