अखिल भारतीय SC & st 57वां स्थापना दिवस

 


लखनऊ, ऊर्जा प्रबंधन द्वारा सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण से ही हो सकता है सरकार की नीतियों का सफल संचालन।*  ● *अनुरक्षण माह को सफल  बनाए जाने संगठन के  सदस्य संकल्पित है  परन्तु इसके लिए  आवश्यक संसाधनो की उपलब्धता के लिए ऊर्जा प्रबंधन से मांग करती है l *-केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति  राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन,उप्र।*


राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक गन्ना संस्थान सभागार डाली बाग में संपन्न हुई। बैठक में समस्त ऊर्जा निगमों के जिला स्तर तक के पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया बैठक में समस्त ऊर्जा निर्गमन में बेहतर कार्य का वातावरण बनाने ऊर्जा निर्गमन की आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति गुणवत्ता पूर्ण बिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की कार्य योजना पर विचार किया गयातथा संगठन के आंतरिक परिस्थितियों पर भी गंभीर चर्चा और विचार विमर्श किया गयाबैठक को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जीबी पटेल ने कहा कि अपनी इस बैठक के माध्यम से हम ऊर्जा प्रबंधन से यह अनुरोध करते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सम्मानित उपभोक्ताओं को जिस प्रकार की विद्युत आपूर्ति और बिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि प्रबंधन द्वारा ऊर्जा निगमों में कार्य का बेहतर वातावरण तैयार किया जाए तथा अधिकारियों और कर्मचारीयों की मांगों और समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए समय से उनका निस्तारण किया जाएसंगठन की संरक्षक इंजीनियर सतनाम सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार वार्षिक महाधिवेशन में सभी सदस्यों ने एक मुश्त समाधान योजना का संकल्प लेकर इस योजना को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया ठीक उसी प्रकार यदि प्रबंधन द्वारा कार्मिकों के साथ बेहतर तालमेल रखा जाए तो आगे आने वाले दिनों में सरकार द्वारा जो भी लक्ष्य जैसे अनुरक्षण माह सत प्रतिशत राजस्व वसूली आदि निर्धारित किए जाएंगे इस संगठन के सदस्य पूरी तन्मयता से कार्य कर उसको पूर्ण करेंगे

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय महासचिव इंजीनियर जयप्रकाश जी ने मांग किया  कि ऊर्जा प्रबंधन हड़ताल के दौरान निलंबित किए गए संगठन के सदस्यों का अभी तक सत प्रतिशत निलंबन वापस नहीं होना अत्यंत दुखद है और हम अनुरोध करते हैं कि उन सभी सदस्यों का निलंबन तत्काल वापस होना चाहिए

संगठन के केंद्रीय प्रचार सचिव इंजीनियर कैलाश सिंह यादव ने बताया कि बैठक में संगठन के सफल संचालन हेतु चर्चा की गई तथा इन नीतियों पर भी विचार किया गया कि कैसे ऊर्जा निगमों की स्थितियां परिस्थितियों में सुधार किया जाए

बैठक को इंजीनियर यस बी सिंह केंद्रीय संरक्षक इंजीनियर यस सी दीक्षित पूर्व संरक्षक के अलावा इंजीनियर अजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर सतवीर सिंह उपाध्यक्ष इंजीनियर डीके प्रजापति इंजीनियर राजवीर सिंह इंजीनियर अनूप वर्मा इंजीनियर अतुल राय सहित प्रदेश भर से आए पदाधिकारी ने संबोधित किया कैलाश सिंह यादव केंद्रीय प्रचार सचिव राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश।


लखनऊ,अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ का 57वां स्थापना दिवस समारोह प्रेक्षागृह उद्यान एवं खाद एवं प्रसंस्करण विभाग 2 शप्रू मार्ग लखनऊ में मनाया गया ।जिसमें देश-विदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया ।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने हेतु विचार विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से भारत संघ के माननीय राष्ट्रपति माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को 10 सूत्री मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया।कल्याण संघ द्वारा अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त 10 सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्यवाही कराते हुए समस्याओं का निराकरण 03 माह के अंदर कराने का कष्ट करें। अन्यथा संघ राष्ट्रव्यापी/ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा ।भारी संख्या में कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी