गोरखा संस्था/संगठनों की सामूहिक बैठक संपन्न



वृंदावन कॉलोनी में भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश लखनऊ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के समस्त गोरखा संस्था/संगठनों की सामूहिक बैठक स्थानीय ज्ञान सरोवर विद्यालय सेक्टर 3 वृंदावन लखनऊ में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता श्री वी बी थापा, अध्यक्ष द्वारा की गई | 



 बैठक में भारतीय गोरखा परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित उनके प्रतिनिधि मंडल, भारतीय गोरखा विकास समिति, भारतीय गोरखा कल्याण समिति, अखिल भारत प्रवासी नेपाली संघ, नेपाली धर्म समाज_कानपुर, शिव मंदिर धर्म समाज, प्रयागराज, बरेली सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधिद्वारा प्रतिभाग किया गया | उक्त बैठक में प्रदेश के गोरखा समुदाय को ओबीसी में शामिल न किए जाने एवं प्रदेश में गोरखाओं की जनसंख्या शून्य दर्शाए जाने पर समस्त गोरखा संस्था/संगठनों द्वारा खेद प्रकट किया गया  और साथ ही सरकार की नीति *"सबका साथ सबका विकास"* सिद्धांत के विपरीतप्र. देश में सदियों से निवास कर रहे गोरखा समुदाय को अनदेखा किए जाने पर समस्त संस्था द्वारा घोर असंतोष व्यक्त किया गया |उक्त बैठक में उपस्थित समस्त गोरखा संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा एक  सुर में मांग किया गया की प्रदेश में गोरखाओ की संख्या को शून्य दर्शाए गए पत्र को , तत्काल निरस्त करते हुए गोरखाओं को ओ बी सी की सूची में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही  किया जाए |  समस्त गोरखा संगठनो द्वारा आपसी तालमेल से यह भी निर्णय लिया गया की ओ बी सी के संबंध में जो भी पत्राचार किया जाएगा उसकी प्रतिलिपि एक दूसरे संगठन को भी किया जाएगा |

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी