उत्तर प्रदेश में मिशन महिला सारथी

 

नवरात्रि महानवमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र आरती. शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि 22 अक्तूबर 2023 को शाम 07 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगी जिसका समापन 23 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट पर होगी। उदय तिथि की आधार पर 23 अक्तूबर को महानवमी मनाई जाएगी।

इजरायली हमले में दक्षिणी लेबनान में मारा गया हिजबुल्लाह का सदस्य

अमेरिका ने किया इजरायल का समर्थन तो भड़का ईरान, बोला- बाइडेन की टिप्पणी अमानवीय

इजरायल ने दक्षिणी गाजा पट्टी में हवाई हमले किए, कई लोगों के मारे जाने की सूचना

इजरायली सेना ने गाजा में अल-कुद्स अस्पताल के आसपास की बमबारी.

इजरायली पीएम ने फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड के नेताओं को बताई हमास की क्रूरता

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मंगलवार को जाएंगे इजरायल, नेतन्याहू को देंगे समर्थन

गाजा तक पहुंचने लगी मानवीय सहायता, 14 ट्रक ने राफा बॉर्डर से एंट्री की

छत्तीसगढ़ चुनाव: पहले चरण में उम्मीदवारों की नाम वापसी की आज आखिरी तारीख

आगरा: किसानों की समस्याओं को लेकर आज BKU की महापंचायत

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज NCEL की संगोष्ठी को संबोधित करेंगे

J-K: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

भोपाल: कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का विरोध तेज, कमलनाथ के बंगले के सामने हंगामा

छत्तीसगढ़ चुनाव: AAP ने चौथी लिस्ट जारी की, 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल

स्राइली लड़ाकू विमानों ने रविवार को गाजा के साथ-साथ सीरिया के दो हवाई अड्डों पर हमला किया। इसमें एक मौत की खबर है। रविवार तड़के वेस्ट बैंक में एक मस्जिद पर भी एयर स्ट्राइक की। इस्राइल का दावा है कि यहां हमास के लड़ाके छिपे हुए थे और आतंकी गतिविधियां चला रहे थे। वहीं, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सैनिकों से कहा कि अगर हिजबुल्लाह ने हमारे खिलाफ युद्ध शुरू किया, तो यह उसकी सबसे बड़ी गलती होगी। इस बीच, भारत ने फलस्तीन को राहत सामग्री भेजी है जिस पर लिखा है- भारत के लोगों की तरफ से फलस्तीन के लोगों को तोहफा।

इजरायल और हमास के बीच जंग हर रोज़ बढ़ती जा रही है। इस बीच इजरायल ने उत्तरी गाजा में फिर से अरबी भाषा में लिखे पर्चे गिराए हैं। पर्चों में लोगों को उत्तरी गाजा खाली करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही, लोगों से कहा गया है कि अगर इलाका खाली नहीं किया तो उन्हें भी आतंकी संगठन हमास का साथी समझा जाएगा।

इजरायल-हमास युद्ध के बीच लेबनान की तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। वहां हिजबुल्लाह के साथ इजराइल की जंग शुरू हो सकती है। ऐसे में इजरायल ने लेबनान बॉर्डर से 13 गांवों को खाली करा लिया है। इससे पहले इजरायल की सेना ने आज वेस्ट बैंक में जेनिन की अल-अंसार मस्जिद पर एयरस्ट्राइक की थी।

इजरायल-हमास जंग के बीच भारत ने दिखाया बड़ा दिल। करीब 6500 किलो मेडिकल एड और 32 हजार किलो जरूरी सामान फिलिस्तीनियों के लिए भिजवाया। राहत सामग्री के डिब्बों पर लिखा है ये भारत के लोगों की तरफ से फिलिस्तीनियों के लिए तोहफा है।

जो बाइडन ने नेतन्याहू से की फोन पर बात, गाजा के हालात पर की चर्चा, मानवीय सहायता की ली जानकारी. व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। इस दौरान उन्होंने गाजा के ताजा हालात की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर सैन्य तैनाती में अब तक कोई कटौती नहीं की है। वह बॉर्डर पर लगातार सड़कें, गांव, स्टोरेज फैसिलिटीज, एयरफील्ड और हेलीपैड बना रहा है। चीन ने डोकलाम के पास भी जमीन के नीचे स्टोरेज फैसिलिटीज बनाई हैं। इसके अलावा LAC के तीनों सेक्टर में नई सड़कों का भी निर्माण किया गया है।

फिलीपीनी जहाज और नाव को चीन के जहाजों ने मारी टक्कर, अमेरिका ने भी की निंदा.फिलीपीन सरकार की एक टास्क फोर्स ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह हुई पहली घटना में चीन के तट रक्षक जहाज 5203 के खतरनाक अवरोधक युद्धाभ्यास के कारण फिलीपीन की सैन्य नाव से टक्कर हो गई। वहीं, दूसरी घटना में फिलीपीन तट रक्षक जहाज बाईं ओर से चीनी मिलिशिया जहाज से टकरा गया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत, कनाडा में वीजा सेवाएं दोबारा बहाल कर सकता है, बशर्ते राजनयिकों की सुरक्षा तय हो। उन्होंने कहा, ‘हम इसे बहुत बारीकी से ट्रैक कर रहे हैं। आशा है कि स्थिति बेहतर हो, हमारे राजनयिक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें। अगर वहां चीजें सुधरती हैं, तो मैं चाहूंगा कि वीजा सेवाओं को फिर शुरू किया जाए।

भारत ने रविवार को वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 5वीं जीत हासिल की। टीम ने नंबर एक पर चल रही न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 12 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अब भारत पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन गया है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में कीवियों पर 20 साल बाद जीत हासिल की है। हालांकि, विराट कोहली अपना 49वां शतक लगाने से चूक गए। विराट शानदार पारी खेलते हुए 95 रन पर आउट हुए।

बीजेपी ने तेलंगाना से अपने इकलौते विधायक टी.राजा को फिर इस बार उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाने से ठीक पहले बीजेपी ने टी राजा का पार्टी से निलंबन भी रद्द कर दिया। पैगंबर के खिलाफ कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में पिछले साल पार्टी ने उन्हें निलंबित किया था और कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एयरक्राफ्ट में सवार एक ट्रेनी पायलट और एक इंस्ट्रक्टर घायल हो गए। निजी विमानन अकैडमी के विमान से जुड़ी यह चार दिनों के अंदर हुई दूसरी घटना है। हादसे का कारण अभी सामने नहीं आया है। मामले में जांच जारी है।

सियाचिन में ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर महाराष्ट्र के गवते अक्षय लक्ष्मण की मौत हो गई। वीरगति को प्राप्त होने वाले लक्ष्मण पहले अग्निवीर हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लक्ष्मण की मौत का कारण क्या है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सराय काले खां में तीन लेन वाले फ्लाईओवर की शुरुआत की। आश्रम पर लंबे जाम से राहत मिलने के साथ सेंट्रल, ईस्ट और साउथ-ईस्ट दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी अच्छी होगी। आईटीओ/डीएमई की ओर से आश्रम की ओर आने वाले यात्रियों को होगी सहूलियत, वाहनों का प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम होगा।

दिल्ली-NCR में रविवार को इस सीजन में पहली बार प्रदूषण बेहद खराब स्तर को छू गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली का AQI 313 रहा। इससे पहले 17 मई को AQI 336 दर्ज हुआ था। दिल्ली में कुछ जगहों पर तो यह 400 के करीब दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का AQI 354 रहा। बुधवार तक यह लगातार बेहद खराब स्तर पर रहेगा।

मणिपुर के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस कमांडो की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके खिलाफ म्यांमार की सीमा से लगे मोरे शहर में आदिवासी महिलाओं का एक वर्ग बीते 3 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। कुकी आदिवासी संगठन COTU का दावा है कि मोरे में इंफाल घाटी से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इससे शांति भंग हो सकती है। वहीं, राज्य में इंटरनेट पर बैन 26 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक फैक्ट्री से आज 500 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की छापेमारी में फैक्ट्री से कोकीन, केटामाइन और एमडी ड्रग्स मिली है। दरअसल अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि औरंगाबाद की इस फैक्ट्री में केमिकल की आड़ में ड्रग्स तैयार किया जा रहा है। ड्रग्स की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी। कहा, नौकरशाही और हमारे सशस्त्र बलों के राजनीतिकरण को बढ़ावा देने वाले आदेशों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। दरअसल भारत सरकार के संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव जैसी उच्च रैंक के अधिकारियों को बीते 9 साल की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए देश के सभी 765 जिलों में रथ प्रभारियों के रूप में तैनात किया गया है।

अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन महिला सारथी को लॉन्च किया है। यहां राम कथा पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि महिला वह काम नहीं कर सकती हैं, परिवहन निगम वह काम कर रहा है। अब महिला चालक भी हैं और परिचालक भी हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पूरी टीम को बधाई देता हूं। इससे महिलाएं स्वावलंबी होंगी और उनका सम्मान होगा। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, सर्वांगीण विकास ऊंचाइयों को छूते हुए विकास होगा। अयोध्या में सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ा ये ऐसा मुद्दा है जो प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अभियान से उसे निरंतर आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों को सेवाएं दी गई हैं, जो अब परिवहन निगम द्वारा बसों में महिला चालकों, परिचालाकों से भी साकार हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बेटियां अब तो पायलट भी बन चुकी हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम की पहली बस 1947 में चल चुकी थी। तब से अब तक एक लंबी दूरी को परिवहन निगम ने तय किया है। तब ये एकमात्र साधन हुआ करता था। परिवहन निगम की बस से ही लोग चलते थे। हम सभी लोग अधिकतर परिवहन निगम की बसों से ही चले हैं और आज जब हम परिवहन निगम की बात करते हैं तो उसमें एक नई प्रगति, एक नया कार्य करते हुए काम कर रहे हैं। अब बस स्टेशन भी एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे। अपनी टेक्नोलॉजी को अपनाने का कार्य चल रहा है।सीएम योगी ने कहा कि अब डीजल से बसें इलेक्ट्रिक की तरफ जा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक बसों का भी परिवहन निगम संचालन करता दिखाई देगा। उसमें आवाज भी नहीं होता और गति भी समान रहती है। परिवहन निगम की कार्यक्षमता को हमने कुंभ में भी देखा। तब संगम में स्नान करने प्रयागराज के अलग-अलग स्थान में जाने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ था। तब इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना आई थी। उस दौरान भी जब 40 लाख लोग, अलग-अलग राज्यों से जुड़े लोग अन्य राज्यों से विस्थापित हुए थे, तब परिवहन निगम ने इस चुनौती को स्वीकार किया था। सभी लोगों को घर तक परिवहन निगम की बसों ने पहुंचाने का काम किया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संकट के समय जो खड़ा हो, वही आपका साथी है। जो संकट में धोखा दे, वह आपका साथ ही नहीं हो सकता। आज संकट के साथी में सारथी के रूप में भी मिशन शक्ति के प्रति बिटिया स्वयं इस गाड़ी को चलाते हुए दिखाई देंगी। आज उत्तर प्रदेश में 51 बस परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो रही हैं। हमने 400 करोड़ रुपए सेंक्शन किए हैं। अब इलेक्ट्रिक बस भी आएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बस की अपनी पॉलिसी बनाई है। इसमें डीजल, पेट्रोल, सीएनजी भी नहीं लगता। यह बिजली से चार्ज होगी और एक बार में 300 किलोमीटर आसानी से चल सकती है। जो व्यक्ति इस बस को खरीदेगा, उसे 20 लाख रुपए तक सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी जगह बनवाए जाएंगे। इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता कि महाअष्टमी के दिन मिशन महिला सारथी की शुरुआत हो रही है।  यहां 51 बसें प्रदेश की अलग-अलग जगहों के लिए चलेंगी और इनकी चालक, परिचालक महिलाएं ही होंगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार सफदरजंग अस्पताल को सुरक्षा गार्ड की पत्नी को 50 लाख रुपए देने का निर्देश दिया है। गार्ड की कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी पर मौत हो गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि केंद्र उन लोगों के प्रति छोटी सोच नहीं रख सकता जो महामारी के दौरान कोविड-19 सेंटर में तैनात थे। ऐसे लोगों को 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज: कोरोना से लड़ने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बीमा योजना' के तहत मदद देनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े विवाद पर उनकी अपनी ही पार्टी दूरी बनाती नजर रही है। महुआ पर लगे आरोपों पर पश्चिम बंगाल टीएमसी के जनरल सेक्रेटरी कुणाल घोष ने कहा, पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है। हमें लगता है कि जो इंसान इस विवाद में घिरा है, वही इस पर बात करने के लिए सबसे सही व्यक्ति है।

दिल्ली-NCR और बिहार में रविवार सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके। भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू के धाडिंग जिले में था। नैशनल भूकंप मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी। भूकंप के कारण किसी की मौत या नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आष्टी के बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने विधायक की पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बीजेपी विधायक की पत्नी उसकी पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहती हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पार्टी के स्टेट हेडक्वार्टर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया। उन्होंने दिग्विजय की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रविवार सुबह रामपुर से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी हरदोई जेल लाया गया। हालांकि, आजम की पत्नी तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेगी। आजम-अब्दुल्ला को 5 बजे रामपुर जेल से रवाना किया गया। जेल से निकलने के बाद आजम ने कहा कि हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है। कुछ भी हो सकता है। आजम खान ने इस दौरान प्रिजन वैन में बैठने से भी इनकार किया। पुलिसकर्मियों से कहा, हाथ-पैर तोड़कर ले चलो मुझे।

सिपाही ने दहेज में मांगी कार, नहीं देने पर तोड़ दी शादी. गुलरिहा (गोरखपुर) इलाके में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामभोग सिंह ने बेटी की शादी में दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया।

डेंगू के संक्रमण का टूट रहा रिकॉर्ड, मौतों का नहीं कोई हिसाब, अब तक 562 मरीज मिले. बरेली में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को छह नए केस मिलने के बाद आंकड़ा 550 के पार पहुंच गया है। शनिवार रात दो मरीजों की मौत हो गई। इनकी एनएस-1 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि माहौल बदल रहा है। लोग फिर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। अजय राय के इस बयान से कयास लगाए जा रहे है कि सपा और कांग्रेस के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है।

दोनों पार्टियों के नेतृत्व के तेवर नरम, एमपी में साथ लड़ सकते हैं सपा-कांग्रेस, अखिलेश ने किया मंथन. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रविवार को मध्य प्रदेश के अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीटवार तैयारियों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस और सपा के मिलकर चुनाव लड़ने के बाबत आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिन में हो सकती है।

शक्ति स्वरूपा: देश के लिए खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित कर रहीं बरेली की प्रतिभा, लड़कियों को दिया ये संदेश. केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में पहली बार शामिल की गईं आठ महिला डॉग हैंडलर में शामिल बरेली की प्रतिभा सिंह देश के लिए खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने काम से खुश हैं।

इसरो में परचम लहरा रहीं बरेली की पायल, गगनयान मिशन में भी अहम योगदान. बरेली की पायल अग्रवाल इसरो में कार्यरत हैं। उनके पति दीपक अग्रवाल भी उनके साथ त्रिवेंद्रम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। पायल ने गगनयान मिशन में अहम भूमिका निभाई है।

दूसरे देशों की तुलना में भारत में दोगुने साइबर हमले, विशेषज्ञों ने जाहिर की चिंता.चेक पाॅइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज में एपीएसी के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी विवेक गुल्लापल्ली कहते हैं, साइबर सुरक्षा बहुत जटिल होती जा रही है। विशेष रूप से आज जिस तेजी के साइबर हमलों के तरीके बदल रहे हैं, जिसे समझना भी कई मायनों में बेहद कठिन हो जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव मंगलवार तक कम तीव्रता वाले चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ़ेगा। उधर, अरब सागर में उठा चक्रवात ‘तेज बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। टों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल. पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश संभव है।24 घंटों के बाद गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उत्तरी हिस्से में मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठाएंगे तथा तेज हवा चलेगी। हवा की गति लगभग 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है और बीच-बीच में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।



Canada withdrew 41 of its diplomats after India sought parity in the strength of Canada’s diplomatic presence in the country.

10 people lost their lives at Garba events in Gujarat. Some were as young as 17 years old.

India successfully conducted the Gaganyaan launch as ISRO plans to send the first Indian to space by 2025.

Mumbai air turned worse than Delhi’s air in a rare occurrence. Construction dust was cited as the biggest cause.

India sent humanitarian aid to Gaza after the Rafah border blockade was lifted amid the Israel-Hamas conflict.

Trinamool Congress distanced itself from Mahua Moitra after the bribing controversy.

Back-to-back earthquakes, one of 6.1 magnitude struck Nepal. No casualties were reported.

Israel-Palestine War: Gaza death toll crossed 4,700 as Israel warned Hezbollah against joining Hamas.

Israel's air strikes hit Syria’s Damascus and Aleppo airports.

Humanitarian aid trucks entered Gaza as the UN denounced Israel’s bombings as a “god-awful nightmare.”

Pro-Palestine and pro-jihad protests caused controversy in London as nearly 100,000 supporters turned up.

Google, Meta, and Intel pulled out of the World’s Largest Tech Conference after the Web Summit CEO’s criticism of Israel.

The Pentagon report revealed that China rapidly developed Infrastructure at LAC in 2023.

World Cup 2023: India and New Zealand clashed in an important match in the Cricket World Cup.

Rohit Sharma became the first batsman to hit 50 ODI sixes in a calendar year and also became the player with the second most sixes in the World Cup.

Arsenal and Chelsea settled for a 2-2 draw in the Premier League 2023.



Spain’s Carolina Marin won a close semi-final against India’s PV Sindhu at the Denmark Open.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी