गीता परिवार की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न



*अशोक कुमार को केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के नेशनल वाइस चेयरमैन के पद पर किया गया मनोनीत*



केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने अशोक कुमार को नेशनल वाइस चेयरमैन पद पर मनोनीत किया साथ ही मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने अशोक कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई विधि उन्होंने कहा अशोक कुमार में इच्छा शक्ति मजबूत है जिसके दम पर वह समाज का भला करना चाहते हैं और हमारी संस्था लगातार समाज के पीड़ित की मदद करती रहती है। मनोनयन पत्र प्राप्त करने के पश्चात अशोक कुमार ने कहा संस्था और संस्था के अध्यक्ष ने हमारे ऊपर भरोसा जताया है तो मैं इस भरोसे को और मजबूत करूंगा मैं समाज के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की कोशिश करता रहूंगा यह संस्था लगातार पीड़ितों के लिए कार्य करती है जिसे देखकर मुझे उत्सुकता हुई और मैं इस संस्था पर लोगों का भरोसा कायम करने की कोशिश करूंगा साथी उन्होंने संस्था के पदाधिकारीयों एवं अध्यक्ष का धन्यवाद दिया।

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया



। गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज के नेतृत्व में वार्षिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। वार्षिक कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से डॉ आशू गोयल को गीता परिवार का अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यकर्ताओं के हृदय के प्रिय, प्रेरणा एवं आदर्श, नित सेवालीन, गीता परिवार का ध्वज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फहराने वाले डॉ आशू गोयल को गीता परिवार के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष का दायित्व मिलने पर स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया। अत्यन्त हर्षान्वित होकर स्वामीजी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, एसपीटी सदस्य एवं स्वयंसेवको के मध्य डॉ आशू गोयल का अभिनंदन साफा पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और पुष्पों की मालाओं से किया गया।स्वामीजी ने कहा कि गीता परिवार के कार्यों और अधिक गति मिले इसके सभी कार्यकर्ता सेवाभाव निरंतर कार्य करते रहे है और सभी के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर अरविद शर्मा, अनुराग पाण्डेय, कुमकुम भटनागर, कंचन चाची, रमाकांत साहू, ज्योति शुक्ला एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी