दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू से हत्या

 

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे के पास झज्जर कोटली में बस खाई में गिरी

महाराष्ट्र: ठाणे के शिलफाटा इलाके में कई गोदामों में लगी आग

स्पेन में भारी बारिश से मेट्रो स्टेशन में भरा पानी

शिमला नगर निगम की पहली हाउस मीटिंग आज होगी

मणिपुर हिंसा पर खड़गे के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा

मोदी सरकार के 9 साल: आज से शुरू होगा बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या

IPL Final: चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया.

फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात कीमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार शाम को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बैठक के बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। राज ठाकरे ने हाल में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था कि जो लोग सोचते हैं कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता है, वे इस झटके से सीख ले सकते हैं।

राजस्था : पत्नी की हत्या के जुर्म में युवक को उम्रकैद की सजाराजस्थान के कोटा जिले की एक अदालत ने 37 वर्षीय युवक को उसकी पत्नी की हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले में सह-आरोपी टीकमचंद को मृतका का शव जलाकर उसे जंगल में फेंककर सबूत मिटाने के अपराध में सात साल के कारावास की सजा सुनाई है।

आतंकवादियों ने एक गैर-मुस्लिम मजदूर की हत्या की. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में लश्कर--तैयबा के आतंकवादियों ने सोमवार को एक गैर-मुस्लिम मजदूर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी है, जब वह दूध खरीदने के लिए बाजार गया था। पुलिस ने बताया कि मजदूर की पहचान जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले के दीपू के रूप में की गई है, जो जंगलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करता था।

सिद्दरमैयाकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने सोमवार को कहा कि नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और डर का माहौल खत्म किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के सद्भाव और धर्मनिरपेक्ष विरासत की रक्षा करने के मुद्दे पर समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता है।

अंकिता हत्याकांड: अदालत में तीन और गवाहों के बयान दर्जउत्तराखंड के कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में तीन और गवाहों के बयान दर्ज किए। इस दौरान अदालत परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक ने सड़क पर 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिस समय आरोपी इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे रहा था, आसपास के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लिए। कुछ लोग वारदात को नजरअंदाज कर वहां से निकल गए। किसी ने पीड़ित लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि लड़की की पहले एक अन्य लड़के से दोस्ती थी। उससे अनबन होने पर वह साहिल के संपर्क में आई। कुछ समय से लड़की की फिर उसी लड़के से दोस्ती हो गई। उसने साहिल से दूरी बना ली थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा बढ़ चुका था। वारदात रविवार रात 8:44 बजे की है। पीड़ित लड़की अपनी जानकार के यहां बर्थडे पार्टी में जा रही थी। तभी आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।मृतक लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने इसी महीने क्लास 10 का एग्ज़ाम पास किया था। पढ़ने में भी होशियार थी। कहती थी, मैं वकील बनूंगी। बेटी के सिर पर हाथ रखकर कहा था, तुझे जो बनना है, बन जाना। मैं और मेहनत करूंगा। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। उधर कि आरोपी साहिल फ्रिज/एसी रिपेयरिंग का काम करता है।

ISRO ने सोमवार नए जमाने का नैविगेशन सैटलाइट लॉन्च किया। इस सैटलाइट का नाम NVS-01, जिसे GSLV-F12 रॉकेट के जरिए छोड़ा गया। दूसरी पीढ़ी की इस सैटलाइट सीरीज को अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे देश का नैविगेशन सिस्टम (NavIC) और मजबूत होगा। NavIC जीपीएस की तरह भारत का स्वदेशी नैविगेशन सिस्टम है। NVS-01 के लॉन्च के साथ NavIC की सेवाएं बनी रहेंगी। ISRO प्रमुख ने बताया कि भारत के पास सात नाविक सैटलाइट्स थे। चार ही काम कर रहे हैं। अगर हम तीन को बदलते तब तक ये चार बेकार हो जाते इसलिए हमने पांच नेक्स्ट जेनरेशन नाविक सैटलाइट्स NVS छोड़ने की तैयारी की। NVS-01 उनमें से पहला है। यह भारत के आसपास 1,500 किमी के क्षेत्र में लोकेशन और टाइमिंग संबंधी सेवाएं देगा। सेनाओं को दुश्मनों के ठिकानों की सटीक जानकारी मिलेगी। अमेरिका के GPS पर निर्भरता कम होगी। चक्रवातों के दौरान मछुआरों, पुलिस, सेना को बेहतर नैविगेशन सिक्युरिटी मिलेगी। इस बार इस नैविगेशन सैटलाइट में स्वदेश निर्मित रूबिडियम एटॉमिक क्लॉक का इस्तेमाल हुआ। ऐसी परमाणु घड़ियां रखने वाले गिने-चुने ही देश हैं।

ISRO प्रमुख ने सोमवार को बताया कि जुलाई में चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया जाएगा। ये अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी। चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 के उद्देश्यों को पूरा करेगा। बता दें कि चंद्रयान-2 मिशन को साल 2019 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह मिशन फेल हो गया था। चंद्रयान3 मिशन से भारत साबित करेगा कि उसके पास चांद की सतह पर उतरने और घूमने की क्षमता है।

चीन ने सोमवार को पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका के साथ अपनी गहरी अंतरिक्ष दौड़ के बीच 2030 तक चंद्रमा पर एक मानव मिशन भेजने का ऐलान किया। चीन का लक्ष्य 2030 तक चंद्रमा पर पहली मानव लैंडिंग कराना है। चीन का मानवयुक्त चंद्र अभियान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का लक्ष्य 2025 तक चंद्रमा पर दूसरा मानवयुक्त मिशन भेजने का है।

सीबीआई ने ब्रिटिश एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी रोल्स-रॉयस पीएलसी, इसके वरिष्ठ अधिकारियों और हथियार डीलरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए हॉक 115 जेट ट्रेनर विमान की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई हुई है। CBI ने मामले में छह साल की जांच पूरी करने के बाद रोल्स रॉयस इंडिया के डायरेक्टर टिम जोंस, हथियार सप्लायर सुधीर चौधरी, भानु चौधरी, रोल्स रॉयस पीएलसी, ब्रिटिश एयरोस्पेस सिस्टम्स के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

मई में 30 दिनों का औसत अधिकतम तापमान 36.8 है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा तो 1987 के बाद से यह दूसरी सबसे ठंडी मई होगी। सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश हुई। गर्मी से थोड़ी राहत मिली और कर्तव्य पथ पर लोग मौज-मस्ती करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। रात को हल्की बारिश हो सकती है। आंधी की संभावना भी है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का रुख अलग-अलग दिखा। सोमवार को आलाकमान के साथ बैठक में कुछ नेताओं ने दिल्ली सरकार को ज्यादा शक्ति मिलने की वकालत की तो अधिकतर ने विरोध जताया। सभी ने अंतिम फैसला आलाकमान पर छोड़ा। बैठक में आलाकमान ने भी अपने पत्ते नहीं खोले। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस के पास समर्थन के सिवाय दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा है। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ इन दिनों अरविंद केजरीवाल अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं, ताकि राज्यसभा में यह अध्यादेश पास हो सके।

राजस्थान कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात की। मीटिंग 4 घंटे चली। इसके बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गहलोत और पायलट ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है। हम राजस्थान का चुनाव जीतेंगे।

वायुसेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर ने सोमवार सुबह 8:45 बजे मध्य प्रदेश के भिंड के पास एक गांव में एहतियातन लैंडिंग की। वायुसेना के मुताबिक, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कोई बड़ी घटना हो इसलिए एहतियातन हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर रूटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग पर था। उसमें मौजूद सभी कर्मचारी और हेलिकॉप्टर सुरक्षित हैं। जांच की जा रही है।

 

यूपी के मथुरा जिले की एक अदालत ने नौ साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न और हत्या करने के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई। चार्जशीट दाखिल होने के करीब एक महीने के अंदर कोर्ट ने सजा सुनाई है। सिर्फ वर्किंग-डे को जोड़ा जाए तो 15 दिन में फांसी की सजा सुना दी गई। घटना इसी साल 8 अप्रैल की है। आरोपी सैफ बच्चे के ताऊ की दुकान पर ही काम करता था। घटना के बारे में बच्चा किसी को कुछ ना बताए इसलिए आरोपी ने बच्चे की हत्या कर दी।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में सोमवार को एक कैदी को हैंडमेड हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। नाजुक हालत में उसे DDU अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि वारदात दोपहर 12:38 मिनट पर हुई। इसमें कुछ कैदियों ने कैदी राहुल उर्फ पवन पर हैंडमेड चाकू, सूआ और टाइल्स से ताबड़तोड़ हमला किया। जब तक पुलिस पहुंच पाती, आरोपियों में से एक कैदी ने खुद को भी घायल कर लिया था।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि अगर पहलवान कहीं और प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे तो उन्हें इजाजत दी जा सकती है, लेकिन इन्हें अब जंतर-मंतर पर बैठने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस पीआरओ सुमन नलवा ने कहा कि रविवार के प्रदर्शन को लेकर पहलवानों से बातचीत की गई थी पर उन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। उसके बाद ही उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। पुलिस ने सभी को शांतिपूर्ण तरीके से हिरासत में लिया। नई संसद के उद्घाटन के दौरान परमिशन नहीं होने के बावजूद महापंचायत पर अड़े पहलवानों के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है। FIR में दावा किया गया है कि पहलवानों के नई संसद भवन पर महिला महापंचायत के ऐलान पर पुलिस ने उन्हें हिदायत दी थी कि आज संसद भवन का उद्घाटन है। देश के सम्मान और गौरव की बात है। वे ऐसा कोई काम ना करें जिससे देश की छवि पर कोई असर पड़े पर वे नहीं माने।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि हिदायत के बावजूद पहलवान बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए हुए आगे बढ़े थे। काफी मशक्कत के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा सका। इन्हें काबू में करने के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई और मारपीट भी की गई। इसके चलते पुलिस स्टाफ को चोटें भी आईं। उधर ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा भी पहलवानों के समर्थन में आए हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2,000 रुपये के नोटों को बिना आईडी बदलने की आरबीआई और एसबीआई की अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार का फैसला केवल 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेना है। कोर्ट ने कहा कि यह विशुद्ध रूप से नीतिगत फैसला है, जिसमें कोर्ट का दखल नहीं बनता।

डीयू में नए अकैडमिक सेशन 2023-24 से इंजिनियरिंग की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। डीयू का फैकल्टी ऑफ टेक्नलॉजी तीन B.Tech कोर्स, कंप्यूटर साइंस इंजिनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजिनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग चलाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुवाहाटी से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना किया। पीएम ने कहा, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क बेहतर होगा।

चेन्नै ने 5वीं बार IPL 2023 का खिताब जीत लिया। देर रात तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात को 5 विकेट से हराया। टीम ने 15 ओवर में 171 रन बनाए। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए। दूसरी पारी में बारिश होने लगी। चेन्नै को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। टीम 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, के अधिकांश स्थानों बारिश देखने को मिली है। असम, मेघालय, झारखंड में भी कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप के कई स्थानों पर बारिश हुई है। बंगाल, बिहार, दिल्ली, सहित कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएँ देखी गईं।साथ ही राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी और बारिश की गतिविधियां देखी गई।अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश जारी रहने और कमी आने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है।अगले 5 के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।



Delhi teen stabbed, bludgeoned to death by boyfriend; accused arrested

Introduction and withdrawal of Rs 2,000 note cast doubt on integrity, stability of India's currency: Chidambaram

Home Minister Amit Shah to travel to Manipur on four-day visit

GSLV-F12 successfully places second gen. Navigation satellite into intended orbit: ISRO

Karnataka portfolios: Siddaramaiah keeps Finance, Shivakumar gets Irrigation, Bengaluru development

My new India will not be saffron, fractious, intolerant: Sibal's swipe at PM remarks at Parl inauguration

HC dismisses plea challenging decision over Rs 2,000 banknote exchange

7 college students killed in Guwahati road accident

IAF aircraft makes precautionary landing near Bhind in MP; no casualty

Modi govt's nine-year rule has seen focus on welfare of poor: Scindia

Wrestlers will be allowed to protest at any suitable place other than Jantar Mantar: Delhi Police

Nine years of Modi govt: Kharge accuses BJP of 'looting' people

Cong to get 150 seats in Madhya Pradesh: Rahul Gandhi after meeting state leaders over poll preparedness

PM Modi flags off Guwahati-NJP Vande Bharat Express

Delhi HC issues notice to Yasin Malik on NIA plea seeking death penalty for him in terror funding case

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी