भारत में शादियों पर एक दिन का 6250 करोड़ रु खर्च

 

रोजगार मेले का आयोजन आज, प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली बांटेंगे नियुक्ति पत्र

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के समर्थन में आज सुबह 10 बजे जुलूस निकालेगा वोक्कालिगा समाज

न्यूजीलैंड में चार मंजिला हॉस्टल में आग लगने से 6 लोगों की मौत

डीके शिवकुमार आज आएंगे दिल्ली, सुबह 10 बेंगलुरु से निकलेंगे

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे

प्रदर्शनकारी पहलवान अब राष्ट्रपति को सौंपेंगे पत्र, महिला पहलवानों को इंसाफ देने की मांग

राहुल गांधी मामले में सुनवाई आज, अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला.

दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी, राजस्थान में तेज आंधी, नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश

अतीक अहमद ने जेल में बनवाई थी वसीयत, शबाना के बेटे को दे दी दुबई की प्रॉपर्टी!

कर्नाटक में CM को लेकर सस्पेंस जारी, DKS बोले- वफादारी के बदले मिलेगी वफादारी.

बेहद अहम आईपीएल मैच में आज लखनऊ-मुंबई की टक्कर.

यूपी के गुलवीर सिंह ने किया कमाल, 10000 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जगह बनाई

नोएडा में 15 दिन के 'यातायात अभियान' के दौरान काटे गए 58,685 चालान

निर्यात में 12.7 फीसदी की गिरावट, अमेरिका-यूरोप में मंदी के असर से मांग गिरी

UP कैडर के IPS दीपक रतन का असामयिक निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि उनको हार्ट अटैक आया था, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनकी डेथ हुई है,

भारत में शादी किसी फेस्टिवल से कम नहीं होती। परिवार और बाकी रिश्तेदारों के साथ मिलकर शादियां धूमधाम से की जाती हैं। शादियों पर सैंकड़ों नहीं बल्कि हजारों-लाखों करोड़ रु खर्च कर रहे हैं। 32 लाख शादियां पिछले साल केवल नवंबर से दिसंबर के दौरान हुईं, जिससे भारत की Wedding Industry के लिए 3.75 ट्रिलियन (लाख करोड़) रुपये या लगभग 4‌5 अरब डॉलर का बिजनेस जनरेट हुआ। यानी शादियों पर केवल 60 दिन में 3.75 लाख करोड़ रु खर्च हुए, जो एक दिन का 6250 करोड़ रु बनता है। 2019 के इन्हीं 2 महीनों में शादियों पर 2.5 लाख करोड़ रु खर्च हुए थे। CAIT के मुताबिक पिछले साल के आखिर में ज्यादातर शादियों पर खर्च रहा 3,657 डॉलर (3 लाख रु) से 121,902 डॉलर (1 करोड़ रु)। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शादियों पर बहुत अधिक खर्च करते हैं।कुछ शादियों पर लगभग केवल 250 से 500 मेहमानों पर ही 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर या इससे भी अधिक खर्च किए जाते हैं। भारतीय करेंसी में ये पैसा करीब सवा 8 करोड़ रु से 41 करोड़ रु तक बनता है। सजावट, गहने और मेहमानों के मनोरंजन पर सबसे अधिक पैसा खर्च किया जाता है। 200 मेहमानों के लिए टॉप-टीयर भारतीय लोकेशन पर मौजूद 5-स्टार होटल में दो दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च 365,706 डॉलर (3 करोड़ रु) से 609,510 डॉलर (5 करोड़ रु) तक हो सकता है। 150 से 200 लोगों की शादी मे हर मेहमान पर हर दिन औसतन खर्च लगभग 792 डॉलर (65 हजार रु) से 913 डॉलर (75 हजार रु) होता है। अनुमान है कि भारतीय शादियों के खर्च में वृद्धि बरकरार रह सकती है।

देश का निर्यात अप्रैल, 2023 में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत घटकर 34.66 अरब डॉलर पर गया हैं। पिछले साल की समान अवधि में निर्यात 39.7 अरब डॉलर रहा था।सोमवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में देश का आयात भी सालभर पहले की तुलना में करीब 14 प्रतिशत घटकर 49.9 अरब डॉलर पर गया। अप्रैल, 2022 में यह 58.06 अरब डॉलर रहा था।विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष सारंगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए व्यापार आंकड़ों को भी संशोधित किया गया है। निर्यात की तरह आयात में भी गिरावट हुई है। अप्रैल में आयात 49.90 अरब डॉलर रहा है जो बीते वर्ष अप्रैल 2022 में 58.06 अरब डॉलर रहा था।आयात में गिरावट की प्रमुख वजह पेट्रोलियम, कच्चा तेल, कोल और कोक के आयात में आई कमी है। बीते वर्ष के मुकाबले इनके दामों में बड़ी गिरावट आई है।इसी तरह सेवा क्षेत्र को शामिल करने पर आयात अप्रैल 2023 में 66.40 अरब डॉलर का रहा है जो एक साल पहले 72.11 अरब डॉलर रहा था। वहीं अगर सेवा क्षेत्र में निर्यात को भी शामिल कर लिया तो कुल निर्यात अप्रैल 2023 में 65.02 अरब डॉलर रहा है। जो एक साल पहले अप्रैल में 63.75 अरब डॉलर रहा था।इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात 26.49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.11 अरब डॉलर का रहा है। जो अप्रैल 2022 में 1.67 अरब डॉलर रहा था। हालांकि इस दौरान टेक्सटाइल, प्लास्टिक,के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है। निर्यात में कमी की वजह अमेरिका, यूरोप आदि में मंदी का असर रहा है। जिसका असर निर्यात पर दिखा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। इससे पहले गिल ने लखनऊ के खिलाफ इस सीजन में नाबाद 94 रन की पारी खेली थी। गिल ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के दो दिन बाद ममता बनर्जी ने सोमवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी उन राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करेगी, जहां वो मजबूत होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को उनका समर्थन चाहिए तो उन्हें टीएमसी के प्रति भी यही रवैया अपनाना चाहिए.

भारतीय रेल नेटवर्क के पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्टेशन हैं। भारतीय रेलवे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है.

उत्तराखंड में तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरबाधार में सोमवार को भूस्खलन हुआ, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यूपी के शाहजहांपुर में 10-12 साल की 15 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया है बच्चियों ने कंप्यूटर टीचर पर इसका आरोप लगाया है।

माल्या, नीरव मोदी जैसे आर्थिक 'अपराधियों' का बनेगा यूनीक ID. मोदी सरकार जल्द ही आर्थिक अपराधियों का यूनीक आई डी सिस्टम लांच करने जा रही है। इसके तहत आर्थिक अपराध करने वाली व्यक्ति और कंपनियों का एक यूनीक आईडी होगा। इसके जरिए सरकार उनकी ट्रैकिंग आसान कर सकेगी। इसके तहत व्यक्ति की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी आधार से लिंक होगी। जबकि कंपनियों की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी PAN Card से लिंक होगी। सरकार ने करीब 2.5 लाख आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार की है।

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस में माथापच्चा जारी। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस बीच सीएम की रेस में शामिल डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धारमैया के बहुमत के दावे पर कहा कि मैं कोई संख्या का दावा नहीं करूंगा। जो कांग्रेस की संख्या है वही मेरी संख्या है। सभी विधायकों ने पार्टी आलाकमान पर फैसला छोड़ा है। डीके ने ये भी कहा कि जब कांग्रेस के विधायक छोड़ कर गए तब भी मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी। लड़कर कांग्रेस को इस मुकाम तक पहुंचाया। बीते पांच सालों में मेरे साथ क्या-क्या हुआ उसका खुलासा सही समय पर करूंगा। केंद्रीय नेतृत्व ने डीके को भी को दिल्ली बुलाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रिहाई देने पर सुप्रीम कोर्ट के सामने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) में शामिल पार्टियां धरना दे रही हैं। इसकी अगुआई जमीयत--उलेमा-इस्लाम फजल (JUI-F) के नेता मौलाना फजल-उर-रहमान कर रहे हैं। उनके साथ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की वाइस प्रेसिडेंट मरियम नवाज भी हैं। अल कादिर ट्रस्ट केस में इमरान की पत्नी बुशरा को 23 मई तक गिरफ्तारी से राहत मिल गई है।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा सोमवार को जयपुर में पूरी हो गई। भांकरोटा में हुई जनसभा में पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सरकार के सामने तीन मांगे रखीं और कहा कि इस महीने के आखिर तक यदि ये मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में हम आंदोलन करेंगे। अभी तक गांधीवादी तरीके से अपनी बात रख रहे थे। पायलट ने कहा- अब गांव-ढाणी, शहरों में बड़ा आंदोलन होगा।

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सेबी ने एक एफिडेविट में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 2016 से अडाणी ग्रुप की जांच के सभी दावे तथ्यात्मक रूप से निराधार (फैक्चुअली बेसलेस) हैं। SEBI की तरफ से दाखिल जवाब में कहा गया कि ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसिप्ट्स (GDRs) जारी करने के मामले में जांच पूरी करने के बाद कानूनी प्रोसेस के तहत एक्शन लिया जा चुका है। अडाणी ग्रुप की कोई भी लिस्टेड कंपनी 2016 की इस जांच का हिस्सा नहीं है, जिसमें 51 भारतीय कंपनियां शामिल हैं।

आर्यन खान ड्रग्स केस में एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) मुश्किल में घिरते नजर रहे हैं। नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई जोन के पूर्व डायरेक्टर के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें समीर वानखेड़े के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के बदले में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

राहुल के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बजरंग दल को देश विरोधी ताकतों जैसा बताने पर मानहानि के एक ऐसे ही मामले में घिर गए हैं। पंजाब की संगरूर कोर्ट ने सोमवार को उन्हें 100 करोड़ के मानहानि केस में समन जारी किया है। कोर्ट ने खड़गे को 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मांग पर उनके सेल में दो कैदी भेजने पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल सुपरिन्टेंडेंट को कारण बताओ नोटिस भेजा। दरअसल, जैन ने जेल नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट से रिक्वेस्ट की थी कि वे अकेलेपन की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इसलिए उनके साथ दो अन्य कैदियों को रखा जाए, ताकि वे उनसे बात कर सकें। सुपरिन्टेंडेंट ने उनकी मांग पूरी करते हुए दो लोगों को उनके सेल में ट्रांसफर कर दिया था।

इंडियन नेवी में शामिल नए वॉरशिप INS मोरमुगाओ से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया गया है। मिसाइल ने सीधा टारगेट को हिट किया। INS मोरमुगाओ को इंडियन नेवी के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। यह हथियारों से लैस दुनिया का सबसे आधुनिक मिसाइल करियर है।

सुप्रीम कोर्ट के चौथे सबसे सीनियर जस्टिस एम आर शाह सोमवार को रिटायर हो गए। शाह सुप्रीम कोर्ट में सबसे ज्यादा फैसले देने वाले जजों में शुमार हैं। करीब चार साल में उन्होंने 712 जजमेंट सुनाए। वो हाल ही में उस संविधान पीठ में भी शामिल थे, जिसने शिवसेना विवाद और दिल्ली सरकार बनाम एलजी मामलों का फैसला सुनाया था।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सोमवार को आतंकी साजिश केस में जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में 13 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया, खबर मिली थी कि आतंकी संगठन और उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स पाकिस्तानी कमांडरों के इशारे पर नाम बदलकर काम कर रहे हैं। जिसके बाद हमने यह ऑपरेशन शुरू किया।

पंजाब में पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर विशेष संपर्क अभियान चलाएगी बीजेपी। पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। देश भर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी।

कलीजियम सिस्टम पर टिप्पणी करने के मामले में उप-राष्ट्रपति और कानून मंत्री के खिलाफ सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार। सुप्रीम कोर्ट ने को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। दरअसल, कोलेजियम सिस्टम के तहत जजों की नियुक्ति और न्यायपालिका पर टिप्पणी करने के मामले में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी।

हिन्दू राष्ट्र के बयान को लेकर बिहार में फिर गरमाई सियासत। बागेश्वर धाम वाले बाबा ने इस पर बड़ा बयान दिया। हिन्दू राष्ट्र कैसे होगा के सवाल पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि जिस दिन भारत के दो तिहाई सनातनी हिन्दू जग जाएंगे और अपने मत का और अपना अधिकार समझने लगेंगे, उस दिन हिन्दू राष्ट हो जाएगा। तो हम राजनेता हैं और ही किसी का समर्थन करते हैं। हिन्दू राष्ट्र हम पेपर पर नहीं, हिन्दू राष्ट्र हम हृदय में चाहते हैं ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रह जाए।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में करीब 40 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इतनी संख्या में बंदरों की मौत से स्थानीय लोगों के अलावा वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बंदरों की हत्या की गई है। फिलहाल, वन विभाग के अधिकारियों ने बंदरों के शवों को कब्जे में ले लिया और जांच के लिए आईवीआरआई (इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) बरेली भेजा जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर हिंसा को लेकर सख्ती दिखाई है। अमित शाह ने सोमवार को हिंसा के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग और मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में विभिन्न समुदाय की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार सभी उपाय करेगी। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री ने सभी गुटों से चर्चा करने और शांति का संदेश फैलाने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि न्याय किया जाएगा। उन्होंने राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया। अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, मैतेई और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के साथ राज्य में शांति बहाल करने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा के लिए कई बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।

पिछले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर बिहार और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।दक्षिण केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चली।अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ एक या दो भारी बौछारें संभव हैं।बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।



Adani-Hindenburg row: SC to hear SEBI's plea on extension of probe time on Tuesday

WPI inflation eases to 34-month low of (-) 0.92 pc in April

Karnataka CM race heats up: All eyes on Cong top brass

Tihar Jail SP gets show cause notice for transferring 2 inmates to Satyendar Jain's cell

Not got a call to go to Delhi, govt will be formed at auspicious time: Shivakumar

Case filed against me by Nashik police under Maha CM's pressure: Sanjay Raut

Male passenger 'molests' air hostess on Dubai-Amritsar flight, held

PM Modi to distribute about 71,000 appointment letters

India will be a developed nation by 2047: Rajnath Singh

India-US relations based on common desires of peaceful and prosperous Indo-Pacific region: US Ambassador Garcetti

Manipur CM rejects demand for separate administration for Kuki areas

Punjab: Woman shot dead for consuming alcohol in Patiala gurdwara complex

Sachin Pilot threatens massive agitation if action not taken on his demands by month-end

SC refuses to entertain plea of lawyers' body for action against VP, Rijiju over remarks on judiciary

Sangrur court issues notice to Cong chief Kharge for Bajrang Dal defamation case

Aryan Khan case: Sameer Wankhede's foreign visits, expensive watches under CBI scanner

Article 370 was meant to be 'temporary' provision in Constitution: Amit Shah

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी