हमने मोहब्बत की लड़ाई लड़ी-राहुल गांधी

 

कांग्रेस विधायकों की बैठक.कर्नाटक में बंपर जीत के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों की बैठक आज शाम 5.30 बजे बुलाई है

J-K: अनंतनाग के अंडवान संगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

महाराष्ट्र के अकोला में बवाल के बाद 15 लोग हिरासत में, धारा 144 लागू

गुजरातः बोटाद में दर्दनाक हादसा, झील में डूबने से पांच बच्चों की मौत

महाराष्ट्र: अकोला में बवाल, पथराव और तोड़फोड़, कई गाड़ियों को फूंका, धारा 144 लागू

तेलंगाना: बीजेपी आज करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा निकालेगी, एक लाख लोग शामिल होने का दावा

पश्चिम बंगाल: चक्रवाती तूफान मोचा का असर, NDRF ने उत्तर 24-परगना इलाके में अलर्ट किया

मुंबई: एंटी नारकोटिक्स सेल ने 68 लाख रुपये की ड्रग्स समेत पैडलर गिरफ्तार किया

पाकिस्तान: इमरान खान ने आज शाम 5.30 बजे एक घंटे विरोध प्रदर्शन की अपील की

कर्नाटक: बेंगलुरु में कांग्रेस ने आज शाम 5.30 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई

आज दोपहर 3 बजे जारी होगा CISCE बोर्ड का 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट

जयपुर में होंगे पायलटसचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा सोमवार को जयपुर पहुंचेगी। वो अपनी ही सरकार से अपील कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जो वादे किए गए थे उन्हें जमीन पर क्यों नहीं उतारा जा रहा।

कर्नाटक विधाननसभा चुनाव में कांग्रेस ने दर्ज का प्रचंड जीत। 224 सीटों वाले राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 का था। जबकि कांग्रेस 135 के करीब सीटें जीतती नजर रही है। कांग्रेस ने पिछले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मुकाबले 55 से अधिक सीटें हासिल की हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी को इस बार करीब 40 सीटों का नुकसान हुआ है। जेडीएस को भी करीब 15 सीटों का नुकसान हुआ है। अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह रहेगी कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए। इस समय कर्नाटक में कांग्रेस के पास पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार दो चेहरे हैं।

कर्नाटक में प्रचंड दीत के बाद राहुल गांधी दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा- सबसे पहले मैं कर्नाटक की जनता को, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को, सब नेताओं को और उनके काम को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ सरकार के करीबी पूंजीपतियों की ताकत थी, तो दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी। इस चुनाव में शक्ति ने ताकत को हरा दिया। यही हर राज्य में होगा। कांग्रेस कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हम उनके मुद्दों पर लड़े। हमने नफरत और गलत शब्दों से ये लड़ाई नहीं लड़ी। हमने मोहब्बत से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर सीएम बसवराज बोम्मई का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हम जनता के निर्णय को स्वीकार करते हैं। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं, इसके कई कारण हैं। हम सभी कारणों का पता लगाएंगे और संसदीय चुनावों के लिए एक बार फिर पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम विश्लेषण करेंगे कि हमसे कहां गलती हुई। हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे, उन्हें ठीक करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

कर्नाटक की 224 सीटों के अलावा 4 राज्यों की एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों के भी रिजल्ट गए। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। जालंधर के अलावा उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट पर अपना दल (S) के प्रत्याशी की जीत हुई है। मिर्जापुर की छानबे सीट पर भी भाजपा गठबंधन कैंडिडेट जीत के करीब। इसके अलावा ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से बीजू जनता दल (BJD) और मेघालय की सोहियांग सीट से UDP ने जीत दर्ज की है।

यूपी निकाय चुनाव बीजेपी ने मारी बाजी। 17 नगर निगम में भाजपा क्लीन स्वीप करती नजर रही है। मेयर के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के 45% से अधिक पदों पर पार्टी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। राज्य में 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटें हैं।

दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस में रोहिणी कोर्ट ने शनिवार को आरोपी दीपक खन्ना को जमानत दे दी। दीपक की ओर से कोर्ट में पेश हुए एडवोकेट जेपी सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल 1 जनवरी 2023 से हिरासत में हैं। जबकि मामले के अन्य आरोपी अंकुश खन्ना और आशुतोष भारद्वाज को पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं, कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज नहीं है। ऐसे में उसे जमानत देना गलत नहीं है।

भारतीय ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, आईओए (IOA) ने भारतीय कुश्ती महासंघ के सभी निवर्तमान अधिकारियों को डब्ल्यूएफआई (WFI) के संचालन में किसी भी प्रशासनिक कार्य को करने से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया। IOA ने इसे लेकर एक ऑर्डर जारी किया है। भारतीय ओलंपिक संघ का ताजा फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे है पहलवानों के प्रदर्शन के बाद बेहद अहम माना जा रहा है। यही कमेटी आने वाले समय में WFI के चुनाव भी करवाएगी।

पाकिस्तान ने जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। ये सभी मछुआरे कराची के मालिर जेल में बंद थे। मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में मछली पकड़ने चले गए थे जिसके बाद सेना ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। दो दिन पहले वाघा बार्डर पर इन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया। यह रिहाई का पहला बैच है, बाकी दो बैच जून और जुलाई में रिहा किए जाएंगे।

कुकी-नगा और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से शुरू हुई हिंसा के बाद मणिपुर में मरने वालों की संख्या 71 हो गई है। यह जानकारी मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने दी। मणिपुर में हिंसा के दौरान करीब 230 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे और 1700 घरों को जला दिया गया था। 10 दिन पहले हुई हिंसा के बाद यहां आज भी इंटरनेट बंद है।

एयर इंडिया ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने वाले एक पैसेंजर पर दो साल का बैन लगा दिया है। ये मामला पिछले महीने का है, जब दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उसने उनके साथ मारपीट भी की। जिसमें 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं। एयर इंडिया ने डीजीसीए को रिक्वेस्ट की है, कि दोषी व्यक्ति को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला जाए।

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।मणिपुर, लक्षद्वीप, तटीय केरल, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई।पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू चली।अगले 24 घंटों के दौरान, 13 से 16 मई के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।13 और 14 मई को त्रिपुरा और मिजोरम के अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में 14 और 15 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 मई के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।13 और 14 मई को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।केरल, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।



Karnataka polls: 'Nafrat ka bazaar' closed down, 'mohabbat ki dukaanein' opened, says Rahul

Cong headed for decisive win in Karnataka, BJP stares at loss in its only southern state

People have voted "furiously" against BJP's 'bad' administration: AICC chief Kharge

Congress Karnataka chief D K Shivakumar breaks down, gives credit to Gandhi family for reposing faith in him

Karnataka polls: BJP has not been able to make the mark, says Bommai

Pilot resumes 'Jan Sangharsh Yatra' against corruption from Rajasthan's Dudu

Jalandhar bypoll: AAP's 'unprecedented victory' because of Mann govt's good work, says Kejriwal

I take full responsibility for the defeat, says CM Basavaraj Bommai

Respectfully accept this verdict of the people, says B S Yediyurappa

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी